Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

स्कूल टाइम ट्रैफिक जाम पर सख्ती, 8 जोनों में तैनात होगी पुलिस टीम

लुधियाना | स्कूलों के बाहर छुट्टी के समय लगने वाले ट्रैफिक जाम से निपटने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। अब ट्रैफिक और PCR कर्मी स्कूल टाइम पर मौके पर मौजूद रहेंगे ताकि अभिभावकों और छात्रों को ट्रैफिक की समस्या का सामना न करना पड़े।

शहर के वरिष्ठ अधिकारियों ने ट्रैफिक और PCR स्टाफ को स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं कि स्कूलों की छुट्टी के समय वे मौके पर ड्यूटी करें और जाम की स्थिति न बनने दें।

शहर को 8 जोनों में बांटा गया है, जहां इंचार्जों की तैनाती की गई है। ये अधिकारी स्कूल समय में खुद मौके पर मौजूद रहेंगे और ट्रैफिक को नियंत्रित करेंगे।

इसके साथ ही गश्त पर रहने वाले PCR स्टाफ को भी निर्देश दिए गए हैं कि यदि किसी स्कूल के बाहर जाम लगे तो तुरंत हस्तक्षेप करें।

अभिभावकों से अपील:

प्रशासन ने माता-पिता से अपील की है कि वे अपने वाहन निर्धारित पार्किंग में ही लगाएं और अव्यवस्थित ढंग से गाड़ियां खड़ी न करें।

बस चालकों के लिए भी सख्ती:

स्कूल बस चालकों को भी सख्त हिदायत दी गई है कि वे सेफ स्कूल व्हीकल पॉलिसी के तहत ही वाहन चलाएं और सभी कागजात पूरे रखें। अब देखना यह है कि ट्रैफिक विभाग की इस सख्ती से स्कूल टाइम ट्रैफिक में कितना सुधार आता है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सिरमौर की दवा इकाई पर डीसीए की सख्त कार्रवाई, उत्पादन पर रोक

नाहन/कालाअंब-: हिमाचल प्रदेश के ड्रग्स कंट्रोल प्रशासन (डीसीए) ने जिला सिरमौर के कालाअंब स्थित फार्मास्युटिकल इकाई मैसर्स वेलक्योर रेमेडीज के खिलाफ कड़ी नियामक कार्रवाई की है। यह कार्रवाई राज्य और केंद्र सरकार के अधिकारियों की संयुक्त निरीक्षण टीम द्वारा इकाई में गंभीर एवं लगातार बनी हुई कमियां पाए जाने के बाद की गई। स्वास्थ्य सचिव...

अंबाला में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल 35वें दिन भी जारी, शहर बेहाल

summer express, अंबाला (अंकुर कपूर)। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के बैनर तले अंबाला छावनी में सफाई कर्मचारियों, सीवरमैन और दमकल कर्मचारियों की हड़ताल 35वें दिन भी जारी रही। लंबे समय से चल रही हड़ताल के कारण शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई है। कई इलाकों में कूड़े के ढेर जमा हैं,...

मासूम शर्मा का पाखंड पर हमला, बोले- धमकियों से नहीं डरता; ‘फिल्मी बाबा’ रिलीज

summer express, जींद। हरियाणवी गायक मासूम शर्मा ने पाखंडवाद और धार्मिक आडंबर के खिलाफ अपनी मुखरता जारी रखते हुए अपना नया गीत ‘फिल्मी बाबा’ रिलीज किया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस गीत का आधिकारिक ट्रैक साझा किया। करीब 3 मिनट 41 सेकंड के इस गीत में कथित पाखंडी बाबाओं, डेरों और धार्मिक...

नीलगाय को बचाने में पलटा ट्रक, महेंद्रगढ़ में 50 वर्षीय चालक की मौत

summer express , महेंद्रगढ़। गांव गढ़ी के पास बुधवार सुबह नीलगाय को बचाने के प्रयास में एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में करीब 50 वर्षीय बलबीर की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। जानकारी के अनुसार, खुडाना निवासी बलबीर पुत्र बुद्धसिंह बुधवार सुबह करीब...

रोहतक में डेंगू का बढ़ता प्रकोप, सितंबर के 8 दिनों में मिले 8 नए मरीज

summer express , रोहतक। मानसून की बारिश के अंतिम दौर के बीच रोहतक जिले में डेंगू का संक्रमण तेजी से बढ़ता नजर आ रहा है। सितंबर के शुरुआती आठ दिनों में ही डेंगू के 8 नए मामले सामने आने से स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। जिला स्वास्थ्य विभाग की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक,...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.