Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

ऊना भाजपा मंडल की बैठक में बनी आगामी कार्यक्रमों की रणनीति, सत्ती बोले- सड़क से सदन तक लड़ेंगे

Summer express, ऊना (राकेश)। ऊना में भारतीय जनता पार्टी मंडल की महत्वपूर्ण बैठक रविवार को भाजपा कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में पूर्व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं ऊना सदर विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने मुख्य अतिथि के रूप में हिस्सा लिया। इस दौरान मंडल पदाधिकारियों के अलावा बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक में आगामी एक महीने के दौरान आयोजित होने वाले पार्टी कार्यक्रमों और अभियानों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने बताया कि 11 अगस्त को ऊना में तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा इंदिरा स्टेडियम से शुरू होकर शहीदी स्मारक तक पहुंचेगी। यहां शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। उन्होंने बताया कि 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया जाएगा, जबकि 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भाजपा कार्यालय में तिरंगा फहराया जाएगा।

सत्ती ने बताया कि संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में शुरू की गई कलश यात्रा का प्रदेश स्तरीय समापन हमीरपुर में किया जा रहा है। इसके बाद इस अभियान को मंडल स्तर पर आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा कि श्री गुरु रविदास जी किसी एक जाति या वर्ग तक सीमित नहीं थे, बल्कि पूरे समाज के संत थे। उनकी शिक्षाओं और सामाजिक समरसता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए भाजपा की ओर से गांव-गांव कलश यात्रा निकालने की योजना तैयार की जाएगी।

विधायक सतपाल सत्ती ने कांग्रेस सरकार पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के खिलाफ राजनीतिक द्वेष के तहत कार्रवाई करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से भाजपा नेताओं के खिलाफ झूठी एफआईआर दर्ज की जा रही हैं और कई मामलों में कार्यकर्ताओं को परेशान किया जा रहा है। सत्ती ने कहा कि भाजपा इन कथित कार्रवाइयों और सरकार की जनविरोधी नीतियों का लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करती रहेगी।

उन्होंने कहा कि भाजपा पहले भी शिमला में इन मुद्दों को लेकर विरोध प्रदर्शन कर चुकी है और मुख्यमंत्री आवास का घेराव किया गया था। अब आने वाले समय में भी पार्टी जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर अपना संघर्ष जारी रखेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार की नीतियों और फैसलों से जुड़े मुद्दों को आगामी विधानसभा सत्र में भी प्रमुखता से उठाया जाएगा।

सत्ती ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता सरकार की नीतियों और फैसलों की जानकारी जनता तक पहुंचाएंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार आम लोगों और भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ धक्केशाही कर रही है। भाजपा इसका लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करते हुए जनता से जुड़े मुद्दों को सड़क से विधानसभा तक उठाती रहेगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

नादौन में 750 किलोमीटर की कलश वंदन यात्रा का समापन, देशभर में पहुंचेंगे संत रविदास के विचार

summer express, हमीरपुर (आरविंदर सिंह)। संत शिरोमणि रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में शुरू की गई कलश वंदन यात्रा का रविवार को नादौन के ढगोह में भव्य समारोह के साथ समापन हुआ। करीब 750 किलोमीटर का सफर तय करने के बाद यात्रा यहां पहुंची। समापन कार्यक्रम में सांसद अनुराग ठाकुर, भाजपा के...

पंजोखरा गुरुद्वारा विवाद में सिख संगत का थाने के बाहर प्रदर्शन, पुलिस पर युवकों को हिरासत में लेने का आरोप

Summer express, अंबाला (अंकुर कपूर)। गुरुद्वारा श्री पंजोखरा साहिब में समागम के दौरान हुए विवाद को लेकर रविवार को सिख समाज के लोगों ने पंजोखरा थाना के बाहर एकत्र होकर विरोध जताया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर आरोप लगाया कि सुबह करीब चार बजे कुछ सिख युवकों को हिरासत में लिया गया, जबकि विवाद के दौरान...

पलवल में दर्दनाक हादसा: कंटेनर की टक्कर से बाइक सवार दो दोस्तों की मौत

Summer express, पलवल (सुंदर कुंडू)। नेशनल हाईवे-19 पर होडल के हसनपुर चौक फ्लाईओवर के पास देर रात हुए सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। दोनों युवक बंचारी स्थित जेबीएम कंपनी में काम करते थे और ड्यूटी खत्म करने के बाद बाइक से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे...

पेंशनरों का सरकार को अल्टीमेटम, 15 अगस्त तक डीए-एरियर पर फैसला नहीं तो अक्टूबर में होगा आंदोलन

Summer express, धर्मशाला (राहुल चावला)। पेंशनर्स ज्वाइंट एक्शन कमेटी हिमाचल प्रदेश ने प्रदेश सरकार के खिलाफ आंदोलन तेज करने का ऐलान किया है। धर्मशाला में पत्रकार वार्ता के दौरान कमेटी के प्रदेशाध्यक्ष सुरेश ठाकुर ने सरकार को अल्टीमेटम देते हुए कहा कि यदि 15 अगस्त तक पेंशनरों की लंबित मांगों, दो डीए किस्तों और बकाया...

चिंतपूर्णी में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, ओल्ड बस स्टैंड तक पहुंचीं दर्शन की कतारें

Summer express, ऊना (राकेश शर्मा)। प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी के दरबार में रविवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। मां के जयकारों के बीच दर्शन के लिए लगी कतारें ओल्ड बस स्टैंड तक पहुंच गईं। श्रावण अष्टमी मेले के शुरू होने से पहले ही चिंतपूर्णी में मेले जैसा माहौल नजर आने लगा है। बड़ी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.