Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

महावीर पार्क के तालाब में डूबने से 35 वर्षीय राम मनोहर की मौत


Summer express , अंबाला शहर (अंकुर कपूर) | अंबाला शहर के महावीर पार्क स्थित तालाब में डूबने से 35 वर्षीय राम मनोहर की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। कड़ी मशक्कत के बाद राम मनोहर को तालाब से बाहर निकाला गया और तुरंत सिविल अस्पताल अंबाला शहर पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार राम मनोहर शराब का आदी था और पिछले कुछ दिनों से उसकी तबीयत भी ठीक नहीं चल रही थी। शुक्रवार सुबह उसने अचानक महावीर पार्क स्थित तालाब में छलांग लगा दी। घटना को देख एक प्रत्यक्षदर्शी ने शोर मचाया और पुलिस डायल 112 पर सूचना दी।

प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार वह तालाब के किनारे गया हुआ था, तभी उसने एक व्यक्ति को तालाब में छलांग लगाते देखा। उसने तुरंत आसपास के लोगों को आवाज लगाई और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई।

थाना कोतवाली अंबाला शहर की एसएचओ सुनीता ढाका ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंची और रेस्क्यू के लिए गोताखोरों की टीम को बुलाया गया। पुलिस के अनुसार तालाब में छलांग लगाने के बाद राम मनोहर दलदल में फंस गया था, जिसके कारण उसे बाहर निकालने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

गोताखोरों ने कड़ी मशक्कत के बाद राम मनोहर को तालाब से बाहर निकाला और तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

महावीर पार्क के तालाब में डूबने से 35 वर्षीय राम मनोहर की मौत

Summer express , अंबाला शहर (अंकुर कपूर) | अंबाला शहर के महावीर पार्क स्थित तालाब में डूबने से 35 वर्षीय राम मनोहर की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। कड़ी मशक्कत के बाद राम...
Summer Express - हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 21 IAS और 42 HCS अधिकारियों के तबादले

करनाल के एसपी बदले, हरियाणा में 30 आईपीएस-एचपीएस अधिकारियों का फेरबदल

Summer express , चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल करते हुए 30 आईपीएस और एचपीएस अधिकारियों के तबादले और नई नियुक्तियों के आदेश जारी किए हैं। करनाल में पुलिस एनकाउंटर को लेकर विवादों में रहे एसपी नरेंद्र बिजारणियां को करनाल से हटाकर एसपी, स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) नियुक्त किया गया है। वहीं,...

अवैध हड़ताल पर सख्ती: पानीपत दमकल कर्मचारी की सेवाएं समाप्त

Summer express, पानीपत। बिना अनुमति लगातार ड्यूटी से अनुपस्थित रहने और कथित रूप से अवैध हड़ताल में शामिल होने के मामले में हरियाणा अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा निदेशालय ने सख्त कार्रवाई की है। विभाग ने पानीपत दमकल केंद्र में पालिका रोल पर कार्यरत अग्निशामक एवं दमकल चालक रणबीर की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त कर...

किसानों और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल की बैठक खत्म, 9 मांगों पर चर्चा

Summer express , गुरुग्राम (अनुज पंचाल)। गुरुग्राम में संयुक्त किसान मोर्चा (गैर राजनीतिक) और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के बीच किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर हुई अहम बैठक समाप्त हो गई। बैठक में किसान प्रतिनिधिमंडल ने अपनी 9 प्रमुख मांगों पर विस्तार से चर्चा करते हुए केंद्रीय मंत्री को मांग पत्र सौंपा। किसानों ने...

हरियाणा में फिर सक्रिय हुआ मानसून, 5 सितंबर तक बारिश के आसार

Summer express, चंडीगढ़। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से हरियाणा में कमजोर पड़ चुका मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। प्रदेश में लगातार दूसरे दिन उत्तरी और मध्य जिलों में रुक-रुक कर बारिश हुई, जिससे मौसम का मिजाज बदल गया। कई इलाकों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई और लोगों को उमस भरी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.