Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

तरनतारन में पुलिस-बदमाश के बीच मुठभेड़: जवाबी फायरिंग में आरोपी घायल, पिस्तौल और बाइक बरामद

Summer express, तरनतारन । सरहाली कलां में पुलिस और एक संदिग्ध बदमाश के बीच मुठभेड़ का मामला सामने आया है। पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुल सूआ सरहाली कलां के पास नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहनों और लोगों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम ने एक संदिग्ध युवक को रोकने का प्रयास किया तो उसने कथित तौर पर पुलिस पर फायरिंग कर दी।

पुलिस के अनुसार, आरोपी की फायरिंग के बाद टीम ने जवाबी कार्रवाई की। इस दौरान आरोपी को दो गोलियां लगीं और वह घायल हो गया। पुलिस ने उसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

घायल आरोपी की पहचान इंदर उर्फ अजय पुत्र भूपिंदर सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक PX-5 पिस्तौल और मोटरसाइकिल बरामद करने का दावा किया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी के खिलाफ विभिन्न थानों में पहले से चार आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस का कहना है कि वह कई फायरिंग की घटनाओं में भी शामिल रहा है।

घटना के बाद पुलिस ने थाना सरहाली कलां में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी के पुराने आपराधिक रिकॉर्ड को खंगालने के साथ-साथ उससे जुड़े अन्य मामलों और संभावित साथियों के बारे में भी जानकारी जुटा रही है। अधिकारियों के अनुसार, जांच पूरी होने के बाद मामले से जुड़े अन्य तथ्यों का खुलासा हो सकेगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

मंडी में सजा लोकल उत्पादों का बाजार, पांगी की ठांगी से कुल्लू के हथकरघा उत्पादों तक दिखी हिमाचली हुनर की झलक

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:छोटी काशी मंडी इन दिनों हिमाचल के ग्रामीण हुनर और स्थानीय उत्पादों की खुशबू से महक रही है। ऐतिहासिक सेरी मंच पर नाबार्ड के सौजन्य से पांच दिवसीय प्रदर्शनी एवं बिक्री मेले का आयोजन किया जा रहा है। मेले में प्रदेश के अलग-अलग जिलों के बुनकरों, स्वयं सहायता समूहों और ग्रामीण संस्थाओं द्वारा...

पालमपुर में दौड़ी पहली इलेक्ट्रिक बस, 10 बसों से शुरू हुआ HRTC का नया सफर

Summer express/राहुल चावला, पालमपुर-:पालमपुर में अब यात्रियों को इलेक्ट्रिक बसों की सुविधा मिलनी शुरू हो गई है। हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) ने पालमपुर में पहली बार इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू किया है। उपमुख्यमंत्री एवं परिवहन मंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने पालमपुर के लिए पहुंची पहली इलेक्ट्रिक बस को माता चामुंडा मंदिर के लिए रवाना...

हिमाचल में विकास की रफ्तार तेज, सड़कों से लेकर सुरंगों तक कई बड़े प्रोजेक्ट्स को मिली मंजूरी: विक्रमादित्य सिंह

Summer express/शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में सड़क, सुरंग, शहरी विकास और बुनियादी सुविधाओं से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स पर काम तेजी से आगे बढ़ रहा है। लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने सोमवार को शिमला में पत्रकारों से बातचीत के दौरान प्रदेश में चल रही विकास योजनाओं और केंद्र सरकार से स्वीकृत विभिन्न परियोजनाओं की...

राजनीतिक बयानबाजी से दूर रहकर विकास पर ध्यान दें मेयर : देवेंद्र जग्गी

Summer express/राहुल चावला/धर्मशाला। कांग्रेस नेता एवं पूर्व मेयर देवेंद्र जग्गी ने नगर निगम धर्मशाला के मेयर पर निशाना साधते हुए उन्हें राजनीतिक गतिविधियों के बजाय शहर के विकास और जनता की समस्याओं पर ध्यान केंद्रित करने की सलाह दी है। पत्रकारों से बातचीत में जग्गी ने कहा कि मेयर का पद जनता की सेवा और...

जेएसी अम्बाला रीजन ने धूमधाम से मनाया तीज उत्सव ‘सावन की मल्हार’

Summer express, अम्बाला छावनी, (अंकुर कपूर)। जेएसी अम्बाला रीजन द्वारा महिलाओं के लिए विशेष तीज उत्सव ‘सावन की मल्हार – महिलाओं के नाम एक शाम’ का भव्य आयोजन पाम होटल, अम्बाला कैंट में किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों, खेलों एवं नृत्य प्रस्तुतियों का आनंद...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.