Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

‘जनता का घोषणापत्र’ बनाने को लोगों से सुझाव लेगी कांग्रेस

समर न्यूज | चंडीगढ़

पंजाब कांग्रेस की नवगठित घोषणापत्र समिति ने 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच अपनी पहली बैठक की। बैठक की अध्यक्षता फतेहगढ़ साहिब के सांसद और समिति के अध्यक्ष डॉ. अमर सिंह ने की।
इसमें पूर्व मंत्री और विधायक परगट सिंह, अमृतसर के सांसद गुरजीत सिंह औजला तथा पार्टी नेता हरदयाल सिंह कंबोज शामिल हुए। समिति ने तय किया कि चुनावी घोषणापत्र केवल पार्टी संगठन के भीतर तैयार करने के बजाय प्रदेश के अलग-अलग वर्गों और क्षेत्रों के लोगों से सुझाव लेकर बनाया जाएगा। बैठक ऐसे समय हुई है जब पंजाब कांग्रेस में नेतृत्व और संगठन को लेकर अंदरूनी मतभेद लगातार चर्चा में हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के नेतृत्व को लेकर पार्टी के भीतर एक धड़ा सवाल उठाता रहा है।
पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने की मांग को लेकर भी कई नेता सक्रिय रहे हैं। पंजाब प्रभारी भूपेश बघेल ने हाल में स्पष्ट किया है कि फिलहाल संगठन में नेतृत्व परिवर्तन नहीं होगा व मौजूदा समितियों का विस्तार किया जाएगा। समिति के अध्यक्ष अमर सिंह ने कहा कि पार्टी ऐसा घोषणापत्र तैयार करना चाहती है जो पंजाबियों की वास्तविक जरूरतों, समस्याओं और प्राथमिकताओं को प्रतिबिंबित करे। समिति आने वाले दिनों में प्रदेश के विभिन्न हिस्सों का दौरा करेगी और किसानों, युवाओं, महिलाओं, कारोबारियों, कर्मचारियों, श्रमिकों तथा अन्य सामाजिक वर्गों से बातचीत करेगी। प्राप्त सुझावों के आधार पर घोषणापत्र का प्रारूप तैयार किया जाएगा। पार्टी की योजना खास तौर पर युवाओं के मुद्दों को प्रमुखता देने की है। शिक्षा, रोजगार, प्रतियोगी परीक्षाओं, कौशल विकास और युवाओं के भविष्य से जुड़े विषयों को घोषणापत्र में महत्वपूर्ण स्थान मिलने की संभावना है। कांग्रेस का मानना है कि पहली बार मतदान करने वाले और युवा मतदाता आगामी विधानसभा चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

admin

Horizonbeg@gmail.com https://summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

करवाचौथ पर 8:05 बजे होंगे चांद के दीदार, शुक्र अस्त के बावजूद नवविवाहिताएं भी रख सकेंगी व्रत

Summer express/शिमला/संजू -: करवाचौथ के पर्व को लेकर बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। सुहागिन महिलाएं व्रत की तैयारियों के साथ खरीदारी में जुटी हुई हैं। इस वर्ष करवाचौथ का व्रत 29 अक्टूबर को मनाया जाएगा। मान्यता है कि इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना के लिए...

हरियाणा में बढ़ी ठंड, बालसमंद में न्यूनतम तापमान 12.7 डिग्री पहुंचा

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणा में मौसम का मिजाज बदलने के साथ ठंड का असर बढ़ने लगा है। प्रदेश में न्यूनतम तापमान पहली बार 13 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया है। हिसार के बालसमंद में न्यूनतम तापमान 12.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जो राज्य में सबसे कम है। पिछले दिनों हुई हल्की बारिश और ओलावृष्टि...
Summer Express - Auto Draft

रेवाड़ी में नवविवाहिता का शव फंदे से लटका मिला, पुलिस जांच में जुटी

Summer express, रेवाड़ी। हरियाणा के रेवाड़ी जिले के धारूहेड़ा क्षेत्र के गांव कापड़ीवास में 21 वर्षीय नवविवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में किराए के मकान में फंदे से लटका मिला। मृतका की पहचान निकिता के रूप में हुई है, जो उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले की रहने वाली थी। घटना का पता शाम उस समय चला,...

गुरुग्राम में मेट्रो स्टेशन के बाहर युवक-युवतियों में झड़प, पत्थरबाजी का वीडियो वायरल

Summer express, गुरुग्राम। गुरुग्राम के सिकंदरपुर मेट्रो स्टेशन के बाहर युवक-युवतियों के बीच झड़प का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ युवक और युवतियां आपस में विवाद करते दिखाई दे रहे हैं। देखते ही देखते बहस बढ़ गई और पत्थरबाजी शुरू हो गई। हालांकि, घटना किस दिन की है, इसकी...

रोहतक में तेज रफ्तार कार ने मां-बेटी को मारी टक्कर, महिला गाड़ी के नीचे फंसी

Summer express, रोहतक I हरियाणा के रोहतक में अर्बन एस्टेट थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार वरना कार ने सैर के लिए जा रही मां-बेटी को टक्कर मार दी। हादसे में बेटी उछलकर सड़क किनारे जा गिरी, जबकि उसकी मां कार के नीचे फंस गई। मौके पर मौजूद लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद महिला को...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.