Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

डेराबस्सी में लॉन्च हुआ 10 किलो का हल्का फाइबर गैस सिलेंडर, बची गैस दिखाई देगी

गुरमीत सिंह | डेराबस्सी
समर न्यूज

डेराबस्सी-बरवाला रोड स्थित सोही गैस एजेंसी और रुपिंद्रा गैस एजेंसी की ओर से उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए 10 किलो का नया फाइबर गैस सिलेंडर लॉन्च किया गया है। एचपी गैस कंपनी द्वारा तैयार किया गया यह सिलेंडर पारंपरिक लोहे के सिलेंडर की तुलना में हल्का और सुविधाजनक बताया जा रहा है।
एजेंसी संचालकों के अनुसार, फाइबर सिलेंडर को उठाना और एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जाना आसान है। इसका लाभ विशेष रूप से बुजुर्गों, महिलाओं, छात्रों और छोटे परिवारों को मिल सकता है। सिलेंडर पारदर्शी होने के कारण इसमें बची गैस की मात्रा बाहर से दिखाई देती है, जिससे गैस अचानक खत्म होने की परेशानी से बचा जा सकता है। इसके अलावा इसमें जंग लगने की समस्या भी नहीं होती। दोनों एजेंसियों ने बुधवार से आम लोगों के लिए इस नए 10 किलो के सिलेंडर के कनेक्शन शुरू कर दिए हैं। एजेंसी संचालकों ने बताया कि छोटे परिवारों और बाहर रह रहे छात्रों के लिए यह एक सुविधाजनक विकल्प है। लॉन्च के अवसर पर कई लोगों ने सिलेंडर के लिए बुकिंग भी करवाई। इच्छुक उपभोक्ता आधार कार्ड सहित आवश्यक दस्तावेज लेकर संबंधित एजेंसी से नया कनेक्शन ले सकते हैं।

admin

Horizonbeg@gmail.com https://summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

HKRN और सफाई कर्मचारियों के मुद्दे पर गरमाई सियासत, कर्मवीर बौद्ध ने सरकार पर साधा निशाना

Summer express/यमुनानगर, परवेज़ खान-:हरियाणा में हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRN) और सफाई कर्मचारियों की मांगों को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। कांग्रेस ने प्रदेश सरकार पर युवाओं और कर्मचारियों के हितों की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए मोर्चा खोल दिया है। राज्यसभा सांसद कर्मवीर बौद्ध ने सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते...

18 दिन की हड़ताल के बाद यमुनानगर में सफाई कर्मचारियों और पुलिस में टकराव, कई हिरासत में

Summer express/यमुनानगर,परवेज खान -:यमुनानगर में 18 दिन से जारी सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के बीच रविवार को हालात उस समय तनावपूर्ण हो गए, जब शहर से कूड़ा उठाने पहुंची जेसीबी का कर्मचारियों ने विरोध कर दिया। सफाई कर्मचारियों ने जेसीबी के सामने खड़े होकर काम रुकवाने की कोशिश की। देखते ही देखते मौके पर पुलिस...

मंडी के नागनाला में भारी भूस्खलन, तीन घर खाली करवाए

Summer express/मंडी,धर्मवीर- : जिला मंडी के उत्तरशाल क्षेत्र की कटौला तहसील के नागनाला में शनिवार सुबह पहाड़ी से अचानक भारी भूस्खलन होने से लोगों में दहशत फैल गई। पहाड़ी से बड़ी मात्रा में मलबा और पत्थर नीचे नाले में जा गिरे। भूस्खलन का खौफनाक मंजर मौके पर मौजूद लोगों ने अपने मोबाइल कैमरों में कैद...

पलवल में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, परिवार पर तलवार-डंडों से हमला

Summer express/पलवल,सुन्दर कुंडू-:पलवल शहर थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर एक परिवार पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि हथियारों से लैस हमलावर जबरन घर में घुसे और परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की। हमले में पति-पत्नी समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घटना...

औचक निरीक्षण में खुली पंचायतों की पोल, ताले लटके मिले, गैरहाजिर कर्मचारियों को नोटिस

Summer express/चंबा, मंजूर पठान-:विकास खंड तीसा में सरकारी कामकाज में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों और अधिकारियों पर प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। खंड विकास अधिकारी तीसा गोपाल ठाकुर ने विभिन्न पंचायतों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कई पंचायत घरों में ताले लटके मिले, जबकि संबंधित कर्मचारी अपने...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.