Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

एसआईआर में लापरवाही पर बीएलओ निलंबित, विभागीय कार्रवाई की सिफारिश

Summer express , नारनौल। मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के कार्य में लापरवाही बरतना नारनौल विधानसभा क्षेत्र के बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) गजराज को भारी पड़ गया। निर्धारित जिम्मेदारी के निर्वहन में उदासीनता और बार-बार निर्देश दिए जाने के बावजूद कार्य में अपेक्षित सुधार नहीं होने पर जिला निर्वाचन अधिकारी ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के आदेश जारी किए हैं। साथ ही उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू करने के लिए सक्षम प्राधिकारी को सिफारिश भेजी गई है।

जिला निर्वाचन कार्यालय नारनौल की ओर से 26 अगस्त को जारी आदेश के मुताबिक, नारनौल के एसडीएम ने 21 अगस्त को जिला निर्वाचन अधिकारी को पत्र भेजकर बीएलओ गजराज की कार्यप्रणाली की जानकारी दी थी। पत्र में बताया गया कि गजराज नारनौल विधानसभा क्षेत्र के पार्ट नंबर 11 और 70 में बीएलओ के रूप में तैनात हैं। एसआईआर अभियान के दौरान उनके द्वारा लगातार लापरवाही बरतने और सौंपे गए कार्य के प्रति उदासीन रवैया अपनाने की बात सामने आई।

आदेश के अनुसार, बीएलओ को कई बार निर्धारित कार्य समय पर पूरा करने के निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद उन्होंने जिम्मेदारी के निर्वहन में अपेक्षित रुचि नहीं दिखाई। अधिकारियों की ओर से उन्हें कार्य में सुधार का पर्याप्त अवसर भी दिया गया, लेकिन स्थिति में अपेक्षित बदलाव नहीं आया।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बीएलओ के रवैये को गंभीर कर्तव्यहीनता और उच्चाधिकारियों के निर्देशों की अवहेलना माना है। आदेश में कहा गया कि इस प्रकार की लापरवाही से मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण जैसे महत्वपूर्ण निर्वाचन कार्य की प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है। मतदाता सूचियों की शुद्धता, पारदर्शिता और निष्पक्षता बनाए रखना निर्वाचन प्रक्रिया का अहम हिस्सा है।

इसी के मद्देनजर जिला निर्वाचन अधिकारी ने गजराज को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के आदेश दिए हैं। साथ ही उनके खिलाफ विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू करने के लिए सक्षम प्राधिकारी को सिफारिश भेजी गई है।

आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि जांच के दौरान यदि किसी तरह का आपराधिक कदाचार सामने आता है तो मुख्य निर्वाचन अधिकारी, हरियाणा की अनुमति से एफआईआर दर्ज कराने समेत अन्य आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

एसडीएम नारनौल को निलंबन आदेश की पालना सुनिश्चित कराने और इसकी रिपोर्ट जिला निर्वाचन कार्यालय को भेजने के निर्देश दिए गए हैं। कार्रवाई से संबंधित सूचना निर्धारित समयसीमा में मुख्य निर्वाचन अधिकारी के माध्यम से भारत निर्वाचन आयोग को भी भेजी जाएगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

एसआईआर में लापरवाही पर बीएलओ निलंबित, विभागीय कार्रवाई की सिफारिश

Summer express , नारनौल। मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के कार्य में लापरवाही बरतना नारनौल विधानसभा क्षेत्र के बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) गजराज को भारी पड़ गया। निर्धारित जिम्मेदारी के निर्वहन में उदासीनता और बार-बार निर्देश दिए जाने के बावजूद कार्य में अपेक्षित सुधार नहीं होने पर जिला निर्वाचन अधिकारी ने उन्हें तत्काल...

फरीदाबाद में डंपर ने दो पुलिसकर्मियों को कुचला: दोनों की मौत, एंबुलेंस में देरी पर सवाल

Summer express , फरीदाबाद। फरीदाबाद में  दोपहर ड्यूटी के दौरान दर्दनाक सड़क हादसे में हरियाणा पुलिस के दो जवानों की मौत हो गई। पर्वतीय कॉलोनी पुलिस चौकी में राइडर ड्यूटी पर तैनात नवीन और अभिषेक को सोहना रोड पर सरूरपुर के पास तेज रफ्तार डंपर ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में दोनों पुलिसकर्मी...

एजेंडा पास कराने के नाम पर लेनदेन के आरोप, आप ने डीजीपी से की एफआईआर की मांग

Summer express, मोनिका रावत, चंडीगढ़। नगर निगम में एजेंडा पास कराने के नाम पर कथित तौर पर पैसों के लेनदेन के मामलों को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) ने मोर्चा खोल दिया है। गुरुवार को आप चंडीगढ़ के अध्यक्ष विजय पाल सिंह के नेतृत्व में पार्टी नेताओं के प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) से मुलाकात...

मासूम शर्मा का ‘तत्वदर्शी’ गाना रिलीज होते ही विवादों में, पाखंड पर उठाए सवाल

Summer express , चंडीगढ़। हरियाणवी गायक मासूम शर्मा का नया गाना ‘तत्वदर्शी’ रिलीज होते ही चर्चा और विवाद का विषय बन गया है। 26 अगस्त को मासूम शर्मा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर करीब साढ़े तीन मिनट का ऑफिशियल ट्रैक जारी किया। गाने के बोलों में कथित पाखंड, डेरों और धर्म के नाम पर...

गुरुग्राम में 600 किलोमीटर सीवर-ड्रेनेज नेटवर्क का होगा सर्वे, सड़क धंसने की घटनाओं पर लगेगी लगाम

Summer express, गुरुग्राम। मानसून के दौरान लगातार सामने आ रही सड़क धंसने की घटनाओं ने गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) की चिंता बढ़ा दी है। शहर की सड़कों के नीचे बिछे पुराने सीवर और स्ट्रॉम वाटर ड्रेन नेटवर्क की स्थिति जानने के लिए जीएमडीए करीब 600 किलोमीटर लंबे भूमिगत नेटवर्क का तकनीकी सर्वे कराने जा...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.