Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

भाई-बहन के प्रेम के प्रतीक रक्षाबंधन त्योहार पर भी महंगाई की मार

गुरशरण सिंह। मोहाली
समर न्यूज

आधुनिक दौर में बदलते तौर-तरीकों और बढ़ती महंगाई ने भाई-बहन के रिश्ते का पर्व रक्षाबंधन पहले के मुकाबले महंगा कर दिया है। इस वर्ष देशभर में रक्षाबंधन के दौरान 69 हजार करोड़ रुपये से अधिक की खरीदारी व खर्च होने का अनुमान है।
महंगाई के बावजूद बाजारों में राखी, मिठाइयों, सूखे मेवों, कपड़ों, आभूषणों और अन्य उपहारों की खरीदारी को लेकर लोगों में उत्साह बना हुआ है। अनुमान के मुताबिक, बहनों की ओर से भाइयों के लिए राखियां खरीदने पर करीब 24 हजार करोड़ रुपये खर्च हो सकते हैं। इसके अलावा मिठाइयों, सूखे मेवों और अन्य खान-पान की वस्तुओं पर भी पांच हजार करोड़ रुपये से अधिक खर्च होने का अनुमान है।
वहीं, बदलते समय के साथ राखी पर भाइयों की ओर से बहनों को उपहार देने का चलन भी बढ़ा है। पहले जहां शगुन के तौर पर नकद राशि देने की परंपरा अधिक थी, वहीं अब कपड़े, इलेक्ट्रॉनिक सामान, मोबाइल फोन, घड़ियां, सोने-चांदी के आभूषण, पर्स और अन्य उपहार देने की प्रवृत्ति बढ़ी है। अनुमान है कि भाई अपनी बहनों के लिए उपहार खरीदने पर करीब 35 हजार करोड़ रुपये खर्च कर सकते हैं।
विदेश में भी बढ़ी मांग: स्वदेशी राखियों की लोकप्रियता विदेशों में रहने वाले भारतीयों के बीच भी बढ़ी है। राखी तैयार करने में महिला कारीगरों की बढ़ती भागीदारी और नए डिजाइनों को इसकी प्रमुख वजह माना जा रहा है। ऑनलाइन माध्यम से विदेशों में रहने वाले भारतीय भी राखियां मंगवा रहे हैं। महंगाई के बावजूद रक्षाबंधन को लेकर बाजारों में उत्साह बना हुआ है। हालांकि, राखी के साथ मिठाइयों, सूखे मेवों और उपहारों की कीमतों में बढ़ोतरी से परिवारों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। ऐसे में इस बार त्योहार भाई-बहन के रिश्ते की खुशियां तो बढ़ा रहा है, लेकिन बढ़ती महंगाई ने इसके बजट को भी प्रभावित किया है।

बाजारों में बढ़ी खरीदारी, राखियों की मांग पिछले वर्ष की तुलना में दोगुनी

रक्षाबंधन से पहले देश के थोक और खुदरा बाजारों में खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ बढ़ गई है। ऑनलाइन खरीदारी में भी तेजी आई है। राखी और इससे जुड़े उत्पादों की ऑनलाइन बिक्री भी इस बार बढ़ने का अनुमान है। इस वर्ष बाजार में स्वदेशी राखियों की मांग भी बढ़ी है। कुल राखी खरीदारी में 75 प्रतिशत से अधिक हिस्सेदारी स्वदेशी राखियों की होने का अनुमान है। भारतीय कारीगरों, खासकर महिला कारीगरों की ओर से तैयार की गई आकर्षक और नए डिजाइन वाली राखियां लोगों को पसंद आ रही हैं। जयपुर, बिहार के विभिन्न शहरों, नागपुर, दिल्ली, लुधियाना और कोलकाता में तैयार होने वाली स्वदेशी राखियों की मांग पिछले वर्ष की तुलना में करीब दोगुनी होने की बात कही जा रही है।

