Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

रक्षाबंधन पर महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा, 27 अगस्त दोपहर से शुरू होगी सुविधा

summer express ,अंकुर कपूर अंबाला। रक्षाबंधन के पर्व पर हरियाणा सरकार ने महिलाओं को बड़ी राहत देते हुए निशुल्क बस यात्रा की सुविधा देने का फैसला किया है। यह सुविधा 27 अगस्त दोपहर से शुरू होकर 28 अगस्त की मध्यरात्रि 12 बजे तक जारी रहेगी। महिलाओं के साथ 15 वर्ष तक के बच्चे भी बिना किराया यात्रा कर सकेंगे। निशुल्क यात्रा की सुविधा हरियाणा रोडवेज के अलावा चंडीगढ़ और दिल्ली तक जाने वाली बसों में भी लागू रहेगी।

अंबाला छावनी बस स्टैंड पर रक्षाबंधन को लेकर यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष तैयारियां की गई हैं। बस स्टैंड प्रभारी बहादुर सिंह ने बताया कि अंबाला डिपो में 131 और नारायणगढ़ डिपो में करीब 35 बसें उपलब्ध हैं। रक्षाबंधन के दौरान कुल 166 बसों का संचालन किया जाएगा। यात्रियों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है और कई कर्मचारियों की छुट्टियां भी रद्द की गई हैं।

उन्होंने बताया कि बसों के संचालन और उपलब्धता की जानकारी यात्रियों को बस स्टैंड की इंक्वायरी के माध्यम से लगातार दी जाएगी। महिलाओं से अपील की गई है कि बस में चढ़ते समय धक्का-मुक्की से बचें और चालक-परिचालक तथा बस स्टैंड कर्मचारियों के साथ सहयोग करें। यात्रियों की संख्या को देखते हुए जरूरत के अनुसार बसें उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।

रक्षाबंधन पर निजी बसों में भी महिलाओं और उनके साथ 15 वर्ष तक के बच्चों को निशुल्क यात्रा की सुविधा देने के निर्देश जारी किए गए हैं। निजी बसों में महिलाओं से किराया न वसूला जाए, इसे सुनिश्चित करने के लिए आरटीए विभाग के अधिकारी और कर्मचारी बस स्टैंड पर तैनात रहेंगे। साथ ही महिलाओं के साथ सम्मानजनक व्यवहार सुनिश्चित करने पर भी निगरानी रखी जाएगी।

निशुल्क बस यात्रा की सुविधा मिलने से महिलाओं में खुशी का माहौल है। महिलाओं ने सरकार के इस फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि रक्षाबंधन पर उन्हें अपने मायके जाने में आर्थिक राहत मिलेगी। उनका कहना है कि किराए की चिंता किए बिना वे आसानी से अपने भाइयों से मिलने जा सकेंगी। महिलाओं ने सरकार की इस पहल के लिए आभार जताया।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कैथल में कष्ट निवारण समिति की बैठक, मंत्री ने अधिकारियों को दी सख्त हिदायत

summer express , बलिंदर कुमार , कैथल। हरियाणा के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने कैथल के लघु सचिवालय सभागार में आयोजित जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए अधिकारियों को आमजन की शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जनसमस्याओं के निपटारे में लापरवाही...

रक्षाबंधन पर महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा, 27 अगस्त दोपहर से शुरू होगी सुविधा

summer express ,अंकुर कपूर अंबाला। रक्षाबंधन के पर्व पर हरियाणा सरकार ने महिलाओं को बड़ी राहत देते हुए निशुल्क बस यात्रा की सुविधा देने का फैसला किया है। यह सुविधा 27 अगस्त दोपहर से शुरू होकर 28 अगस्त की मध्यरात्रि 12 बजे तक जारी रहेगी। महिलाओं के साथ 15 वर्ष तक के बच्चे भी बिना किराया...

अंबाला में हनीट्रैप गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत पांच आरोपी गिरफ्तार

Summer express,अंकुर कपूर,अंबाला। पड़ाव थाना पुलिस ने हनीट्रैप के जरिए लोगों को फंसाकर ब्लैकमेल करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक महिला समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि गिरोह के सदस्य पहले महिला के जरिए लोगों को अपने जाल में फंसाते थे और बाद में...

झज्जर में कांग्रेस की संवाद बैठक, संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर मंथन

summer express , झज्जर। हरियाणा कांग्रेस के प्रभारी संजय दत्त और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र ने मंगलवार को झज्जर पहुंचकर प्रीति गार्डन में आयोजित पार्टी की संवाद बैठक में हिस्सा लिया। बैठक में झज्जर, बेरी, बादली और बहादुरगढ़ ब्लॉक के पदाधिकारियों के साथ संगठन की मौजूदा स्थिति, आगामी कार्यक्रमों और पार्टी की गतिविधियों को...

अंबाला में बेसहारा पशुओं का आतंक, घर से निकलते ही बुजुर्ग महिला को गाय ने मारी टक्कर

Summer express, अंबाला। शहर में बेसहारा पशुओं की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। बब्याल के रविदास मोहल्ले में घर से बाहर निकलते ही एक बुजुर्ग महिला बेसहारा गाय की चपेट में आ गई। गाय के सींग से टक्कर लगने के बाद महिला सड़क पर गिर गईं और उनके घुटने में गंभीर चोट आई।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.