Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कोटखाई में एक सप्ताह में पटरी पर आएगी एलपीजी आपूर्ति, प्रशासन को सख्त निर्देश

Summer express/शिमला, संजू-: सेब सीजन के बीच कोटखाई क्षेत्र में रसोई गैस की आपूर्ति को लेकर सामने आ रही दिक्कतों को सरकार ने गंभीरता से लिया है। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने गुरुवार को संबंधित विभागों और जिला प्रशासन के साथ उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक कर एलपीजी आपूर्ति व्यवस्था को एक सप्ताह के भीतर सामान्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि सेब सीजन के दौरान उपभोक्ताओं को रसोई गैस की कमी का सामना नहीं करना पड़े और आपूर्ति में किसी भी तरह की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।बैठक में मंत्री ने कोटखाई क्षेत्र की कुछ पंचायतों को नारकंडा गैस एजेंसी से जोड़ने की प्रक्रिया जल्द पूरी करने को कहा। उनका कहना था कि इससे क्षेत्र में एलपीजी वितरण व्यवस्था मजबूत होगी और उपभोक्ताओं को समय पर सिलेंडर उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को सभी आवश्यक औपचारिकताएं प्राथमिकता के आधार पर पूरी करने के निर्देश भी दिए।

अधिकारियों के अनुसार कोटखाई क्षेत्र में करीब 15,400 एलपीजी कनेक्शन हैं। वहीं, कलबोग क्षेत्र में लगभग 1,200 कनेक्शनधारक हैं। इनमें से करीब 600 उपभोक्ताओं को गैस की आपूर्ति की जा चुकी है, जबकि लगभग 600 कनेक्शनों का बैकलॉग अभी बाकी है। बैकलॉग को जल्द समाप्त करने के लिए 250 एलपीजी सिलेंडरों की खेप भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।रोहित ठाकुर ने गुम्मा में नई गैस एजेंसी खोलने के प्रस्ताव पर भी तेजी से कार्रवाई करने को कहा। इसके अलावा कलबोग क्षेत्र में नई गैस एजेंसी स्थापित करने के लिए आवेदन आमंत्रित करने के निर्देश दिए गए, ताकि स्थानीय स्तर पर उपभोक्ताओं को नियमित और सुगम गैस सुविधा मिल सके।बैठक में यह भी सामने आया कि डिलीवरी ऑथेंटिकेशन कोड (DAC) से जुड़ी प्रक्रिया के कारण गैस वितरण में कुछ व्यावहारिक दिक्कतें आई हैं। अधिकारियों ने बताया कि इस समस्या के समाधान के लिए इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (IOCL) से अतिरिक्त एलपीजी लोड उपलब्ध करवाने के निर्देश प्राप्त हुए हैं। कलबोग क्षेत्र में पिछले तीन महीनों से आपूर्ति प्रभावित होने की जानकारी भी बैठक में दी गई।

मंत्री ने बैकलॉग वाले क्षेत्रों में प्राथमिकता के आधार पर सिलेंडर पहुंचाने तथा उपभोक्ताओं को निर्धारित समय में गैस उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। खन्नेटी-पुड़ग क्षेत्र में 500 कनेक्शनों की आपूर्ति जारी किए जाने की जानकारी भी दी गई। उन्होंने शेष प्रभावित क्षेत्रों में भी व्यवस्था जल्द बहाल करने को कहा।उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने आश्वस्त किया कि जिला प्रशासन संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर एक सप्ताह के भीतर समस्या के समाधान के लिए प्रभावी कदम उठाएगा।

जनवरी से जुलाई तक 3,058 एलपीजी लोड प्राप्त

जिला शिमला में जनवरी से जुलाई 2026 के बीच एलपीजी आपूर्ति के आंकड़ों के अनुसार जिले में कुल 3,14,110 एलपीजी कनेक्शन हैं। इनमें 2,17,159 घरेलू DBC, 96,951 SBC और 7,150 वाणिज्यिक कनेक्शन शामिल हैं। इस अवधि में जिले को कुल 3,058 एलपीजी लोड प्राप्त हुए। घरेलू रिफिल की प्राप्ति 10,53,741 और वाणिज्यिक रिफिल की प्राप्ति 1,06,350 रही। इसी दौरान 9,85,510 घरेलू तथा 86,556 वाणिज्यिक रिफिल की बिक्री दर्ज की गई।बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मेहर पंवार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गौरवजीत, जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक नरेंद्र कुमार धीमान सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कोटखाई में एक सप्ताह में पटरी पर आएगी एलपीजी आपूर्ति, प्रशासन को सख्त निर्देश

Summer express/शिमला, संजू-: सेब सीजन के बीच कोटखाई क्षेत्र में रसोई गैस की आपूर्ति को लेकर सामने आ रही दिक्कतों को सरकार ने गंभीरता से लिया है। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने गुरुवार को संबंधित विभागों और जिला प्रशासन के साथ उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक कर एलपीजी आपूर्ति व्यवस्था को एक सप्ताह के भीतर सामान्य...

लॉटरी प्रक्रिया पर सांसद राजीव भारद्वाज का विरोध, सरकार से फैसला वापस लेने की मांग

Summer express/राहुल चावला, कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश में लॉटरी की प्रक्रिया शुरू करने को लेकर सियासत तेज हो गई है। प्रदेश सरकार की ओर से एसओपी के तहत प्रक्रिया आगे बढ़ाने की बात कही जा रही है, लेकिन कांगड़ा-चंबा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने इसका कड़ा विरोध किया है। उन्होंने सरकार के इस फैसले को अप्रत्यक्ष...

एसआईआर में लापरवाही पर बीएलओ निलंबित, विभागीय कार्रवाई की सिफारिश

Summer express , नारनौल। मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के कार्य में लापरवाही बरतना नारनौल विधानसभा क्षेत्र के बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) गजराज को भारी पड़ गया। निर्धारित जिम्मेदारी के निर्वहन में उदासीनता और बार-बार निर्देश दिए जाने के बावजूद कार्य में अपेक्षित सुधार नहीं होने पर जिला निर्वाचन अधिकारी ने उन्हें तत्काल...

फरीदाबाद में डंपर ने दो पुलिसकर्मियों को कुचला: दोनों की मौत, एंबुलेंस में देरी पर सवाल

Summer express , फरीदाबाद। फरीदाबाद में  दोपहर ड्यूटी के दौरान दर्दनाक सड़क हादसे में हरियाणा पुलिस के दो जवानों की मौत हो गई। पर्वतीय कॉलोनी पुलिस चौकी में राइडर ड्यूटी पर तैनात नवीन और अभिषेक को सोहना रोड पर सरूरपुर के पास तेज रफ्तार डंपर ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में दोनों पुलिसकर्मी...

एजेंडा पास कराने के नाम पर लेनदेन के आरोप, आप ने डीजीपी से की एफआईआर की मांग

Summer express, मोनिका रावत, चंडीगढ़। नगर निगम में एजेंडा पास कराने के नाम पर कथित तौर पर पैसों के लेनदेन के मामलों को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) ने मोर्चा खोल दिया है। गुरुवार को आप चंडीगढ़ के अध्यक्ष विजय पाल सिंह के नेतृत्व में पार्टी नेताओं के प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) से मुलाकात...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.