चीनी ने बढ़ाई चिंता: मिठाई कारोबार पर पड़ सकता है असर

रक्षाबंधन से पहले चीनी के दाम बढ़ने से मिठाइयों और अन्य खाद्य पदार्थों की लागत बढ़ने की चिंता है। चीनी महंगी होने का सीधा असर मिठाई कारोबार पर पड़ सकता है, क्योंकि लड्डू, बर्फी, गुलाब जामुन और अन्य मिठाइयों में इसका बड़े पैमाने पर इस्तेमाल होता है। मिठाई विक्रेताओं के अनुसार, चीनी के साथ दूध, खोया, घी और सूखे मेवों जैसी सामग्री की कीमतों में बढ़ोतरी पहले ही लागत बढ़ा रही है। ऐसे में त्योहार के दौरान मिठाइयों के दाम और बढ़ सकते हैं। इसका असर उपभोक्ताओं के बजट पर पड़ना तय माना जा रहा है। हालांकि, दुकानदारों का कहना है कि मांग को देखते हुए वे कीमतों में अत्यधिक बढ़ोतरी से बचने की कोशिश करेंगे।

admin

Horizonbeg@gmail.com https://summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पंजाब में कर्मचारियों की महा-हड़ताल से सरकारी कामकाज प्रभावित, ओपीडी बंद

समर न्यूज | चंडीगढ़ पंजाब में विभिन्न सरकारी कर्मचारी संगठनों की महा-हड़ताल के कारण गुरुवार को सरकारी कामकाज प्रभावित हुआ। करीब तीन लाख कर्मचारी सामूहिक अवकाश लेकर हड़ताल में शामिल हुए, जबकि करीब साढ़े तीन लाख पेंशनरों ने भी आंदोलन को समर्थन दिया। राज्य के सरकारी दफ्तरों, जिला और तहसील कार्यालयों तथा कई अन्य विभागों...

सिविल अस्पताल में महिला की संदिग्ध मौत पर हंगामा, मायके-ससुराल पक्ष भिड़े

Summer express , चरखी दादरी। सिविल अस्पताल में  रात एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद मायके और ससुराल पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए। महिला की मौत को लेकर दोनों पक्षों के बीच जमकर विवाद हुआ। देखते ही देखते मामला कहासुनी से हाथापाई तक पहुंच गया। अस्पताल परिसर में काफी देर तक...

कोटखाई में एक सप्ताह में पटरी पर आएगी एलपीजी आपूर्ति, प्रशासन को सख्त निर्देश

Summer express/शिमला, संजू-: सेब सीजन के बीच कोटखाई क्षेत्र में रसोई गैस की आपूर्ति को लेकर सामने आ रही दिक्कतों को सरकार ने गंभीरता से लिया है। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने गुरुवार को संबंधित विभागों और जिला प्रशासन के साथ उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक कर एलपीजी आपूर्ति व्यवस्था को एक सप्ताह के भीतर सामान्य...

लॉटरी प्रक्रिया पर सांसद राजीव भारद्वाज का विरोध, सरकार से फैसला वापस लेने की मांग

Summer express/राहुल चावला, कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश में लॉटरी की प्रक्रिया शुरू करने को लेकर सियासत तेज हो गई है। प्रदेश सरकार की ओर से एसओपी के तहत प्रक्रिया आगे बढ़ाने की बात कही जा रही है, लेकिन कांगड़ा-चंबा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने इसका कड़ा विरोध किया है। उन्होंने सरकार के इस फैसले को अप्रत्यक्ष...

एसआईआर में लापरवाही पर बीएलओ निलंबित, विभागीय कार्रवाई की सिफारिश

Summer express , नारनौल। मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के कार्य में लापरवाही बरतना नारनौल विधानसभा क्षेत्र के बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) गजराज को भारी पड़ गया। निर्धारित जिम्मेदारी के निर्वहन में उदासीनता और बार-बार निर्देश दिए जाने के बावजूद कार्य में अपेक्षित सुधार नहीं होने पर जिला निर्वाचन अधिकारी ने उन्हें तत्काल...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.