Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा में फिर सक्रिय हुआ मानसून, 5 सितंबर तक बारिश के आसार

Summer express, चंडीगढ़। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से हरियाणा में कमजोर पड़ चुका मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। प्रदेश में लगातार दूसरे दिन उत्तरी और मध्य जिलों में रुक-रुक कर बारिश हुई, जिससे मौसम का मिजाज बदल गया। कई इलाकों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई और लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग ने 5 सितंबर तक हरियाणा के कई हिस्सों में बारिश की संभावना जताई है, जबकि उत्तरी जिलों में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है।

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन के अनुसार 2 सितंबर से सक्रिय मध्यम श्रेणी के पश्चिमी विक्षोभ का असर हरियाणा के उत्तरी और उत्तर-पूर्वी क्षेत्रों में अधिक दिखाई दे रहा है। पश्चिमी विक्षोभ और मानसूनी गतिविधियों के प्रभाव से प्रदेश में बारिश का दौर तेज हुआ है। मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि यह बारिश मानसून सीजन के दौरान हुई वर्षा की कमी को कुछ हद तक कम करने में भी मदद कर सकती है।

हरियाणा के पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत और सोनीपत में पश्चिमी विक्षोभ का असर अधिक रहने की संभावना है। इन जिलों में गरज-चमक के साथ अच्छी बारिश हो सकती है। वहीं हिसार, रोहतक, जींद, कैथल, फतेहाबाद और सिरसा में बादल छाए रहने के साथ कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं।

दक्षिणी और पश्चिमी हरियाणा के जिलों में बारिश की गतिविधियां अपेक्षाकृत कमजोर रह सकती हैं। गुरुग्राम, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, चरखी दादरी और भिवानी में भारी बारिश की संभावना कम बताई गई है, हालांकि स्थानीय स्तर पर हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है।

बारिश और बादलों की लगातार आवाजाही से हरियाणा के अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। प्रदेश में दिन का अधिकतम तापमान 37.1 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया, जबकि पिछले 24 से 48 घंटों के दौरान तापमान में औसतन एक से दो डिग्री सेल्सियस की कमी आई है। इससे लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली है।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 5 सितंबर के बाद पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव धीरे-धीरे कमजोर पड़ सकता है। इसके साथ ही बारिश की गतिविधियों में कमी आने के आसार हैं। अगले 10 से 12 दिनों के दौरान हरियाणा से मानसून की वापसी के लिए परिस्थितियां बननी शुरू हो सकती हैं। फिलहाल प्रदेश में सक्रिय हुए मौसम तंत्र के कारण उत्तरी और मध्य हरियाणा में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

अवैध हड़ताल पर सख्ती: पानीपत दमकल कर्मचारी की सेवाएं समाप्त

Summer express, पानीपत। बिना अनुमति लगातार ड्यूटी से अनुपस्थित रहने और कथित रूप से अवैध हड़ताल में शामिल होने के मामले में हरियाणा अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा निदेशालय ने सख्त कार्रवाई की है। विभाग ने पानीपत दमकल केंद्र में पालिका रोल पर कार्यरत अग्निशामक एवं दमकल चालक रणबीर की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त कर...

किसानों और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल की बैठक खत्म, 9 मांगों पर चर्चा

Summer express , गुरुग्राम (अनुज पंचाल)। गुरुग्राम में संयुक्त किसान मोर्चा (गैर राजनीतिक) और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के बीच किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर हुई अहम बैठक समाप्त हो गई। बैठक में किसान प्रतिनिधिमंडल ने अपनी 9 प्रमुख मांगों पर विस्तार से चर्चा करते हुए केंद्रीय मंत्री को मांग पत्र सौंपा। किसानों ने...

हरियाणा में फिर सक्रिय हुआ मानसून, 5 सितंबर तक बारिश के आसार

Summer express, चंडीगढ़। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से हरियाणा में कमजोर पड़ चुका मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। प्रदेश में लगातार दूसरे दिन उत्तरी और मध्य जिलों में रुक-रुक कर बारिश हुई, जिससे मौसम का मिजाज बदल गया। कई इलाकों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई और लोगों को उमस भरी...

नेपाल की तबाही के बीच मंडी के ज्ञान सिंह ने जीती जिंदगी की जंग, दो दिन-एक रात मौत के साये में रहने के बाद घर लौटे

Summer express/मंडी, धर्मवीर-: नेपाल में आई भीषण त्रासदी ने जहां सैकड़ों परिवारों को कभी न भरने वाले जख्म दिए हैं, वहीं इस आपदा के बीच कुछ ऐसी कहानियां भी सामने आ रही हैं, जो जिंदगी के प्रति उम्मीद और हौसले की मिसाल बन गई हैं। मंडी जिले के सुंदरनगर उपमंडल के मलोह गांव के रहने...

सूरजपुर में घर के बाहर दिखा 12 फीट लंबा अजगर, वन विभाग ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

Summer express/देहरा,गुलशन धनोहा-: ग्राम पंचायत सूरजपुर के वार्ड नंबर-3 स्थित राणा बस्ती में उस समय हड़कंप मच गया, जब ग्रामीणों ने एक घर के समीप करीब 12 फीट लंबे विशाल अजगर को देखा। अजगर को देखते ही आसपास मौजूद लोगों में डर का माहौल बन गया और कुछ ही देर में मौके पर बड़ी संख्या...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.