Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

चंबा में 150 फीट गहरी खाई में गिरी बस: सात की मौत, 11 घायल

Summer express, चंबा। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में बैरागढ़ के पास रविवार सुबह एक दर्दनाक बस हादसा हो गया। देवीकोठी-बैरागढ़-चंबा रूट पर चल रही शर्मा ट्रैवलर्स की बस चलूंज मोड़ के पास अनियंत्रित होकर करीब 150 फीट नीचे दूसरी सड़क पर जा गिरी। हादसे में चार पुरुषों और तीन महिलाओं समेत सात यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 11 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

जानकारी के अनुसार बस सुबह करीब साढ़े छह बजे देवीकोठी से चंबा के लिए रवाना हुई थी। बैरागढ़ से आगे चलूंज मोड़ के पास पहुंचने तक बस करीब पांच किलोमीटर ही चली थी। इसी दौरान अचानक बस अनियंत्रित हो गई और सड़क से नीचे गिरकर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों और राहत दलों ने घायलों को बस से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया।

एक घायल यात्री के अनुसार, हादसे से कुछ समय पहले चालक देशराज ने मोबाइल फोन पर किसी व्यक्ति से बस में आई तकनीकी खराबी को लेकर बातचीत की थी। चालक ने समस्या की जानकारी दी थी। बताया जा रहा है कि फोन पर उसे बस को किसी तरह तीसा तक पहुंचाने की बात कही गई, जहां खराबी को ठीक कराने की व्यवस्था करने का आश्वासन दिया गया था। इसके बाद बस आगे रवाना हुई। कुछ समय तक सब सामान्य रहा, लेकिन चलूंज मोड़ पर पहुंचते ही बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे जा गिरी।

प्रारंभिक जांच में बस के स्टीयरिंग सिस्टम के एक हिस्से ‘स्टीयरिंग एंड’ के टूटने की बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि यह हिस्सा टूटने के बाद चालक बस पर नियंत्रण नहीं रख सका। हालांकि, हादसे के वास्तविक कारणों की पुष्टि विस्तृत जांच के बाद ही हो सकेगी। पुलिस ने दुर्घटना को लेकर जांच शुरू कर दी है।

हादसे में घायल सभी यात्रियों को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल चंबा भेजा गया। इनमें से तीन गंभीर रूप से घायल लोगों की हालत को देखते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल टांडा रेफर किया गया है। घटनास्थल की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठे हैं। जिस स्थान से बस नीचे गिरी, वहां सड़क किनारे पैरापिट या क्रैश बैरियर नहीं होने की बात सामने आई है।

हादसे में देवीकोठी निवासी 39 वर्षीय नीलमा पत्नी मोती सिंह की भी मौत हो गई। वह अपनी चार बेटियों के साथ मायके जा रही थीं। हादसे में उनकी चार वर्षीय बेटी हर्षिता, पांच वर्षीय प्रियंका, 10 वर्षीय नेहा और 11 वर्षीय कविता घायल हुई हैं। हादसे में देवीकोठी तहसील चुराह के गांव बाहला निवासी जगदेव और उनकी पत्नी हरदेई की भी जान चली गई।

प्रशासन की ओर से मृतकों के परिजनों को 25-25 हजार रुपये और घायलों को पांच-पांच हजार रुपये की तत्काल आर्थिक सहायता दी गई है। तहसीलदार तीसा आशीष ठाकुर ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्यों की जानकारी ली। चंबा के पुलिस अधीक्षक विजय कुमार सकलानी ने बताया कि हादसे को लेकर मामला दर्ज कर लिया गया है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

नादौन में 750 किलोमीटर की कलश वंदन यात्रा का समापन, देशभर में पहुंचेंगे संत रविदास के विचार

summer express, हमीरपुर (आरविंदर सिंह)। संत शिरोमणि रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में शुरू की गई कलश वंदन यात्रा का रविवार को नादौन के ढगोह में भव्य समारोह के साथ समापन हुआ। करीब 750 किलोमीटर का सफर तय करने के बाद यात्रा यहां पहुंची। समापन कार्यक्रम में सांसद अनुराग ठाकुर, भाजपा के...

पंजोखरा गुरुद्वारा विवाद में सिख संगत का थाने के बाहर प्रदर्शन, पुलिस पर युवकों को हिरासत में लेने का आरोप

Summer express, अंबाला (अंकुर कपूर)। गुरुद्वारा श्री पंजोखरा साहिब में समागम के दौरान हुए विवाद को लेकर रविवार को सिख समाज के लोगों ने पंजोखरा थाना के बाहर एकत्र होकर विरोध जताया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर आरोप लगाया कि सुबह करीब चार बजे कुछ सिख युवकों को हिरासत में लिया गया, जबकि विवाद के दौरान...

पलवल में दर्दनाक हादसा: कंटेनर की टक्कर से बाइक सवार दो दोस्तों की मौत

Summer express, पलवल (सुंदर कुंडू)। नेशनल हाईवे-19 पर होडल के हसनपुर चौक फ्लाईओवर के पास देर रात हुए सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। दोनों युवक बंचारी स्थित जेबीएम कंपनी में काम करते थे और ड्यूटी खत्म करने के बाद बाइक से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे...

पेंशनरों का सरकार को अल्टीमेटम, 15 अगस्त तक डीए-एरियर पर फैसला नहीं तो अक्टूबर में होगा आंदोलन

Summer express, धर्मशाला (राहुल चावला)। पेंशनर्स ज्वाइंट एक्शन कमेटी हिमाचल प्रदेश ने प्रदेश सरकार के खिलाफ आंदोलन तेज करने का ऐलान किया है। धर्मशाला में पत्रकार वार्ता के दौरान कमेटी के प्रदेशाध्यक्ष सुरेश ठाकुर ने सरकार को अल्टीमेटम देते हुए कहा कि यदि 15 अगस्त तक पेंशनरों की लंबित मांगों, दो डीए किस्तों और बकाया...

चिंतपूर्णी में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, ओल्ड बस स्टैंड तक पहुंचीं दर्शन की कतारें

Summer express, ऊना (राकेश शर्मा)। प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी के दरबार में रविवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। मां के जयकारों के बीच दर्शन के लिए लगी कतारें ओल्ड बस स्टैंड तक पहुंच गईं। श्रावण अष्टमी मेले के शुरू होने से पहले ही चिंतपूर्णी में मेले जैसा माहौल नजर आने लगा है। बड़ी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.