Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

96 की उम्र में भी बीन की धुन से लोककला को जिंदा रख रहे हवा सिंह नाथ

Summer express/पलवल,सुन्दर,कुंडू-:पलवल के गांव रजोलका निवासी 96 वर्षीय अंतरराष्ट्रीय बीन वादक हवा सिंह नाथ को प्रतिष्ठित संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार-2024 से सम्मानित किया गया है। दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने भी उन्हें बधाई दी है। हवा सिंह नाथ को इससे पहले भी राज्य स्तर पर कई सम्मान मिल चुके हैं।हवा सिंह नाथ का जन्म घुमंतू आदिवासी समुदाय के एक गरीब सपेरा परिवार में हुआ। उनके परिवार की आजीविका बीन बजाने की लोककला से चलती थी। बचपन से ही उन्होंने परिवार के सदस्यों से बीन बजाना सीखा और धीरे-धीरे इस कला में ऐसी महारत हासिल की कि उनकी पहचान दूर-दूर तक बन गई। गांव और आसपास के क्षेत्रों में लोग उनकी बीन की धुन सुनने के लिए घंटों बैठते थे। क्षेत्र में होने वाले त्योहारों और अन्य आयोजनों में भी उन्हें विशेष रूप से बीन बजाने के लिए बुलाया जाने लगा।

बढ़ती लोकप्रियता के बाद हवा सिंह नाथ ने आकाशवाणी रोहतक पर भी बीन की प्रस्तुति दी। वर्ष 1986 में दिल्ली में आयोजित अपना उत्सव कार्यक्रम में उन्होंने देशभर से पहुंचे लोक कलाकारों के साथ हिस्सा लिया। इसके बाद मुंबई और दुबई शॉपिंग फेस्टिवल जैसे बड़े मंचों पर भी अपनी कला का प्रदर्शन किया। उन्होंने गणतंत्र दिवस समारोह, सूरजकुंड हस्तशिल्प मेला समेत देश के विभिन्न राज्यों में आयोजित कार्यक्रमों में बीन वादन की प्रस्तुति देकर सपेरा समुदाय की पारंपरिक लोककला को पहचान दिलाई।हवा सिंह नाथ का कहना है कि 96 वर्ष की उम्र में भी वह अपनी कला के प्रति पूरी तरह सक्रिय हैं और आज भी कई घंटों तक बीन बजा सकते हैं। उनका प्रयास रहा है कि यह पारंपरिक कला आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचे और विलुप्त न हो। उन्होंने अपने बच्चों को भी बीन बजाने की कला सिखाई। राष्ट्रपति से मिले सम्मान को उन्होंने अपने जीवन की बड़ी उपलब्धि बताते हुए खुशी जताई।

हालांकि परिवार की अगली पीढ़ी इस कला को पेशे के तौर पर आगे बढ़ाने से दूरी बना रही है। गांव रजोलका में हवा सिंह नाथ का बड़ा परिवार है। उनके पांच बेटे उनके साथ रहते हैं। उनके 10 पोते और तीन पोतियां हैं। परिवार के अनुसार, बच्चों के सामने सबसे बड़ी चुनौती आर्थिक है। बीन बजाने की कला से परिवार का पालन-पोषण करना मुश्किल है, इसलिए बेटे अपने बच्चों को बेहतर शिक्षा दिलाने पर जोर दे रहे हैं। उनके कई पोते नौकरी भी कर रहे हैं।ऐसे में राष्ट्रपति से मिला सम्मान न केवल हवा सिंह नाथ की व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि सपेरा समुदाय की उस लोककला की भी पहचान है, जिसे उन्होंने पूरी जिंदगी साधना और समर्पण के साथ जीवित रखा।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

दीपावली पर सोलन में पटाखों की बिक्री और भंडारण पर सख्ती, निर्धारित स्थलों पर ही मिलेगी अनुमति

सोलन-:दीपावली के त्यौहार के मद्देनजर जिला प्रशासन सोलन ने जन सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए पटाखों की बिक्री, भंडारण और उपयोग को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। जिला दण्डाधिकारी मनमोहन शर्मा ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए ये आदेश...

HPU में शिक्षक संघ का आंदोलन 54वें दिन भी जारी, वित्तीय स्वायत्तता को लेकर सरकार पर उठाए सवाल

Summer express/शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU) में शिक्षक कल्याण संघ का धरना-प्रदर्शन लगातार जारी है। आंदोलन के 54वें दिन भी शिक्षकों ने विश्वविद्यालय की स्वायत्तता से जुड़े विधेयक को लेकर अपनी चिंताएं जाहिर कीं। संघ ने मांग उठाई है कि विधेयक के सभी प्रावधानों का गहन अध्ययन किया जाए और विश्वविद्यालय की शैक्षणिक एवं...

लुधियाना में बढ़ने लगा वायु प्रदूषण :एक सप्ताह से खराब हवा, आठ महीने में सीओपीडी और अस्थमा के 941 नए मरीज मिले

Summer express, लुधियाना। धान की कटाई और थ्रेशिंग का काम तेज होने के साथ ही लुधियाना की हवा में प्रदूषण का स्तर बढ़ने लगा है। आसपास के जिलों में पराली जलाने की घटनाओं के बीच औद्योगिक नगरी की वायु गुणवत्ता भी प्रभावित हो रही है। 26 अक्टूबर को शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 126...

गुवाहाटी में होटल के लीज विवाद ने लिया खूनी रूप : पांच लोगों की हत्या ,आरोपी गिरफ्तार

Summer express,गुवाहाटी। असम के गुवाहाटी में होटल को लीज पर देने से जुड़े विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। सोमवार रात होटल बिलास इन में हुई गोलीबारी में होटल मालिक के परिवार के चार सदस्यों समेत पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए...

NH-205 पर खलोटा के पास सड़क धंसी, यातायात डायवर्ट…पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

Summer express/बिलासपुर/सुभाष -: बिलासपुर को शिमला से जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग NH-205 पर खलोटा के समीप सड़क धंसने से यातायात व्यवस्था प्रभावित हो गई है। फोरलेन निर्माण कार्य के दौरान सड़क धंसने की घटना के चलते वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति को देखते हुए आम जनता की सुविधा और...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.