Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

शामली में हरियाणवी गायक अंकित की गोली मार हत्या

एजेंसी | शामली

उत्तर प्रदेश के शामली में हरियाणवी गायक और यूट्यूबर अंकित बालियान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात बुधवार शाम सदर कोतवाली क्षेत्र के आर्यपुरी में हुई।
अंकित जिम से निकलकर अपनी कार की ओर जा रहे थे, तभी पहले से घात लगाए हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। हमले में उन्हें पांच गोलियां लगीं, जिनमें सिर और पेट में लगी गोलियां भी शामिल हैं।
गंभीर रूप से घायल अंकित को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक, हमलावर वारदात के बाद मौके से फरार हो गए। घटनास्थल पर फोरेंसिक टीम ने पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं।
हमलावरों की संख्या और कुल कितनी गोलियां चलाई गईं, इसे लेकर शुरुआती रिपोर्टों में अलग-अलग आंकड़े सामने आए हैं। पुलिस की जांच का केंद्र हमले में शामिल लोगों की पहचान और हत्या के कारण का पता लगाना है। पुलिस अधीक्षक ने मामले के खुलासे के लिए पांच टीमें गठित किए जाने की जानकारी दी है।
{परिवार और ग्रामीणों में आक्रोश…
अंकित की हत्या की खबर फैलते ही उनके परिवार और परिचितों में मातम छा गया। शव को अस्पताल ले जाने के दौरान परिजन और ग्रामीण बड़ी संख्या में वहां पहुंच गए। इस दौरान आक्रोशित लोगों ने सड़क पर शव रखकर विरोध जताया और जाम लगाने की कोशिश की। पुलिस अधिकारियों ने लोगों को समझाकर स्थिति संभाली। घटना के बाद इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। अंकित मूल रूप से शामली के बंतीखेड़ा गांव के रहने वाले थे। वह हरियाणवी गीत गाने के साथ उनके वीडियो में अभिनय भी करते थे। ‘भरी कोर्ट में गोली मारेंगे’ गीत से उन्हें काफी लोकप्रियता मिली थी। वह आगामी पंचायत चुनाव में सक्रिय होने की तैयारी भी कर रहे थे।

admin

Horizonbeg@gmail.com https://summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पंजाब में कर्मचारियों की महा-हड़ताल से सरकारी कामकाज प्रभावित, ओपीडी बंद

समर न्यूज | चंडीगढ़ पंजाब में विभिन्न सरकारी कर्मचारी संगठनों की महा-हड़ताल के कारण गुरुवार को सरकारी कामकाज प्रभावित हुआ। करीब तीन लाख कर्मचारी सामूहिक अवकाश लेकर हड़ताल में शामिल हुए, जबकि करीब साढ़े तीन लाख पेंशनरों ने भी आंदोलन को समर्थन दिया। राज्य के सरकारी दफ्तरों, जिला और तहसील कार्यालयों तथा कई अन्य विभागों...

सिविल अस्पताल में महिला की संदिग्ध मौत पर हंगामा, मायके-ससुराल पक्ष भिड़े

Summer express , चरखी दादरी। सिविल अस्पताल में  रात एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद मायके और ससुराल पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए। महिला की मौत को लेकर दोनों पक्षों के बीच जमकर विवाद हुआ। देखते ही देखते मामला कहासुनी से हाथापाई तक पहुंच गया। अस्पताल परिसर में काफी देर तक...

कोटखाई में एक सप्ताह में पटरी पर आएगी एलपीजी आपूर्ति, प्रशासन को सख्त निर्देश

Summer express/शिमला, संजू-: सेब सीजन के बीच कोटखाई क्षेत्र में रसोई गैस की आपूर्ति को लेकर सामने आ रही दिक्कतों को सरकार ने गंभीरता से लिया है। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने गुरुवार को संबंधित विभागों और जिला प्रशासन के साथ उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक कर एलपीजी आपूर्ति व्यवस्था को एक सप्ताह के भीतर सामान्य...

लॉटरी प्रक्रिया पर सांसद राजीव भारद्वाज का विरोध, सरकार से फैसला वापस लेने की मांग

Summer express/राहुल चावला, कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश में लॉटरी की प्रक्रिया शुरू करने को लेकर सियासत तेज हो गई है। प्रदेश सरकार की ओर से एसओपी के तहत प्रक्रिया आगे बढ़ाने की बात कही जा रही है, लेकिन कांगड़ा-चंबा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने इसका कड़ा विरोध किया है। उन्होंने सरकार के इस फैसले को अप्रत्यक्ष...

एसआईआर में लापरवाही पर बीएलओ निलंबित, विभागीय कार्रवाई की सिफारिश

Summer express , नारनौल। मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के कार्य में लापरवाही बरतना नारनौल विधानसभा क्षेत्र के बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) गजराज को भारी पड़ गया। निर्धारित जिम्मेदारी के निर्वहन में उदासीनता और बार-बार निर्देश दिए जाने के बावजूद कार्य में अपेक्षित सुधार नहीं होने पर जिला निर्वाचन अधिकारी ने उन्हें तत्काल...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.