Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कांगड़ा जिला में अब तक बरसात बहाकर ले गईं 116 करोड़, 13 लोगों की हो चुकी है मौत

राहुल चावला , धर्मशाला | प्रदेश के सबसे बड़े जिला कांगड़ा में अब तक हुई बरसात 116 करोड़ रुपये बहाकर ले जा चुकी है, वहीं 13 लोगों की मौत हो चुकी है। बरसात में अब तक पेयजल योजनाओं व सडक़ों को क्षति पहुंची है। हालांकि प्रशासन का दावा है कि जिला में कोई भी मार्ग बंद नहीं है, वहीं पुरानी योजनाओं को चालू करके लोगों को पेयजल उपलब्ध करवाया जा रहा है। मौसम विभाग की ओर से आगामी चार दिन भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, जिसके तहत विभिन्न विभागों के माध्यम से निचले स्तर तक इस संबंध में जानकारी पहुंचाई जा रही है। यही नहीं जिन क्षेत्रों में पूर्व में बाढ़ या बादल फटने जैसी घटनाएं सामने आ चुकी हैं, उन क्षेत्रों के लोगों को प्रशासन ने सतर्क रहने को कहा है।

कुछ विभाग बना रहे नुकसान की रिपोर्ट

जिला प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार बरसात की शुरूआत से लेकर अब तक जिला कांगड़ा में 13 लोगों की मौत हो चुकी है, इनमें से कुछ सडक़ दुर्घटनाओं में हुई मौतें भी शामिल हैं। कुछ विभाग अभी नुकसान की रिपोर्ट तैयार कर रहे हैं, जिसकी रिपोर्ट आने पर नुकसान में और बढ़ोतरी होगी। जहां पूर्व में बादल फटने या बाढ़ आने की घटनाएं घटित हो चुकी हैं, ऐसे स्थानों पर स्थानीय लोग चौकस रहें। कई बार भारी बारिश रात के समय होती है, इसलिए ऐसी स्थिति से निपटने के लिए चौकस रहना बेहद जरूरी है, जिससे कि समय रहते सुरक्षित स्थान का रुख किया जा सके।

चार दिन भारी बारिश की संभावना

जिला में कहीं भी सडक़ मार्ग बाधित नहीं हैं। पेयजल की 5 बड़ी योजनाएं अभी तक पूरी तरह से चालू नहीं हैं, लेकिन इन योजनाओं के साथ लगती पुरानी योजनाओं को चालू करके लोगों को पेयजल उपलब्ध करवाया जा रहा है। आगामी चार दिनों तक भारी बारिश की मौसम विभाग की ओर से संभावना जताई गई है। विभिन्न विभागों के एसडीओ स्तर पर इस संबंध में जानकारी देकर सतर्क रहने को कहा गया है। पंचायतों के प्रधानों के माध्यम से भी लोगों को इस संबंध में जानकारी पहुंचाने की व्यवस्था की जाए रही है।

जिला कांगड़ा में बरसात से अब तक 116 करोड़ रुपये के नुकसान का आकलन किया गया है। इस अवधि के दौरान 13 लोगों की मौत हुई है, जिसमें सडक़ दुर्घटनाओं में हुई मौतें भी शामिल हैं। 5 बड़ी पेयजल योजनाएं अभी सक्रिय नहीं है, जबकि उनके साथ लगती पुरानी योजनाओं को सक्रिय कर पानी मुहैया करवाया जा रहा है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.