Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

दस्तावेजों में गड़बड़ी कर करोड़ों की फर्म पर कब्जा

Summer express, चंडीगढ़ । मोहाली की 51 एकड जमीन की धोखाधड़ी में मंडी गोबिंदगढ़ का एक बड़ा स्टील व्यापारी भी शामिल है। सेक्टर 65 की जमीन को दस्तावेजों में गड़बड़ी कर हथियाया गया। आरोपित आदर्श गर्ग, परवीन गर्ग और वेद प्रकाश गर्ग अपने फोन ओर कंपनी की वेबसाइट तक बंद कर दी गई है। शिकायतकर्ता शिव अग्रवाल ने 51 एकड जमीन की बिक्री पर रोक के लिए भी कोर्ट में याचिका दायर कर दी है। आरोपितों ने धोखे से नई फर्म श्री गणपति लैंड डेवलपर बनाकर प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री करवानी शुरू कर दी जबकि बयाना डी एस बिल्डटेक में हुए थे।

पंचकूला के शिव अग्रवाल ने आरोपितों पर 4.27 करोड़ रुपये प्रति एकड़ के सौदे में धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। शिव अग्रवाल ने आरोपितों के पासपोर्ट जब्त करने और लुक आउट नोटिस की भी अपील की है। गड़बड़ी में शामिल पंचकूला निवासी आदर्श गर्ग मंडी गोबिंदगढ़ का बाद स्टील कारोबारी है। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

एमओयू की शर्तें पूरी नहीं की

शिव अग्रवाल ने आरोप लगाया कि एमओयू की शर्तें पूरी किए बिना डीएस बिल्डटेक में 45 प्रतिशत हिस्सेदारी ट्रांसफर कर ली गई। शिव अग्रवाल ने अपने बयान में कहा है कि 14 मार्च 2022 को हुए एमओयू के तहत उनकी हिस्सेदारी के बदले 4.27 करोड़ रुपये प्रति एकड़ की दर से भुगतान किया जाना था, लेकिन आरोप है कि तय शर्तों के अनुसार उन्हें भुगतान नहीं किया गया।

ल एमओयू के तहत अलग-अलग चरणों में भुगतान किया जाना था। उनका आरोप है कि आदर्श गर्ग ने न तो एमओयू के समय निर्धारित राशि का भुगतान किया और न ही बाद की शर्तें पूरी कीं। इसके बावजूद साझेदारी डीड का इस्तेमाल कर डीएस बिल्डटेक में उनकी 45 प्रतिशत हिस्सेदारी अपने नाम ट्रांसफर करा ली गई।

अभी भी फर्म में 10 प्रतिशत हिस्सेदारी

शिव अग्रवाल ने कहा कि वह अभी भी फर्म में 10 प्रतिशत हिस्सेदार हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि एमओयू, पार्टनरशिप डीड और डिसॉल्यूशन डीड एक ही समय तैयार और हस्ताक्षरित किए गए थे। उनका कहना है कि सभी दस्तावेजों को पूरी और अंतिम भुगतान राशि मिलने के बाद ही संबंधित विभागों में इस्तेमाल किया जाना था। आरोप है कि दूसरे पक्ष ने दस्तावेज हासिल कर उन्हें रजिस्ट्रार ऑफ फर्म्स के समक्ष पेश कर दिया और उनकी जानकारी व भुगतान के बिना 45 प्रतिशत हिस्सेदारी अपने नाम करा ली।

मामले की जांच जारी

मोहाली थाना एसएचओ सिमरजीत गिल के अनुसार मामले की जांच की जा रही है। कोर्ट के निर्देशों का पालन किया जाएगा। आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस अपना काम कर रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पलवल में हर घर तिरंगा और विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर लगी प्रदर्शनी, मंत्री गौरव गौतम ने किया शुभारंभ

Summer express, पलवल (सुंदर कुंडू)। हर घर तिरंगा अभियान, वंदे मातरम और विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के उपलक्ष्य में पलवल जिला सचिवालय परिसर में विशेष प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। हरियाणा के खेल एवं युवा मामले तथा कानून राज्य मंत्री गौरव गौतम ने प्रदर्शनी का रिबन काटकर उद्घाटन किया। इसके बाद उन्होंने प्रदर्शनी का अवलोकन...

मंडी में सजा लोकल उत्पादों का बाजार, पांगी की ठांगी से कुल्लू के हथकरघा उत्पादों तक दिखी हिमाचली हुनर की झलक

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:छोटी काशी मंडी इन दिनों हिमाचल के ग्रामीण हुनर और स्थानीय उत्पादों की खुशबू से महक रही है। ऐतिहासिक सेरी मंच पर नाबार्ड के सौजन्य से पांच दिवसीय प्रदर्शनी एवं बिक्री मेले का आयोजन किया जा रहा है। मेले में प्रदेश के अलग-अलग जिलों के बुनकरों, स्वयं सहायता समूहों और ग्रामीण संस्थाओं द्वारा...

पालमपुर में दौड़ी पहली इलेक्ट्रिक बस, 10 बसों से शुरू हुआ HRTC का नया सफर

Summer express/राहुल चावला, पालमपुर-:पालमपुर में अब यात्रियों को इलेक्ट्रिक बसों की सुविधा मिलनी शुरू हो गई है। हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) ने पालमपुर में पहली बार इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू किया है। उपमुख्यमंत्री एवं परिवहन मंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने पालमपुर के लिए पहुंची पहली इलेक्ट्रिक बस को माता चामुंडा मंदिर के लिए रवाना...

हिमाचल में विकास की रफ्तार तेज, सड़कों से लेकर सुरंगों तक कई बड़े प्रोजेक्ट्स को मिली मंजूरी: विक्रमादित्य सिंह

Summer express/शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में सड़क, सुरंग, शहरी विकास और बुनियादी सुविधाओं से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स पर काम तेजी से आगे बढ़ रहा है। लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने सोमवार को शिमला में पत्रकारों से बातचीत के दौरान प्रदेश में चल रही विकास योजनाओं और केंद्र सरकार से स्वीकृत विभिन्न परियोजनाओं की...

राजनीतिक बयानबाजी से दूर रहकर विकास पर ध्यान दें मेयर : देवेंद्र जग्गी

Summer express/राहुल चावला/धर्मशाला। कांग्रेस नेता एवं पूर्व मेयर देवेंद्र जग्गी ने नगर निगम धर्मशाला के मेयर पर निशाना साधते हुए उन्हें राजनीतिक गतिविधियों के बजाय शहर के विकास और जनता की समस्याओं पर ध्यान केंद्रित करने की सलाह दी है। पत्रकारों से बातचीत में जग्गी ने कहा कि मेयर का पद जनता की सेवा और...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.