Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मोहाली 51 एकड जमीन विवाद :गिरफ्तारी के डर से फरार आरोपितकोर्ट के आदेश के बाद तलाश रही मोहाली पुलिस

Summer express, मोहाली। सेक्टर 65 की 51 एकड जमीन की धोखाधड़ी करने वाले तीनो आरोपित फरार है। कोर्ट के आदेश के बाद मोहाली पुलिस परवीन गर्ग, वेद प्रकाश और आदर्श गर्ग की तलाश कर रही है। सेक्टर 65 की इस जमीन की कीमत मौजूदा समय में एक हजार करोड़ रुपए से अधिक है। जमीन की धोखाधड़ी का यह मोहाली जिले में अब तक का सबसे बड़ा मामला है।


मोहाली में चुनिंदा कमर्शियल साइट ही इस साइज की है।
जिला अदालत ने आरोपितों आदर्श गर्ग, परवीन गर्ग तथा वेद प्रकाश गर्ग की अग्रिम जमानत याचिका खारिज करते हुए उनकी गिरफ्तारी के आदेश दिए थे। मोहाली सेक्टर 65 में पार्टनरशिप फर्म बनाकर 51 एकड कमर्शियल जमीन हथियाने की शिकायत पंचकूला सेक्टर 6 निवासी निवासी शिव अग्रवाल ने की थी।

सौदा 4.27 करोड़ एकड़ की दर से आज कीमत 5 गुणा

एफआईआर के अनुसार शिकायतकर्ताओं और आरोपितों के बीच 14 मार्च 2022 को एमओयू (मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग) हुआ था। इसमें डी.एस. बिल्डटेक फर्म में शिकायतकर्ताओं की हिस्सेदारी खरीदने का समझौता किया गया था। शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि प्रति एकड़ 4.27 करोड़ रुपये की दर से सौदा तय हुआ था लेकिन आरोपितों ने तय रकम का एक भी रुपया नहीं दिया। आज इस जमीन की कीमत पांच गुणा अधिक है।

अदालत में साबित ही गए झूठ

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि आरोपितों ने विश्वास का फायदा उठाकर एमओयू पर हस्ताक्षर करवा लिए और बाद में उसी के आधार पर साझेदारी और कारोबार पर कब्जा करने की कोशिश की। आरोप है कि एमओयू में कई गंभीर विसंगतियां हैं, चेक नंबर गलत दर्ज किए गए हैं, भुगतान का दावा किया गया जबकि कोई भुगतान हुआ ही नहीं और समझौते का एक महत्वपूर्ण पैरा भी दस्तावेज में मौजूद नहीं है।

एमओयू और उससे जुड़े दस्तावेज में गड़बड़ी देखते हुए प्रथम दृष्टया गंभीर आरोप सामने आए हैं और मामले की तह तक पहुंचने के लिए अदालत ने आरोपितों की कस्टोडियल इंटरोगेशन (हिरासत में पूछताछ) आवश्यक मानी थी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

मोहाली 51 एकड जमीन विवाद :गिरफ्तारी के डर से फरार आरोपितकोर्ट के आदेश के बाद तलाश रही मोहाली पुलिस

Summer express, मोहाली। सेक्टर 65 की 51 एकड जमीन की धोखाधड़ी करने वाले तीनो आरोपित फरार है। कोर्ट के आदेश के बाद मोहाली पुलिस परवीन गर्ग, वेद प्रकाश और आदर्श गर्ग की तलाश कर रही है। सेक्टर 65 की इस जमीन की कीमत मौजूदा समय में एक हजार करोड़ रुपए से अधिक है। जमीन की...

प्रधानमंत्री के पोस्टर से छेड़छाड़ पर भाजपा नाराज, दोषियों पर कार्रवाई की मांग

Summer express/हमीरपुर, अरविंद–: हमीरपुर शहर से सुजानपुर की ओर जाने वाले मुख्य मार्ग पर अणु के समीप प्रधानमंत्री से संबंधित एक सरकारी योजना के प्रचार के लिए लगाए गए पोस्टर के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि अज्ञात शरारती तत्वों ने पोस्टर पर लगी प्रधानमंत्री नरेंद्र...

नेटवर्क बढ़ाएं, ज्ञान बांटें और व्यक्तित्व निखारें: अनुराग ठाकुर

सैनिक स्कूल सुजानपुर टीहरा में डिजिटल लैब और टेबल टेनिस हॉल का किया उद्घाटन, विद्यार्थियों से किया संवाद Summer express/हमीरपुर, अरविंद- -: पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने शनिवार को सैनिक स्कूल सुजानपुर टीहरा का दौरा कर विद्यार्थियों से संवाद किया। इस अवसर पर उन्होंने विद्यालय में डिजिटल...

कुटलैहड़ में कांग्रेस को मिली बड़ी मजबूती, दो BDC सदस्यों ने समर्थकों सहित थामा कांग्रेस का हाथ

Summer express/उना,राकेश-:कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस संगठन को उस समय बड़ी मजबूती मिली, जब हटली-जसाना वार्ड से BDC सदस्य शेर सिंह और कुरयाला वार्ड से BDC सदस्य अरुण कुमार ने दर्जनों समर्थकों के साथ कांग्रेस का दामन थाम लिया। दोनों BDC सदस्यों ने विधायक विवेक शर्मा की मौजूदगी में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। इस...

बिशप कॉटन स्कूल शिमला में बी.एल. मोदी अंग्रेज़ी भाषण प्रतियोगिता का समापन

शिमला-: बिशप कॉटन स्कूल, शिमला में आयोजित दो दिवसीय बी.एल. मोदी अंग्रेज़ी भाषण प्रतियोगिता का सफलतापूर्वक समापन हुआ। प्रतियोगिता में शिमला के विभिन्न विद्यालयों से कुल 13 स्कूलों ने भाग लिया। विद्यार्थियों ने कविता एवं गद्य पाठ के माध्यम से अपने उत्कृष्ट वक्तृत्व कौशल का प्रदर्शन किया।प्रतिभागियों ने आत्मविश्वास, स्पष्टता और प्रभावशाली अभिव्यक्ति के साथ...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.