Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

साहा में कांवड़ शिविर के पास कांवड़िये की संदिग्ध हालात में मौत

Summer express, साहा। साहा स्टेडियम के पास लगाए गए कांवड़ शिविर के नजदीक रविवार सुबह एक कांवड़िये की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद साहा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर अंबाला कैंट स्थित नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया। मृतक की पहचान चंडीगढ़ के बड़ैल निवासी संजय कुमार के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, रविवार सुबह साहा थाना में सूचना मिली थी कि कांवड़ शिविर के पास एक कांवड़िया अचेत अवस्था में पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कांवड़िये को जांच के बाद मृत पाया। इसके बाद शव को अस्पताल के शवगृह में भिजवाया गया।

फिलहाल संजय कुमार की मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दे दी गई है और पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्रदेश में वर्तमान में चल रहे 17 संपीड़ित बायोगैस प्लांट: जल्द ही छह और खुलेंगे, 100 प्लांट लगाने का लक्ष्य

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़ | हरियाणा में प्रदूषण की समस्या से निपटने के लिए प्रदेश सरकार गोबर, कचरे और फसल अवशेषों से ईंधन बनाने की नीति पर आगे बढ़ चली है। जल्द ही नई संपीड़ित बायो गैस (सीबीजी) नीति लागू करने की तैयारी है, जिसमें सीबीजी प्लांट लगाने के लिए लीज पर पंचायत...

विधानसभा का मानसून सत्र बुलाने की तैयारी, 13 को मंत्रिमंडल बैठक में लगेगी मुहर

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा का मानसून सत्र बुलाने की तैयारी है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 13 अगस्त को मंत्रिमंडल की बैठक बुलाई है, जिसमें मानसूत्र की तिथि पर मुहर लगेगी। पिछली कैबिनेट बैठक में अटके चार प्रस्तावाें पर भी अगली बैठक में चर्चा की जा सकती है। इसके अलावा विधानसभा...
Summer Express - हरियाणा सरकार ने बढ़ाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन : दिव्यांग-एसिड पीड़ितों को बड़ा लाभ

महिलाओं और बुजुर्गों सहित कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों के खातों में आज आएगा पैसा

Summer express ,मोनिका रावत , चंडीगढ़। हरियाणा में महिलाओं और बुजुर्गों सहित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों के बैंक खातों में आज सोमवार को पेंशन, मानदेय और सहायता राशि डाली जाएगी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सुबह दस बजे सामाजिक सुरक्षा पेंशन, दयालु, लाडो लक्ष्मी, हर घर-हर गृहिणी और आवास योजना के लाभार्थियों के लिए अगली...

नाहरी की बेटी मुस्कान ने अंतरराष्ट्रीय वुशू चैंपियनशिप में जीता रजत पदक

Summer express, सोनीपत। जॉर्जिया के बटुमी शहर में आयोजित बटुमी इंटरनेशनल ओपन वुशू चैंपियनशिप-2026 में नाहरी गांव की बेटी मुस्कान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया। अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में पदक जीतने पर मुस्कान ने देश, हरियाणा और अपने क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। उसकी इस उपलब्धि से गांव में...

साहा में कांवड़ शिविर के पास कांवड़िये की संदिग्ध हालात में मौत

Summer express, साहा। साहा स्टेडियम के पास लगाए गए कांवड़ शिविर के नजदीक रविवार सुबह एक कांवड़िये की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद साहा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर अंबाला कैंट स्थित नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया। मृतक की पहचान चंडीगढ़ के...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.