चंडीगढ़ | हरियाणा के 11 जिलों में आज बारिश को लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। इनमें पलवल, नूंह, गुरुग्राम, फरीदाबाद, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, झज्जर, चरखी दादरी, पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर शामिल हैं।
हिसार स्थित चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग प्रमुख डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से दक्षिण-पश्चिम मानसून पूरी तरह सक्रिय है, जिससे बारिश में इजाफा हुआ है। अनुमान है कि 15 जुलाई तक राज्य में मौसम परिवर्तनशील बना रहेगा।
अब तक हरियाणा में औसतन 148.9 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है, जो सामान्य से 50% अधिक है। शुक्रवार को फरीदाबाद, नारनौल, सोनीपत और झज्जर में हल्की बारिश हुई। सिरसा शुक्रवार को राज्य का सबसे गर्म जिला रहा, जहां तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।