Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सिंघपुरा में बिल्डर के दफ्तर के बाहर गोलीबारीतीन राउंड फायरिंग कर फरार हो गए दो युवक

गुरमीत सिंह । जीरकपुर
समर न्यूज
सिंघपुरा स्थित रोजरों सोसायटी के बिल्डर अमित दुआ के कार्यालय के बाहर शुक्रवार करीब 11 बजे मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात युवकों द्वारा फायरिंग किए जाने का मामला सामने आया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हमलावरों ने कार्यालय की ओर तीन राउंड फायर किए और मौके से फरार हो गए। घटना में अमित दुआ को कोई नुकसान नहीं पहुंचा।
सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। एसपी रूरल जसपिंदर सिंह गिल और एसपी सब-डिवीजन जीरकपुर गजलप्रीत कौर ने घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

112 पर अमित दुआ के सिंघपुरा स्थित कार्यालय में फायरिंग की मिली सूचना: एसपी गजलप्रीत

एसपी सब-डिवीजन जीरकपुर गजलप्रीत कौर ने बताया कि 112 पर अमित दुआ के सिंघपुरा स्थित कार्यालय में फायरिंग की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही 112 की टीम, एसएचओ और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। प्रारंभिक जांच में तीन राउंड फायर होने की बात सामने आई है। उन्होंने बताया कि दो व्यक्ति मोटरसाइकिल पर आए और कार्यालय की ओर गोलियां चलाकर फरार हो गए। मामले में तत्काल एफआईआर दर्ज कर विशेष टीमें गठित की जाएंगी। जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस ने फायरिंग के मकसद या हमलावरों की पहचान को लेकर कोई पुष्टि नहीं की है। पुलिस द्वारा सीसीटीवी कैमरों की फुटेज सहित अन्य तकनीकी साक्ष्यों की जांच की जा रही है।

तीन साल पहले भी हुआ था हमला: अमित दुआ

रोजरों प्रोजेक्ट के बिल्डर अमित दुआ ने बताया कि करीब साढ़े तीन साल पहले भी उन पर जानलेवा हमला हुआ था। उनका दावा है कि इस मामले में उन्होंने पुलिस को कई बार शिकायतें दी थीं, लेकिन कार्रवाई न होने के बाद उन्हें अदालत की शरण लेनी पड़ी। उनके मुताबिक यह मामला अभी अदालत में लंबित है।

लगातार आते रहे धमकी भरे फोन

अमित दुआ ने दावा किया कि इसके बाद हर तीन-चार महीने में उन्हें धमकी भरे फोन आते रहे और इसकी जानकारी पुलिस को दी जाती रही। उनके अनुसार इन कॉल की रिकॉर्डिंग भी उनके पास मौजूद हैं। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को दो व्यक्ति बाइक पर आए और फायरिंग कर फरार हो गए। दुआ ने चार गोलियां चलने का दावा किया है। उन्होंने बताया कि अपनी और अपने बच्चों की सुरक्षा के लिए उन्होंने निजी सुरक्षा गार्ड भी रखे हुए हैं। हालांकि, हमले के पीछे किसी का नाम नहीं लिया। पुलिस का कहना है कि हमलावरों की पहचान और फायरिंग के कारणों का पता जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा।

admin

Horizonbeg@gmail.com https://summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

175 करोड़ के रेमिटेंस घोटाले ने खड़े किए सवाल सीए के खिलाफ एफआईआर, जांच का दायरा बढ़ा

समर न्यूज | लुधियानालुधियाना में करीब 175 करोड़ रुपये के कथित विदेशी रेमिटेंस घोटाले से जुड़े मामले में चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होने के बाद वित्तीय लेनदेन की निगरानी और नियामकीय व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।शुरुआती जांच में कथित तौर पर ऐसी कंपनियों और बैंक खातों का इस्तेमाल किए जाने...

बरनाला की फैक्ट्री पर पर्यावरण उल्लंघन के आरोप, एनजीटी सख्त

समर न्यूज | बरनालाबरनाला जिले के धौला गांव स्थित एक औद्योगिक इकाई पर पर्यावरण नियमों के उल्लंघन के आरोपों की जांच अब राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की निगरानी में होगी। शिकायत पर सुनवाई करते हुए अधिकरण ने केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, बरनाला के मंडल वन अधिकारी और उपायुक्त के...

खाली अटैचियां लेकर प्रदर्शन पर सीएम सुक्खू का तंज, बोले- प्याज और चीनी बांटते तो जनता को होता फायदा

Summer express/शिमला, संजू -:वाराणसी दौरे से लौटे हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भाजपा के प्रदर्शन और सरकार पर लगाए जा रहे भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर विपक्ष पर तीखा पलटवार किया। भाजपा के प्रदर्शन में अटैचियां लेकर पहुंचने पर मुख्यमंत्री ने तंज कसते हुए कहा कि खाली अटैचियां लेकर नाटक करने के...

टैक्सी यूनियन के धरने में पहुंचे विधायक सुधीर शर्मा और आशीष शर्मा, सुक्खू सरकार पर साधा निशाना

Summer express/शिमला, संजू -:ऑल हिमाचल टैक्सी ऑपरेटर एसोसिएशन की ओर से सोमवार को शिमला के चौड़ा मैदान में विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया गया। धरने में भाजपा विधायक सुधीर शर्मा और आशीष शर्मा भी पहुंचे और टैक्सी ऑपरेटरों के आंदोलन को समर्थन दिया।इस दौरान भाजपा विधायक सुधीर शर्मा ने प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री सुखविंदर...

कांग्रेस की मानसिकता सिख विरोधी: डॉ. संजय शर्मा

Summer Express , अंकुर कपूर, चंडीगढ़ । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) हरियाणा ने कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा द्वारा पूर्व सांसद सज्जन कुमार की मृत्यु को लेकर की गई टिप्पणी पर कड़ी आपत्ति जताई है। भाजपा ने कहा कि 1984 के सिख विरोधी दंगों से जुड़े मामले में दोषसिद्ध पूर्व सांसद के प्रति इस प्रकार की...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.