Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

फरीदाबाद में डंपर ने दो पुलिसकर्मियों को कुचला: दोनों की मौत, एंबुलेंस में देरी पर सवाल

Summer express , फरीदाबाद। फरीदाबाद में  दोपहर ड्यूटी के दौरान दर्दनाक सड़क हादसे में हरियाणा पुलिस के दो जवानों की मौत हो गई। पर्वतीय कॉलोनी पुलिस चौकी में राइडर ड्यूटी पर तैनात नवीन और अभिषेक को सोहना रोड पर सरूरपुर के पास तेज रफ्तार डंपर ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में दोनों पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। नवीन ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि अभिषेक की अस्पताल में मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार, दोनों जवान सुबह राइडर मोटरसाइकिल लेकर ड्यूटी पर निकले थे। दोपहर में वे गश्त करते हुए सोहना रोड से गुजर रहे थे। सरूरपुर के पास पीछे से आए तेज रफ्तार डंपर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद दोनों सड़क पर गिर गए और डंपर उन्हें कुचलता हुआ निकल गया। दोनों ने हेलमेट पहन रखा था।

हादसा इतना भीषण था कि राइडर मोटरसाइकिल डंपर के नीचे फंस गई और करीब 50 मीटर तक घिसटती चली गई। हादसे के बाद चालक डंपर को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। आसपास के लोगों ने पुलिस और एंबुलेंस को सूचना देने के लिए डायल 112 पर फोन किया।

एंबुलेंस नहीं पहुंची, पिकअप से अस्पताल ले गए

हादसे के बाद घायलों को समय पर चिकित्सा सहायता नहीं मिलने को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दोनों पुलिसकर्मी काफी देर तक सड़क पर घायल अवस्था में पड़े रहे। पुलिस करीब 15 से 30 मिनट के भीतर मौके पर पहुंच गई, लेकिन एंबुलेंस उपलब्ध नहीं हो सकी।

पुलिसकर्मियों ने एंबुलेंस के लिए कई बार संपर्क किया। जब एंबुलेंस नहीं पहुंची तो मौके पर उपलब्ध पिकअप वाहन की मदद से दोनों घायल जवानों को अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, हादसे के दौरान सड़क पर जाम की स्थिति होने के कारण एंबुलेंस को पहुंचने में देरी हुई।

2024 में पुलिस में भर्ती हुए थे दोनों जवान

मृतक पुलिसकर्मियों की पहचान नवीन और अभिषेक के रूप में हुई है। नवीन भिवानी जिले के डांग कला गांव का रहने वाला था, जबकि अभिषेक भिवानी शहर के जैन चौक स्थित अलबेला गली का निवासी था। दोनों की उम्र करीब 24 से 26 वर्ष के बीच बताई गई है।

नवीन और अभिषेक दोनों वर्ष 2024 में हरियाणा पुलिस में भर्ती हुए थे। करीब दो महीने पहले ही उनकी तैनाती पर्वतीय कॉलोनी पुलिस चौकी में की गई थी। दोनों अविवाहित थे। ड्यूटी के दौरान हुई इस दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई।

डंपर चालक के खिलाफ मामला दर्ज

हादसे के बाद आरोपी चालक डंपर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने डंपर को कब्जे में लेकर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है और हादसे की परिस्थितियों की जांच की जा रही है।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, मृतक जवानों के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। परिजनों के फरीदाबाद पहुंचने के बाद दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

एसआईआर में लापरवाही पर बीएलओ निलंबित, विभागीय कार्रवाई की सिफारिश

Summer express , नारनौल। मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के कार्य में लापरवाही बरतना नारनौल विधानसभा क्षेत्र के बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) गजराज को भारी पड़ गया। निर्धारित जिम्मेदारी के निर्वहन में उदासीनता और बार-बार निर्देश दिए जाने के बावजूद कार्य में अपेक्षित सुधार नहीं होने पर जिला निर्वाचन अधिकारी ने उन्हें तत्काल...

फरीदाबाद में डंपर ने दो पुलिसकर्मियों को कुचला: दोनों की मौत, एंबुलेंस में देरी पर सवाल

Summer express , फरीदाबाद। फरीदाबाद में  दोपहर ड्यूटी के दौरान दर्दनाक सड़क हादसे में हरियाणा पुलिस के दो जवानों की मौत हो गई। पर्वतीय कॉलोनी पुलिस चौकी में राइडर ड्यूटी पर तैनात नवीन और अभिषेक को सोहना रोड पर सरूरपुर के पास तेज रफ्तार डंपर ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में दोनों पुलिसकर्मी...

एजेंडा पास कराने के नाम पर लेनदेन के आरोप, आप ने डीजीपी से की एफआईआर की मांग

Summer express, मोनिका रावत, चंडीगढ़। नगर निगम में एजेंडा पास कराने के नाम पर कथित तौर पर पैसों के लेनदेन के मामलों को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) ने मोर्चा खोल दिया है। गुरुवार को आप चंडीगढ़ के अध्यक्ष विजय पाल सिंह के नेतृत्व में पार्टी नेताओं के प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) से मुलाकात...

मासूम शर्मा का ‘तत्वदर्शी’ गाना रिलीज होते ही विवादों में, पाखंड पर उठाए सवाल

Summer express , चंडीगढ़। हरियाणवी गायक मासूम शर्मा का नया गाना ‘तत्वदर्शी’ रिलीज होते ही चर्चा और विवाद का विषय बन गया है। 26 अगस्त को मासूम शर्मा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर करीब साढ़े तीन मिनट का ऑफिशियल ट्रैक जारी किया। गाने के बोलों में कथित पाखंड, डेरों और धर्म के नाम पर...

गुरुग्राम में 600 किलोमीटर सीवर-ड्रेनेज नेटवर्क का होगा सर्वे, सड़क धंसने की घटनाओं पर लगेगी लगाम

Summer express, गुरुग्राम। मानसून के दौरान लगातार सामने आ रही सड़क धंसने की घटनाओं ने गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) की चिंता बढ़ा दी है। शहर की सड़कों के नीचे बिछे पुराने सीवर और स्ट्रॉम वाटर ड्रेन नेटवर्क की स्थिति जानने के लिए जीएमडीए करीब 600 किलोमीटर लंबे भूमिगत नेटवर्क का तकनीकी सर्वे कराने जा...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.