Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पंचकूला में मंत्री श्रुति चौधरी करेंगी ध्वजारोहण, उपायुक्त सतपाल शर्मा ने फुल ड्रेस रिहर्सल का निरीक्षण कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा

Summer express/मोनिका रावत,पंचकूला-:  स्वतंत्रता दिवस के जिला स्तरीय समारोह में इस बार देशभक्ति का रंग और गहरा नजर आएगा। 15 अगस्त को सेक्टर-5 स्थित परेड ग्राउंड में आयोजित समारोह में हरियाणा की महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारोहण करेंगी और परेड की सलामी लेंगी। समारोह को लेकर गुरुवार को फुल ड्रेस फाइनल रिहर्सल हुई। उपायुक्त सतपाल शर्मा ने रिहर्सल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और स्वयं ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। पुलिस उपायुक्त अदिति सिंह भी इस दौरान मौजूद रहीं।

उपायुक्त ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस समारोह को देशभक्ति की भावना के साथ हर्षोल्लास, जोश और उत्साह से भव्य रूप में मनाया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को समारोह से जुड़ी सभी तैयारियां निर्धारित समय पर पूरी करने के निर्देश दिए।

पुलिस और एनसीसी टुकड़ियों ने किया शानदार मार्च पास्ट

परेड कमांडर एसीपी विक्रम नेहरा की अगुवाई में हरियाणा महिला पुलिस, हरियाणा पुलिस, हरियाणा गृह रक्षी, एनसीसी सीनियर व जूनियर डिविजन सेक्टर-1, एनसीसी सीनियर व जूनियर विंग सेक्टर-14, सेंट सोल्जर और सतलुज स्कूल की टुकड़ियों ने शानदार मार्च पास्ट किया। फुल ड्रेस रिहर्सल में जवानों और विद्यार्थियों का अनुशासन व कदमताल आकर्षण का केंद्र रही।

योग, पीटी और डंबल शो ने बांधा समां

समारोह में विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की भी रिहर्सल की। राजकीय आदर्श संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सेक्टर-26, चमन लाल डीएवी विद्यालय सेक्टर-11, हंसराज पब्लिक स्कूल सेक्टर-6, लिटल फ्लावर स्कूल सेक्टर-14, यूनिसन इंटरनेशनल स्कूल और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सेक्टर-19 के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सेक्टर-6 और पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सेक्टर-15 के विद्यार्थियों ने पीटी शो प्रस्तुत किया, जबकि सार्थक स्कूल सेक्टर-12ए के विद्यार्थियों ने डंबल शो से उत्साह का प्रदर्शन किया। मधु नृत्य योग संस्था और पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सेक्टर-15 की छात्राओं ने योग की प्रस्तुति दी।

बलिदानियों से प्रेरणा लेने का आह्वान

उपायुक्त सतपाल शर्मा ने कहा कि देश की आजादी के लिए अनेक वीर सेनानियों ने अपने प्राणों की आहुति दी। राष्ट्र उनके बलिदान को सदैव याद रखेगा। युवाओं को स्वतंत्रता सेनानियों से प्रेरणा लेकर देशहित में अपना योगदान देने के लिए तत्पर रहना चाहिए।

इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त विवेक आर्या, एसडीएम चंद्रकांत कटारिया, नगराधीश जागृति, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी विशाल पराशर, जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक जतिन मित्तल, जिला खेल अधिकारी राजबीर सिंह, नायब तहसीलदार हरदेव सिंह समेत पुलिस, शिक्षा, स्वास्थ्य, एचएसवीपी और जनस्वास्थ्य अभियंत्रिकी विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हरियाणा के राइस मिलर्स का खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के बाहर प्रदर्शन, 2,600 करोड़ रुपये के धान के भुगतान को लेकर रोष

Summer express/मोनिका रावत,चंडीगढ़-: हरियाणा राइस मिलर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने गुरुवार को खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के बाहर प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ रोष जताया। मिलर्स का आरोप है कि करीब 2,600 करोड़ रुपये के धान के स्टॉक और उससे जुड़े भुगतान का मामला लंबे समय से लंबित है, जिसके चलते प्रदेशभर के...

पंचकूला में मंत्री श्रुति चौधरी करेंगी ध्वजारोहण, उपायुक्त सतपाल शर्मा ने फुल ड्रेस रिहर्सल का निरीक्षण कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा

Summer express/मोनिका रावत,पंचकूला-:  स्वतंत्रता दिवस के जिला स्तरीय समारोह में इस बार देशभक्ति का रंग और गहरा नजर आएगा। 15 अगस्त को सेक्टर-5 स्थित परेड ग्राउंड में आयोजित समारोह में हरियाणा की महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारोहण करेंगी और परेड की सलामी लेंगी। समारोह को लेकर गुरुवार...

डॉ. जोगिंदर हब्बी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रदान किया संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार

Summer express/शिमला -:हिमाचल प्रदेश की समृद्ध लोक संस्कृति, विशेषकर सिरमौर की हाटी संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन में महत्वपूर्ण योगदान के लिए प्रसिद्ध लोक कलाकार डॉ. जोगिंदर हब्बी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया। यह सम्मान उन्हें लोक नृत्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया।नई...

शिमला ग्रामीण को मिली 30 नई इलेक्ट्रिक बसों की सौगात, विक्रमादित्य सिंह ने दिखाई हरी झंडी

Summer express/शिमला,संजू -:शिमला ग्रामीण क्षेत्र में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को और बेहतर बनाने की दिशा में सरकार ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। गुरुवार को शिमला के ओल्ड बस स्टैंड से शिमला ग्रामीण के विभिन्न क्षेत्रों के लिए 30 नई इलेक्ट्रिक बसों को रवाना किया गया। लोक निर्माण मंत्री एवं शिमला ग्रामीण के विधायक विक्रमादित्य...

पलवल में 5 किलोमीटर लंबी तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा शहर

Summer express/पलवल, सुंदर कुंडू-:स्वतंत्रता दिवस समारोह के उपलक्ष्य में पलवल में गुरुवार को पांच किलोमीटर लंबी विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। खेल राज्य मंत्री हरियाणा गौरव गौतम ने जिला पुलिस लाइन से तिरंगा यात्रा का विधिवत शुभारंभ किया। यात्रा राष्ट्रीय राजमार्ग-19 से होते हुए नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम पहुंचकर संपन्न हुई।तिरंगा यात्रा...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.