Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

PM मोदी का युवाओं को तोहफा, 51 हजार को मिली सरकारी नौकरी

नई दिल्ली | देशभर में युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का बड़ा मौका सामने आया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार, 12 जुलाई को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 16वें रोजगार मेले में 51,000 से ज्यादा युवाओं को सरकारी नियुक्ति पत्र सौंपे। यह कार्यक्रम देश के 47 अलग-अलग स्थानों पर आयोजित किया गया।

PM ने युवाओं को संबोधित करते हुए उन्हें “देश के विकास का भागीदार” बताया और कहा कि सरकार ‘मिशन मोड’ में काम कर रही है ताकि अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार मिल सके।

किन विभागों में मिले पद?

नव नियुक्त युवाओं को रेलवे, गृह मंत्रालय, डाक, स्वास्थ्य, वित्तीय सेवा, श्रम और रोजगार मंत्रालय सहित कई अहम विभागों में नियुक्त किया जाएगा। इससे न केवल प्रशासन की क्षमता बढ़ेगी, बल्कि सरकारी सेवाओं में नई ऊर्जा का संचार भी होगा।

भारत की युवा शक्ति पर गर्व’: मोदी

प्रधानमंत्री ने कहा, “आज दुनिया भारत की युवा प्रतिभा को सलाम कर रही है। Make in India और PLI स्कीम ने अब तक 11 लाख से ज्यादा रोजगार के अवसर पैदा किए हैं।” उन्होंने बताया कि भारत अब दुनिया का सबसे बड़ा लोकोमोटिव निर्माता बन चुका है।

10 लाख से ज्यादा को मिल चुकी है नौकरी

PM मोदी ने बताया कि 2022 से अब तक रोजगार मेलों के ज़रिए 10 लाख से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां दी जा चुकी हैं।

सोशल मीडिया से दी थी जानकारी

इस कार्यक्रम की जानकारी पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर पहले ही साझा की थी। उन्होंने लिखा, “विकसित और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में युवा साथियों की भागीदारी बढ़ाने के लिए हम कृतसंकल्प हैं।”

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पहाड़ी कवि सम्मेलन में उठी हिमाचली पहाड़ी बोली को संवैधानिक दर्जा देने की मांग

Summer express/मंडी,धर्मवीर-:देश की सांस्कृतिक राजधानी कहे जाने वाली छोटी काशी मंडी से एक बार फिर पहाड़ी बोली के संरक्षण और संर्वधन की मांग उठी है। सोमवार को शहर में आयोजित हुए पहाड़ी कवि सम्मेलन के माध्यम से पहाड़ी कवियों ने इसके संरक्षण और संवर्धन की मांग उठाई है। इस कवि सम्मेलन में कुल्लू, मंडी और...

नूरपुर में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक, 2027 चुनाव की तैयारियों पर हुआ मंथन

Summer express/संजीव महाजन/नूरपुर-:नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के लोक निर्माण विभाग (PWD) विश्राम गृह में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व विधायक अजय महाजन ने की, जबकि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।...

लंबित देनदारियों और डीए पर अधिसूचना की मांग, पेंशनरों ने सरकार को दिया अल्टीमेटम

Summer express/शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश संयुक्त पेंशनर संघर्ष समिति ने राज्य सरकार से 31 जुलाई तक छठे वेतन आयोग की लंबित देनदारियों और महंगाई भत्ते की लंबित किश्तों पर अधिसूचना जारी करने की मांग की है। समिति का कहना है कि यदि तय समय सीमा तक सरकार ने कोई फैसला नहीं लिया तो 8 अगस्त को...

अंबाला में गो सेवकों ने गाय को राष्ट्रीय माता घोषित करने की उठाई मांग

Summer express, अंकुर कपूर , अंबाला। गो सेवा, गो रक्षा और गो सम्मान की मांग को लेकर सोमवार को अंबाला में ‘गो सम्मान आवाहन अभियान’ के तहत बड़ी संख्या में गो सेवक और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एकत्रित हुए। इस दौरान उन्होंने सरकार के नाम ज्ञापन सौंपकर गाय को राष्ट्रीय माता का दर्जा देने की...

हिमाचल में 31 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों के लिए ऑरेंज चेतावनी जारी

Summer express/शिमला, संजू-;हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है और आने वाले दिनों में मौसम के और अधिक खराब होने की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 28 जुलाई से 31 जुलाई तक प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.