Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

श्री नैना देवी में श्रावण अष्टमी मेले का शुभारंभ, हजारों श्रद्धालुओं ने किए माता के दर्शन

Summer express /बिलासपुर,सुभाष-:हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में स्थित विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्री नैना देवी जी में आज श्रावण अष्टमी मेले का विधिवत शुभारंभ हो गया। सुबह की आरती, पूजा-अर्चना और मंत्रोच्चारण के साथ मेले की शुरुआत हुई। पहले ही दिन माता के दरबार में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। पंजाब, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली सहित देश के विभिन्न राज्यों से श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए श्री नैना देवी पहुंचे.श्रावण अष्टमी मेले के शुभारंभ के अवसर पर सुबह से ही श्री नैना देवी मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। भक्तों ने माता के दरबार में शीश नवाकर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इसके साथ ही श्रद्धालुओं ने प्राचीन हवन कुंड में आहुतियां डालकर पूजा-अर्चना की।

श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन और मंदिर न्यास की ओर से व्यापक इंतजाम किए गए हैं। हिमाचल प्रदेश सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा, पेयजल, साफ-सफाई और सुचारू दर्शन व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।श्री नैना देवी में आयोजित होने वाला यह श्रावण अष्टमी मेला 13 अगस्त से 22 अगस्त तक चलेगा। मेले के दौरान हिमाचल के साथ-साथ पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और अन्य राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। मंदिर न्यास की ओर से श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं।मंदिर न्यास अध्यक्ष एवं एसडीएम धर्मपाल ने कहा कि मेले को लेकर सभी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद कर दी गई हैं। उनका कहना है कि श्रद्धालुओं को माता के दर्शन के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए प्रशासन और मंदिर न्यास पूरी तरह मुस्तैद है। उन्होंने कहा कि मंदिर न्यास का मुख्य उद्देश्य देश के अलग-अलग हिस्सों से आने वाले श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुविधाजनक माहौल उपलब्ध करवाना है।मेले में पहुंचे श्रद्धालुओं ने भी मंदिर प्रशासन की व्यवस्थाओं पर संतोष जताया। कुल्लू के बंजार से पहुंचे श्रद्धालु ने कहा कि माता के दरबार में पहुंचकर उन्हें आध्यात्मिक शांति मिली और मेले को लेकर किए गए इंतजाम भी संतोषजनक हैं।वहीं, मंदिर के पुजारी नीलम शर्मा ने श्रावण अष्टमी मेले के धार्मिक महत्व और माता के दरबार में होने वाली पूजा-अर्चना के बारे में जानकारी दी। उन्होंने श्रद्धालुओं से श्रद्धा और अनुशासन के साथ माता के दर्शन करने की अपील की।श्रावण अष्टमी मेले के आगाज के साथ ही श्री नैना देवी का पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में डूब गया है और आने वाले दिनों में श्रद्धालुओं की संख्या और बढ़ने की संभावना है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

श्री नैना देवी में श्रावण अष्टमी मेले का शुभारंभ, हजारों श्रद्धालुओं ने किए माता के दर्शन

Summer express /बिलासपुर,सुभाष-:हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में स्थित विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्री नैना देवी जी में आज श्रावण अष्टमी मेले का विधिवत शुभारंभ हो गया। सुबह की आरती, पूजा-अर्चना और मंत्रोच्चारण के साथ मेले की शुरुआत हुई। पहले ही दिन माता के दरबार में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। पंजाब, हिमाचल प्रदेश,...

चम्बा की नीतू ने इंडो-नेपाल एथलेटिक्स प्रतियोगिता में जीता गोल्ड, गृह क्षेत्र पहुंचने पर हुआ जोरदार स्वागत

चम्बा,मंजूर पठान-भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय स्तर की एथलेटिक्स प्रतियोगिता में चम्बा जिला की बेटी नीतू ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 100 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक हासिल किया है। नीतू चम्बा की चरोड़ी पंचायत के शुग्रेठी गांव की रहने वाली हैं। अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व कर गोल्ड मेडल जीतने के बाद जब नीतू अपने गृह...

हरियाणा के राइस मिलर्स का खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के बाहर प्रदर्शन, 2,600 करोड़ रुपये के धान के भुगतान को लेकर रोष

Summer express/मोनिका रावत,चंडीगढ़-: हरियाणा राइस मिलर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने गुरुवार को खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के बाहर प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ रोष जताया। मिलर्स का आरोप है कि करीब 2,600 करोड़ रुपये के धान के स्टॉक और उससे जुड़े भुगतान का मामला लंबे समय से लंबित है, जिसके चलते प्रदेशभर के...

पंचकूला में मंत्री श्रुति चौधरी करेंगी ध्वजारोहण, उपायुक्त सतपाल शर्मा ने फुल ड्रेस रिहर्सल का निरीक्षण कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा

Summer express/मोनिका रावत,पंचकूला-:  स्वतंत्रता दिवस के जिला स्तरीय समारोह में इस बार देशभक्ति का रंग और गहरा नजर आएगा। 15 अगस्त को सेक्टर-5 स्थित परेड ग्राउंड में आयोजित समारोह में हरियाणा की महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारोहण करेंगी और परेड की सलामी लेंगी। समारोह को लेकर गुरुवार...

डॉ. जोगिंदर हब्बी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रदान किया संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार

Summer express/शिमला -:हिमाचल प्रदेश की समृद्ध लोक संस्कृति, विशेषकर सिरमौर की हाटी संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन में महत्वपूर्ण योगदान के लिए प्रसिद्ध लोक कलाकार डॉ. जोगिंदर हब्बी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया। यह सम्मान उन्हें लोक नृत्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया।नई...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.