Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पंजाब से जुड़ी आतंकी साजिश का खुलासा, चंडीगढ़ में आईईडी के साथ तीन युवक गिरफ्तार

summer express, तरनतारन। पंजाब से जुड़े एक संदिग्ध आतंकी नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंडीगढ़ पुलिस के ऑपरेशन सेल ने सेक्टर-43 बस स्टैंड के पीछे से तीन युवकों को आईईडी और हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि आरोपी भीड़भाड़ वाले स्थान की रेकी कर वहां धमाका करने की तैयारी में थे। इस कार्रवाई के बाद पंजाब के तरनतारन और अमृतसर से जुड़े आरोपियों के नेटवर्क की भी जांच तेज कर दी गई है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान तरनतारन के सरहाली कलां निवासी लवप्रीत सिंह, देवबाथ निवासी जशनप्रीत सिंह और अमृतसर के तरसिक्का निवासी प्रभजीत सिंह के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, लवप्रीत और जशनप्रीत आपस में रिश्तेदार हैं। जांच में आरोपियों के विदेश में बैठे बब्बर खालसा इंटरनेशनल के कथित हैंडलरों के संपर्क में होने की बात सामने आई है।

पुलिस के मुताबिक, आरोपियों को भीड़भाड़ वाले स्थानों की पहचान कर उनकी फोटो और वीडियो कथित हैंडलरों तक पहुंचानी थी। इसके बाद निर्देश मिलने पर ऐसे स्थानों को निशाना बनाने की योजना थी। सोमवार को भीड़ वाले इलाकों की रेकी किए जाने की बात पुलिस जांच में सामने आई है।

ऑपरेशन सेल ने आरोपियों के कब्जे से करीब छह किलो जिलेटिन की छड़ें, डेटोनेटर, ऊर्जा स्रोत, रिमोट से संचालित प्रणाली, पिस्तौल, मैगजीन और पांच कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस का दावा है कि बरामद हथियार और विस्फोटक सामग्री पाकिस्तान में बैठे खालिस्तान आतंकी सतनाम सत्ता उर्फ नौशेरा ने ड्रोन के जरिए अमृतसर पहुंचाई थी। पुलिस अब इस दावे की कड़ियों को जोड़ने और पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है।

तीनों आरोपियों को कड़ी सुरक्षा के बीच जिला अदालत में पेश किया गया। पुलिस ने छह दिन का रिमांड मांगा था, लेकिन अदालत ने आरोपियों को पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा। रिमांड के दौरान आरोपियों से उनके कथित विदेशी संपर्कों, हथियारों की सप्लाई और साजिश में शामिल अन्य लोगों के बारे में पूछताछ की जाएगी।

उधर, तरनतारन निवासी लवप्रीत और जशनप्रीत के परिवारों ने दोनों को निर्दोष बताते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। लवप्रीत के माता-पिता राज कौर और बिट्टू सिंह के अनुसार, उनका 19 वर्षीय बेटा पेंटर का काम करता है और उसका इस मामले से कोई संबंध नहीं है। जशनप्रीत के पिता सतनाम सिंह ने भी बताया कि उनका बेटा पेंटिंग का काम करता है।

परिजनों के मुताबिक, दोनों युवक दो दिन पहले यात्रा पर जाने की बात कहकर घर से निकले थे, जिसके बाद उनके मोबाइल फोन बंद हो गए। परिवारों ने पुलिस से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर वास्तविकता सामने लाने की अपील की है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पटना में छात्रों का प्रदर्शन तेज, सीएम आवास घेराव के लिए निकले, बैरिकेडिंग तोड़ी

summer express, पटना। भर्ती परीक्षाओं से जुड़ी मांगों को लेकर छात्र संगठनों और बिहार सरकार के बीच बातचीत के बावजूद प्रमुख मुद्दों पर सहमति नहीं बन सकी। इसके बाद मंगलवार को बड़ी संख्या में छात्र एक बार फिर पटना की सड़कों पर उतर आए। प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने का ऐलान किया है।...

पंजाब से जुड़ी आतंकी साजिश का खुलासा, चंडीगढ़ में आईईडी के साथ तीन युवक गिरफ्तार

summer express, तरनतारन। पंजाब से जुड़े एक संदिग्ध आतंकी नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंडीगढ़ पुलिस के ऑपरेशन सेल ने सेक्टर-43 बस स्टैंड के पीछे से तीन युवकों को आईईडी और हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि आरोपी भीड़भाड़ वाले स्थान की रेकी कर वहां धमाका करने की तैयारी...

कैथल में कष्ट निवारण समिति की बैठक, मंत्री ने अधिकारियों को दी सख्त हिदायत

summer express , बलिंदर कुमार , कैथल। हरियाणा के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने कैथल के लघु सचिवालय सभागार में आयोजित जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए अधिकारियों को आमजन की शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जनसमस्याओं के निपटारे में लापरवाही...

रक्षाबंधन पर महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा, 27 अगस्त दोपहर से शुरू होगी सुविधा

summer express ,अंकुर कपूर अंबाला। रक्षाबंधन के पर्व पर हरियाणा सरकार ने महिलाओं को बड़ी राहत देते हुए निशुल्क बस यात्रा की सुविधा देने का फैसला किया है। यह सुविधा 27 अगस्त दोपहर से शुरू होकर 28 अगस्त की मध्यरात्रि 12 बजे तक जारी रहेगी। महिलाओं के साथ 15 वर्ष तक के बच्चे भी बिना किराया...

अंबाला में हनीट्रैप गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत पांच आरोपी गिरफ्तार

Summer express,अंकुर कपूर,अंबाला। पड़ाव थाना पुलिस ने हनीट्रैप के जरिए लोगों को फंसाकर ब्लैकमेल करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक महिला समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि गिरोह के सदस्य पहले महिला के जरिए लोगों को अपने जाल में फंसाते थे और बाद में...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.