Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

करनाल में बुलेट पर सवार होकर निकले केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल, हाथ में तिरंगा लेकर दिया देशभक्ति का संदेश

15 अगस्त के विरोध पर बोले- राष्ट्रीय पर्व की गरिमा जरूरी, एनकाउंटर के सवाल पर साधी चुप्पी

Summer/express राकेश कुमार शर्मा | करनाल-:करनाल में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति से ओतप्रोत माहौल के बीच भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने प्रेम नगर स्थित अपने आवास से यात्रा की अगुवाई की। वह बुलेट पर सवार होकर हाथ में तिरंगा लेकर शहर की सड़कों से निकले। बीजेपी जिला अध्यक्ष प्रवीण लाठर ने बुलेट चलाई, जबकि मनोहर लाल रास्तेभर लोगों का हाथ हिलाकर अभिवादन करते नजर आए। तिरंगा हाथ में थामे केंद्रीय मंत्री के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक भी यात्रा में शामिल हुए।

अवंतीबाई लोधी की प्रतिमा पर अर्पित किए पुष्प

तिरंगा यात्रा के दौरान मनोहर लाल सदर बाजार पहुंचे, जहां उन्होंने वीरांगना अवंतीबाई लोधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। उनकी 195वीं जयंती के अवसर पर केंद्रीय मंत्री ने वीरांगना के साहस, शौर्य और देश के प्रति योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि देश के वीरों और स्वतंत्रता सेनानियों का जीवन आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

बोले- तिरंगा हाथ में ही नहीं, दिल में भी होना चाहिए

मनोहर लाल ने कहा कि देश 80वें स्वतंत्रता दिवस के उत्सव में डूबा हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर देशभर में तिरंगा यात्राएं निकाली गईं और ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत करोड़ों घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। उन्होंने कहा कि तिरंगा केवल घरों और हाथों तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि हर भारतीय के मन में बसना चाहिए। यह देश की आन, बान और शान का प्रतीक है।उन्होंने कहा कि देशभर में करोड़ों लोगों ने तिरंगा यात्रा और ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में भाग लेकर राष्ट्रभक्ति की भावना का प्रदर्शन किया। तिरंगा यात्रा महज एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि देश के प्रति सम्मान, गौरव और एकता की भावना को मजबूत करने का माध्यम है।

15 अगस्त के विरोध प्रदर्शन पर बोले- दिन और समय का ध्यान रखना चाहिए

हांसी में 15 अगस्त को हुए विरोध प्रदर्शन के सवाल पर मनोहर लाल ने कहा कि लोकतंत्र में अपनी मांगों को लेकर आवाज उठाना हर नागरिक का अधिकार है, लेकिन विरोध प्रदर्शन के लिए दिन और समय का भी ध्यान रखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि 15 अगस्त और 26 जनवरी जैसे राष्ट्रीय पर्व पूरे देश के लिए गौरव के अवसर हैं।मनोहर लाल ने कहा कि ऐसे पावन अवसरों पर विरोध प्रदर्शन करना उचित नहीं है, क्योंकि इससे राष्ट्रीय पर्व के उत्सव और माहौल पर असर पड़ता है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय पर्व केवल कैलेंडर की तारीख नहीं, बल्कि देश के गौरव और सम्मान से जुड़े दिन हैं। इनकी गरिमा बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है।

करनाल एनकाउंटर के सवाल पर साधी चुप्पी

तिरंगा यात्रा के दौरान केंद्रीय मंत्री से करनाल एनकाउंटर मामले को लेकर भी सवाल किया गया। हालांकि, उन्होंने इस मुद्दे पर कोई स्पष्ट प्रतिक्रिया नहीं दी। एनकाउंटर से जुड़े सवालों पर मनोहर लाल ने टिप्पणी करने से परहेज किया और बिना जवाब दिए आगे बढ़ गए। केंद्रीय मंत्री की चुप्पी के बाद यह मुद्दा चर्चा का विषय बना रहा।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

करनाल में बुलेट पर सवार होकर निकले केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल, हाथ में तिरंगा लेकर दिया देशभक्ति का संदेश

15 अगस्त के विरोध पर बोले- राष्ट्रीय पर्व की गरिमा जरूरी, एनकाउंटर के सवाल पर साधी चुप्पी Summer/express राकेश कुमार शर्मा | करनाल-:करनाल में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति से ओतप्रोत माहौल के बीच भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने प्रेम नगर स्थित अपने आवास से यात्रा की अगुवाई की।...

सांप के काटने के सात मामले आए सामने, विभाग ने झाड़-फूंक वालों से बचने की दी सलाह

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:बरसात के इस मौसम में मंडी जिला में सांप के काटने के 7 मामले सामने आ चुके हैं। इन सभी लोगों ने समय रहते अस्पताल में उपचार करवाया जिसके चलते सभी को सुरक्षित बचा लिया गया है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग ने एडवाइजरी जारी की है कि लोग सांप के काटने पर किसी...

अटल जी की पुण्यतिथि पर सुक्खू-जयराम ने दी श्रद्धांजलि, भ्रष्टाचार और पेपर लीक पर भी बोले

Summer express/शिमला, संजू-:शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान शिमला नगर निगम के महापौर, उप महापौर, पूर्व मंत्री सुरेश भारद्वाज समेत कई गणमान्य लोग मौजूद...

श्रावण अष्टमी मेले में उमड़ा आस्था का सैलाब, श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर प्रशासन अलर्ट

Summer express /ज्वालामुखी,कपिल-: शक्तिपीठ श्री ज्वालामुखी में चल रहे श्रावण अष्टमी मेलों के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। देश के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंच रहे श्रद्धालु पूरी श्रद्धा और आस्था के साथ मां ज्वाला की पवित्र ज्योतियों के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं। मंदिर परिसर में दिनभर भक्तिमय माहौल...

चिंतपूर्णी मेले के चौथे दिन महाजाम, घंटों फंसे रहे हजारों श्रद्धालु

Summer express/चिंतपूर्णी,विकास-: श्रावण अष्टमी मेले के चौथे दिन रविवार को चिंतपूर्णी क्षेत्र में यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। भारी भीड़ के बीच बसों की आवाजाही जारी रहने के कारण बस अड्डा चौक से तलवाड़ा बाईपास तक कई किलोमीटर लंबा महाजाम लग गया। इससे हजारों श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को घंटों परेशानी का सामना करना...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.