Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

भाविप सदस्यों ने शहीद मेजर अमित आहूजा को उनके 25वें शहादत दिवस पर दी श्रद्धांजलि

Summer express ,अंकुर कपूर , अम्बाला   | भारत विकास परिषद् महर्षि दयानंद शाखा द्वारा संरक्षक प्रदीप गोयल, सह संरक्षक दीपक राय आनंद व विवेक गुप्ता, अध्यक्ष चमन अग्रवाल, महिला संयोजिका मंजू अग्रवाल, पखवाड़ा संयोजिका मंजू गर्ग के मार्गदर्शन में चल रहे द्वि-साप्ताहिक सांस्कृतिक पखवाड़े के 10वें दिन शहर के सैक्टर 7 स्थित मेजर अमित आहूजा पार्क में शहीद मेजर अमित आहूजा को उनके 25वें शहादत दिवस पर पुष्प अर्पित कर नम आंखों से श्रद्धांजलि दी । शहीद मेजर अमित आहूजा अमर रहे एवं भारत माता की जयघोष से माहौल देशभक्ति से सराबोर हो उठा । 

इसके उपरांत पंचायत भवन के सामने स्थित शहीद मेजर अमित आहूजा चौंक की सफाई कर उस पर पुष्पमाला से श्रद्धांजलि दी।‌ परिवार से बड़े भाई समाजसेवी अतुल आहूजा ने बताया कि मेजर अमित 22 अगस्त,2001 को जम्मू कश्मीर के गुरेज सैक्टर में अपनी ड्यूटी करते हुए शहीद हो गए थे। उनकी याद में परिवार द्वारा हर वर्ष आर्मी स्कूल में होनहार छात्र को रनिंग ट्राफी के साथ नकद पुरस्कार, डीएवी कॉलेज में कंम्पयूटर लैब, हर वर्ष डीएवी कॉलेज में रक्तदान शिविर व शहीद मेजर अमित आहूजा चैरिटेबल ट्रस्ट के माध्यम से जरूरतमंदों की मदद के सेवा कार्य चलाए जा रहे हैं।

इस सभा में शाखा के अध्यक्ष चमन अग्रवाल, सचिव अंकुर गोयल, वित्त सचिव अमित चानना, अतुल आहूजा, राकेश मक्कड़, मनोज गर्ग, सुशील गुप्ता, रविन्द्र ग्रोवर, सुमित जैन, संगीता आहूजा, श्वेता आनंद व समाज के क‌ई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।‌

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सावन के आखिरी सोमवार पर शिवालयों में उमड़ी आस्था, कैलाश मंदिर में भक्तों ने चढ़ाया जल

Summer express , अंकुर कपूर, अंबाला। सावन माह के आखिरी सोमवार को लेकर अंबाला छावनी में शिव भक्तों में विशेष उत्साह देखने को मिला। सुबह से ही प्राचीन हाथी खाना कैलाश मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही। भक्तों ने शिवलिंग पर जल, दूध और बेलपत्र अर्पित कर भगवान शिव की पूजा-अर्चना की और सुख-समृद्धि की...

अंबाला में 25 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत : सड़क किनारे मिला शव, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

Summer express,अंबाला। अंबाला सिटी के जग्गी गार्डन निवासी 25 वर्षीय रोहित की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है।  देर रात उसका शव घर से करीब 500 मीटर दूर जग्गी कॉलोनी की मुख्य सड़क के किनारे पड़ा मिला। घटना की सूचना मिलने के बाद बलदेव नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव...

नारनौल में सड़क हादसा: ब्रेजा की टक्कर से स्कूटी सवार की मौत, मौके पर मची अफरा-तफरी

Summer express, नारनौल। नारनौल के कोरियावास मेडिकल कॉलेज रोड पर सोमवार सुबह हुए सड़क हादसे में स्कूटी सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। तेज रफ्तार ब्रेजा कार और स्कूटी की आमने-सामने टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कूटी सवार ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद कार भी सड़क पर पलट गई।...

सिरसा में सफाई कर्मचारियों पर पुलिस कार्रवाई: कई कर्मचारी हिरासत में, नगर परिषद गेट पर जड़ा ताला

Summer Express,सिरसा। शहरों में सफाई व्यवस्था बहाल करने के लिए जिला प्रशासन की ओर से पुलिस सुरक्षा के बीच अभियान लगातार जारी है। सोमवार को सिरसा, रानियां और कालांवाली में सफाई अभियान के दौरान हड़ताल कर रहे कर्मचारियों ने विरोध जताया। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने कई प्रदर्शनकारी कर्मचारियों को हिरासत में ले लिया।...

पवन खेड़ा की टिप्पणी के खिलाफ भाजपा का मोर्चा, शिमला में FIR की मांग

Summer express/शिमला, संजू-:कांग्रेस नेता पवन खेड़ा द्वारा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर भाजपा ने कड़ा विरोध जताया है। भाजपा मुख्य प्रवक्ता एवं विधायक राकेश जमवाल के नेतृत्व में विधायक सतपाल सिंह सत्ती, डी.एस. ठाकुर और दिलीप ठाकुर ने एडिशनल एसपी के माध्यम से पुलिस अधीक्षक शिमला को शिकायत...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.