Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कनाडा में पंजाबी कलाकारों पर हमले तेज, कपिल शर्मा तक को मिली धमकी

कनाडा  | कनाडा में लगातार बढ़ रही फायरिंग और हिंसा की घटनाएं पंजाबी म्यूजिक और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के लिए खतरे की घंटी बन गई हैं। हाल ही में मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा के KAP’s Cafe पर हुई फायरिंग ने इस खतरे को और भी गहरा कर दिया है। इस वारदात की जिम्मेदारी आतंकी हरजीत सिंह लाडी ने ली है। वहीं, SFJ से जुड़ा आतंकी पन्नू अब कपिल शर्मा को कनाडा छोड़ने की धमकी दे रहा है।

ये पहला मामला नहीं…

पंजाबी कलाकार पहले भी कई बार गैंगस्टर नेटवर्क्स और खालिस्तानी संगठनों के निशाने पर आ चुके हैं:

  • गिप्पी ग्रेवाल: नवंबर 2023 में वैंकूवर में कार पर फायरिंग, जिम्मेदारी बिश्नोई गैंग की
  • AP ढिल्लों: सितंबर 2024 में घर के बाहर 14 राउंड फायरिंग, बिश्नोई और गोदारा गैंग का हाथ
  • प्रेम ढिल्लों: फरवरी 2025 को घर के बाहर फायरिंग, जयपाल भुल्लर गैंग से जुड़ा जनता खादर आरोपी
  • पंजाबी स्टूडियो, टोरंटो: नवंबर 2024 में 100 राउंड फायरिंग, 16 गिरफ्तार, 23 हथियार जब्त

इन सभी घटनाओं ने कनाडा में पंजाबी समुदाय के भीतर डर का माहौल पैदा कर दिया है।

सवालों के घेरे में कनाडा सरकार

लगातार होती फायरिंग और धमकियों ने कनाडा की सुरक्षा एजेंसियों पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। क्या कनाडा सरकार पंजाबी कलाकारों को सुरक्षा दे पाएगी? क्या इन हमलों के पीछे चल रहे आतंकी नेटवर्क का सफाया होगा? अब सभी की नजरें कनाडा सरकार की अगली कार्रवाई पर टिकी हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

मणिपुर में सुरक्षा बलों का बड़ा ऑपरेश, कई उग्रवादी दबोचे

Summer express,इंफाल। मणिपुर में उग्रवादी गतिविधियों और अवैध तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सुरक्षा बलों और पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। राज्य के विभिन्न जिलों में चलाए गए संयुक्त ऑपरेशन के दौरान कई सक्रिय उग्रवादियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि भारी मात्रा में प्रतिबंधित सामान और संदिग्ध नशीले पदार्थ भी...

फिरोजपुर हादसे में चमत्कारिक बचाव: 9 मौतों के बीच 12 वर्षीय अंशप्रीत सुरक्षित, नहीं आई एक भी खरोंच

Summer express, फिरोजपुर। फाजिल्का रोड पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने कई परिवारों की खुशियां छीन लीं, लेकिन इसी त्रासदी के बीच एक ऐसा घटनाक्रम सामने आया जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। हादसे में जहां नौ लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए, वहीं 12 वर्षीय अंशप्रीत चमत्कारिक रूप...

दिल्ली प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे युवाओं को रोका, जिला पार्षद जयदेव डागर समेत कई समर्थक हिरासत में

Summer express, रोहतक। दिल्ली में आयोजित एक प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे युवाओं और समर्थकों को शनिवार को रोहतक जिले की सांपला सीमा पर पुलिस ने हिरासत में ले लिया। हिरासत में लिए गए लोगों में जिला पार्षद जयदेव डागर और उनके कई समर्थक शामिल हैं। जानकारी के अनुसार, जयदेव डागर अपने समर्थकों के...

रेवाड़ी हाईटेक जेल से कैदियों के फरार होने पर बड़ा एक्शन, अधीक्षक निलंबित

Summer express, रेवाड़ी। हरियाणा की रेवाड़ी स्थित हाईटेक जिला जेल से दो कैदियों के फरार होने के मामले में जेल प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जेल अधीक्षक सुरेंद्र दलाल को निलंबित कर दिया है। यह कदम विभागीय जांच और उच्च अधिकारियों की समीक्षा के बाद उठाया गया है। जानकारी के अनुसार, रेवाड़ी की नवनिर्मित...

हाई कोर्ट ने अशोक खेमका के पक्ष में सुनाया फैसला, केंद्र के आदेश रद्द

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणा कैडर के चर्चित पूर्व आईएएस अधिकारी अशोक खेमका को पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट से महत्वपूर्ण राहत मिली है। अदालत ने केंद्र सरकार और केंद्रीय प्रशासनिक अधिकरण के उन आदेशों को निरस्त कर दिया है, जिनके तहत उन्हें भारत सरकार में अतिरिक्त सचिव या सचिव स्तर पर एंपैनलमेंट का लाभ देने...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.