Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा के राइस मिलर्स का खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के बाहर प्रदर्शन, 2,600 करोड़ रुपये के धान के भुगतान को लेकर रोष

Summer express/मोनिका रावत,चंडीगढ़-: हरियाणा राइस मिलर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने गुरुवार को खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के बाहर प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ रोष जताया। मिलर्स का आरोप है कि करीब 2,600 करोड़ रुपये के धान के स्टॉक और उससे जुड़े भुगतान का मामला लंबे समय से लंबित है, जिसके चलते प्रदेशभर के राइस मिलर्स गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं।प्रदर्शन में हंसराज सिंगला, ज्वेल सिंगला, सौरभ गुप्ता, राज कुमार गुप्ता, राजिंदर मोंगा, बलराज देसवाल, नरेश बंसल, रविंदर शर्मा, नरेश मेहता और रामपाल गोयल सहित एसोसिएशन के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।

एसोसिएशन के अनुसार, मिलर्स इस मुद्दे को लेकर मुख्यमंत्री, संबंधित मंत्रियों और विभागीय अधिकारियों के समक्ष कई बार अपनी मांग रख चुके हैं, लेकिन अभी तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ है। मिलर्स का कहना है कि धान की खरीद से संबंधित निर्धारित अंतिम तिथि 30 जून को समाप्त हो चुकी है। इसके बावजूद करीब 2,600 करोड़ रुपये की राशि और धान से जुड़ा मामला लंबित होने के कारण उनकी आर्थिक परेशानियां बढ़ती जा रही हैं।मिलर्स ने सरकार से मांग की कि मामले का तत्काल समाधान करते हुए उनकी लंबित राशि का भुगतान किया जाए और धान के स्टॉक से संबंधित समस्या का भी निपटारा किया जाए।प्रदर्शन के दौरान एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि यदि सरकार उनकी मांगों को नहीं मानती और उनकी समस्या का समाधान नहीं करती, तो आने वाले धान के सीजन में राइस मिलर्स किसानों से धान नहीं उठाएंगे। उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में किसानों को होने वाली परेशानी की पूरी जिम्मेदारी सरकार की होगी।एसोसिएशन ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया तो प्रदेशभर के राइस मिलर्स और किसान सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हरियाणा के राइस मिलर्स का खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के बाहर प्रदर्शन, 2,600 करोड़ रुपये के धान के भुगतान को लेकर रोष

Summer express/मोनिका रावत,चंडीगढ़-: हरियाणा राइस मिलर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने गुरुवार को खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के बाहर प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ रोष जताया। मिलर्स का आरोप है कि करीब 2,600 करोड़ रुपये के धान के स्टॉक और उससे जुड़े भुगतान का मामला लंबे समय से लंबित है, जिसके चलते प्रदेशभर के...

पंचकूला में मंत्री श्रुति चौधरी करेंगी ध्वजारोहण, उपायुक्त सतपाल शर्मा ने फुल ड्रेस रिहर्सल का निरीक्षण कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा

Summer express/मोनिका रावत,पंचकूला-:  स्वतंत्रता दिवस के जिला स्तरीय समारोह में इस बार देशभक्ति का रंग और गहरा नजर आएगा। 15 अगस्त को सेक्टर-5 स्थित परेड ग्राउंड में आयोजित समारोह में हरियाणा की महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारोहण करेंगी और परेड की सलामी लेंगी। समारोह को लेकर गुरुवार...

डॉ. जोगिंदर हब्बी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रदान किया संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार

Summer express/शिमला -:हिमाचल प्रदेश की समृद्ध लोक संस्कृति, विशेषकर सिरमौर की हाटी संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन में महत्वपूर्ण योगदान के लिए प्रसिद्ध लोक कलाकार डॉ. जोगिंदर हब्बी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया। यह सम्मान उन्हें लोक नृत्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया।नई...

शिमला ग्रामीण को मिली 30 नई इलेक्ट्रिक बसों की सौगात, विक्रमादित्य सिंह ने दिखाई हरी झंडी

Summer express/शिमला,संजू -:शिमला ग्रामीण क्षेत्र में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को और बेहतर बनाने की दिशा में सरकार ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। गुरुवार को शिमला के ओल्ड बस स्टैंड से शिमला ग्रामीण के विभिन्न क्षेत्रों के लिए 30 नई इलेक्ट्रिक बसों को रवाना किया गया। लोक निर्माण मंत्री एवं शिमला ग्रामीण के विधायक विक्रमादित्य...

पलवल में 5 किलोमीटर लंबी तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा शहर

Summer express/पलवल, सुंदर कुंडू-:स्वतंत्रता दिवस समारोह के उपलक्ष्य में पलवल में गुरुवार को पांच किलोमीटर लंबी विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। खेल राज्य मंत्री हरियाणा गौरव गौतम ने जिला पुलिस लाइन से तिरंगा यात्रा का विधिवत शुभारंभ किया। यात्रा राष्ट्रीय राजमार्ग-19 से होते हुए नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम पहुंचकर संपन्न हुई।तिरंगा यात्रा...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.