Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सांप के काटने के सात मामले आए सामने, विभाग ने झाड़-फूंक वालों से बचने की दी सलाह

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:बरसात के इस मौसम में मंडी जिला में सांप के काटने के 7 मामले सामने आ चुके हैं। इन सभी लोगों ने समय रहते अस्पताल में उपचार करवाया जिसके चलते सभी को सुरक्षित बचा लिया गया है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग ने एडवाइजरी जारी की है कि लोग सांप के काटने पर किसी झाड-फूंक वाले के पास जाने से परहेज करते हुए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जाकर उपचार करवाएं। सीएमओ मंडी डा. दिनेश ठाकुर ने बताया कि बरसात के दिनों मंे इस तरह के मामलों में बढ़ोतरी होना स्वभाविक है। 

मंडी जिला में 70 से 80 प्रतिशत सांप जहरीले नहीं होते। इसलिए लोग इनके काटने पर किसी झाड-फूंक वाले के पास जाकर उपचार करवाते हैं और यह समझ लेते हैं कि उसे उस व्यक्ति ने ठीक कर दिया। जबकि जहरीले सांप के काटने का ईलाज ऐसे लोगों के पास नहीं होता और उस कारण लोगों की जान चली जाती है। उन्होंने बताया कि जिला के सभी स्वास्थ्य संस्थानों में एंटी स्नेक वीनम उपलब्ध हैं और यह डॉक्टर की निगरानी में ही दिया जाता है।

जहां पर काटा है सांप ने उस स्थान से न करें छेड़छाड़

सीएमओ मंडी डा. दिनेश ठाकुर ने बताया कि बहुत से लोग सांप द्वारा काटे गए स्थान को चूसते हैं और वहां पर चीरा आदि लगा देते हैं जोकि पूरी तरह से गलत है। ऐसे स्थान को किसी साफ कपड़े से बांधा जरूर जा सकता है ताकि जहर के प्रभाव को बढ़ने से रोका जा सके लेकिन बाकी कोई हरकत उस घाव के साथ नहीं की जानी चाहिए। यहां तक की मरीज को चलाया भी नहीं जाना चाहिए और उसे जल्द से जल्द अस्पताल पहुंचाया जाना चाहिए।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सांप के काटने के सात मामले आए सामने, विभाग ने झाड़-फूंक वालों से बचने की दी सलाह

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:बरसात के इस मौसम में मंडी जिला में सांप के काटने के 7 मामले सामने आ चुके हैं। इन सभी लोगों ने समय रहते अस्पताल में उपचार करवाया जिसके चलते सभी को सुरक्षित बचा लिया गया है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग ने एडवाइजरी जारी की है कि लोग सांप के काटने पर किसी...

अटल जी की पुण्यतिथि पर सुक्खू-जयराम ने दी श्रद्धांजलि, भ्रष्टाचार और पेपर लीक पर भी बोले

Summer express/शिमला, संजू-:शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान शिमला नगर निगम के महापौर, उप महापौर, पूर्व मंत्री सुरेश भारद्वाज समेत कई गणमान्य लोग मौजूद...

श्रावण अष्टमी मेले में उमड़ा आस्था का सैलाब, श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर प्रशासन अलर्ट

Summer express /ज्वालामुखी,कपिल-: शक्तिपीठ श्री ज्वालामुखी में चल रहे श्रावण अष्टमी मेलों के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। देश के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंच रहे श्रद्धालु पूरी श्रद्धा और आस्था के साथ मां ज्वाला की पवित्र ज्योतियों के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं। मंदिर परिसर में दिनभर भक्तिमय माहौल...

चिंतपूर्णी मेले के चौथे दिन महाजाम, घंटों फंसे रहे हजारों श्रद्धालु

Summer express/चिंतपूर्णी,विकास-: श्रावण अष्टमी मेले के चौथे दिन रविवार को चिंतपूर्णी क्षेत्र में यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। भारी भीड़ के बीच बसों की आवाजाही जारी रहने के कारण बस अड्डा चौक से तलवाड़ा बाईपास तक कई किलोमीटर लंबा महाजाम लग गया। इससे हजारों श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को घंटों परेशानी का सामना करना...

पंजोखड़ा साहिब विवाद में कुमारी शैलजा का सरकार पर हमला, बोलीं—सिख समुदाय की बात सुनती सरकार तो टकराव की नौबत नहीं आती

Summer express/अंबाला-:अंबाला के पंजोखड़ा साहिब विवाद को लेकर सियासत लगातार गरमा रही है। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और सिरसा से सांसद कुमारी शैलजा रविवार को गुरुद्वारा श्री पंजोखड़ा साहिब पहुंचीं। इससे पहले उन्होंने विवाद में घायल सुरेंद्र सिंह से अस्पताल में मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। गुरुद्वारा साहिब में कुमारी शैलजा ने सिख संगत से...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.