Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सेक्टर-69 की एंट्री रोड के निर्माण में 30 सालों से बाधक बना तीन कमरों का प्राइमरी स्कूल

70 से 80 बच्चों के स्कूल के लिए भूमि भी हो चुकी एलॉट
गुरशरण सिंह | सुरिंदर सिंह अंकुश
समर न्यूज | मोहाली
मोहाली के सेक्टर-69 के निवासियों को पिछले करीब 30 वर्षों से अपनी आधिकारिक एंट्री रोड का इंतजार है। अब इस मामले में नया पहलू सामने आया है। बताया जा रहा है कि सड़क के प्रस्तावित रास्ते में बना सरकारी प्राइमरी स्मार्ट स्कूल ही सड़क निर्माण में बड़ी अड़चन बना हुआ है। सेक्टर-69 में स्थित इस सरकारी प्राइमरी स्मार्ट स्कूल में इस समय करीब 70 से 80 बच्चे पढ़ाई कर रहे हैं। स्कूल में केवल 3 कमरे और एक वॉशरूम की सुविधा है।
बच्चों की पढ़ाई और सुरक्षा को देखते हुए स्कूल को हटाए बिना सड़क निर्माण का काम शुरू नहीं हो पा रहा है, जिसके कारण करीब तीन दशक से मुख्य संपर्क मार्ग अधूरा पड़ा है। पार्षद कुलदीप कौर धनोआ, समाज सेवी सतवीर सिंह धनोआ, हरभगत सिंह बेदी, कैप्टन मक्खन सिंह और स्थानीय निवासियों का कहना है कि सेक्टर-62 से मुख्य हाईवे को जोड़ने वाली सड़क सेक्टर की योजना में प्रस्तावित थी, लेकिन स्कूल होने के कारण यह मार्ग आज तक तैयार नहीं हो सका। इस वजह से हजारों निवासियों को अस्थायी और वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करना पड़ रहा है।

अभी कुछ और सालों का निवासियों को करना पड़ेगा इंतजार

पहले बनेगा नया स्कूल, फिर हटेगा पुराना ढांचा: गमाडा
इस मामले में गमाडा के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर (एक्सईएन) जतिंदर सिंह ने बताया कि सेक्टर-69 में नए स्कूल के निर्माण के लिए जमीन अलॉट की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि पहले नए स्कूल का निर्माण किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग की है। उन्होंने बताया कि नया स्कूल तैयार होने के बाद पुराने स्कूल को शिफ्ट कर हटाया जाएगा और इसके बाद प्रस्तावित सड़क का निर्माण किया जाएगा। हलांकि गमाडा तथा लोक निर्माण विभाग में यह प्रक्रिया फिलहाल पत्राचार तक ही सिमटी हुई है। वास्तिवकता में धरातल पर मामला जस का तस ही प्रतीत होता है। स्कूल निर्माण के लिए फंड, भवन का नक्शा, निर्माण का टैंडर आदि की प्रक्रिया अभी शुरु भी नहीं हो पाई है। जिससे प्रतीत होता है कि अभी कई वर्षों का और इंतजार निवासीयों को करना पड़ेगा।
वैकल्पित मार्ग का हो निर्माण
स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क निर्माण में देरी से सबसे ज्यादा परेशानी रोजाना आने-जाने वाले लोगों को उठानी पड़ रही है। बरसात के मौसम में कच्चे रास्तों की हालत खराब हो जाती है और हादसों का खतरा भी बढ़ जाता है। निवासियों की मांग है कि जब तक नए स्कूल का निर्माण कार्य न हो जाये निगम पक्के वैकल्पित मार्ग का निर्माण करवाये। अच्छा होगा यदि स्कूल भवन के निर्माण को जल्द पूरा करवाकर सड़क निर्माण की प्रक्रिया को तेज किया जाए, ताकि सेक्टर-69 को वर्षों बाद एक स्थायी और सुरक्षित प्रवेश मार्ग मिल सके।

admin

Horizonbeg@gmail.com https://summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सेक्टर-69 की एंट्री रोड के निर्माण में 30 सालों से बाधक बना तीन कमरों का प्राइमरी स्कूल

70 से 80 बच्चों के स्कूल के लिए भूमि भी हो चुकी एलॉटगुरशरण सिंह | सुरिंदर सिंह अंकुशसमर न्यूज | मोहालीमोहाली के सेक्टर-69 के निवासियों को पिछले करीब 30 वर्षों से अपनी आधिकारिक एंट्री रोड का इंतजार है। अब इस मामले में नया पहलू सामने आया है। बताया जा रहा है कि सड़क के प्रस्तावित...

ट्रीटमेंट के बाद ही साफ किए गए पानी की तालाबों में सप्लाई: सीएम नायब सिंह

जिन गांवों में योगशालाएं नहीं, वहां तालाबों के आसपास बनेंगी योगशाला और ओपन जिममोनिका रावत| चंडीगढ़समर न्यूजहरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने निर्देश दिए कि प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में बने तालाबों को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के साथ-साथ इनके रखरखाव पर भी विशेष ध्यान दिया जाए।किसी भी तालाब में गंदा पानी सीधे न...

विधानसभा के बाहर आउटसोर्स कर्मचारियों का प्रदर्शन, दो महीने का अल्टीमेटम.. नीति बनाने की मांग

Summer express/शिमला/ संजू -:हिमाचल प्रदेश विधानसभा के बाहर मंगलवार को सैकड़ों आउटसोर्स कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया।  विधानसभा के बाहर प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने सरकार से उनका शोषण बंद करने और उनके भविष्य को सुरक्षित करने की मांग उठाई।आउटसोर्स कर्मचारी संघ के संयोजक अश्वनी शर्मा ने कहा कि राज्य के विभिन्न सरकारी विभागों में करीब...

हिसार में बाइक सवार पांच युवकों ने तीन जगह की फायरिंग, शहर में मची दहशत

summer express , हिसार। शहर में मंगलवार सुबह दो बाइकों पर सवार पांच युवकों ने अलग-अलग स्थानों पर फायरिंग कर सनसनी फैला दी। बदमाशों ने पहले एक कारोबारी के घर के बाहर गोलियां चलाईं, इसके बाद प्रॉपर्टी डीलर के कार्यालय को निशाना बनाया और फिर नई सब्जी मंडी के पास हवाई फायरिंग की। राहत की...

गन्नौर नगर पालिका को मिला नया उपाध्यक्ष, नरेश वर्मा ने दो वोट से दर्ज की जीत

summer express ,सोनीपत। गन्नौर नगर पालिका के उपाध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में नरेश वर्मा ने जीत हासिल कर ली है। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी शमशेर सैनी को दो वोटों के अंतर से हराकर उपाध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया। चुनाव परिणाम सामने आने के बाद नरेश वर्मा के समर्थकों में खुशी का माहौल देखने को...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.