Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

किसानों और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल की बैठक खत्म, 9 मांगों पर चर्चा

Summer express , गुरुग्राम (अनुज पंचाल)। गुरुग्राम में संयुक्त किसान मोर्चा (गैर राजनीतिक) और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के बीच किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर हुई अहम बैठक समाप्त हो गई। बैठक में किसान प्रतिनिधिमंडल ने अपनी 9 प्रमुख मांगों पर विस्तार से चर्चा करते हुए केंद्रीय मंत्री को मांग पत्र सौंपा। किसानों ने स्पष्ट किया कि सरकार की ओर से मांगों पर ठोस कार्रवाई किए जाने के बाद ही वे अपना अंतिम निर्णय लेंगे।

बैठक के दौरान किसानों ने एमएसपी की कानूनी गारंटी, किसानों की कर्जमाफी, स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों को लागू करने, बिजली संशोधन विधेयक, हाईटेंशन ट्रांसमिशन लाइनों से प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा देने और किसान आंदोलनों के दौरान दर्ज मामलों को वापस लेने सहित कई मुद्दे उठाए।

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने किसानों की मांगों को ध्यानपूर्वक सुना और कहा कि बिजली मंत्रालय से संबंधित मुद्दों पर विशेष रूप से चर्चा हुई है। उन्होंने किसानों को भरोसा दिलाया कि उनके मंत्रालय से जुड़ी दो प्रमुख मांगों को पूरा करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। अन्य मांगों को संबंधित केंद्रीय मंत्रालयों तक पहुंचाया जाएगा और उन पर जल्द निर्णय लेने का प्रयास किया जाएगा।

बैठक में किसानों को यह भी भरोसा दिलाया गया कि बिजली संशोधन विधेयक को सभी संबंधित पक्षों की सहमति के बिना आगे नहीं बढ़ाया जाएगा। किसानों ने खेती, पोल्ट्री, डेयरी और मत्स्य पालन क्षेत्र को प्रभावित करने वाले किसी भी व्यापार समझौते को लेकर भी अपनी चिंता केंद्रीय मंत्री के सामने रखी। इस संबंध में भी किसानों को सरकार की ओर से आश्वासन मिला है।

संयुक्त किसान मोर्चा (गैर राजनीतिक) के अध्यक्ष जगजीत सिंह डल्लेवाल ने कहा कि बैठक में 9 मांगों को लेकर विस्तृत और सकारात्मक बातचीत हुई है। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से बातचीत का रुख अच्छा रहा है और उन्हें उम्मीद है कि किसानों की मांगों पर सकारात्मक फैसला लिया जाएगा। सरकार यदि मांगों को स्वीकार करती है तो किसान उसके निर्णय का स्वागत करेंगे।

किसान नेताओं ने हाईटेंशन बिजली लाइनों के कारण प्रभावित किसानों को मिलने वाले मुआवजे और इससे संबंधित नीति में सुधार का मुद्दा भी उठाया। इसके अलावा वर्ष 2020-21 के किसान आंदोलन और हालिया आंदोलनों के दौरान दर्ज मुकदमों को वापस लेने की मांग पर भी चर्चा हुई।

हालांकि, किसान नेता फिलहाल केवल आश्वासनों से पूरी तरह संतुष्ट नहीं हैं। उनका कहना है कि सरकार की ओर से मांगों पर ठोस कार्रवाई किए जाने के बाद ही आंदोलन और आगे की रणनीति को लेकर अंतिम फैसला किया जाएगा। अब संयुक्त किसान मोर्चा की ऑनलाइन बैठक में केंद्रीय मंत्री के साथ हुई बातचीत पर चर्चा की जाएगी। सभी किसान प्रतिनिधियों और संगठनों की राय लेने के बाद मोर्चा आगे के फैसले की घोषणा करेगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Summer Express - हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 21 IAS और 42 HCS अधिकारियों के तबादले

करनाल के एसपी बदले, हरियाणा में 30 आईपीएस-एचपीएस अधिकारियों का फेरबदल

Summer express , चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल करते हुए 30 आईपीएस और एचपीएस अधिकारियों के तबादले और नई नियुक्तियों के आदेश जारी किए हैं। करनाल में पुलिस एनकाउंटर को लेकर विवादों में रहे एसपी नरेंद्र बिजारणियां को करनाल से हटाकर एसपी, स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) नियुक्त किया गया है। वहीं,...

अवैध हड़ताल पर सख्ती: पानीपत दमकल कर्मचारी की सेवाएं समाप्त

Summer express, पानीपत। बिना अनुमति लगातार ड्यूटी से अनुपस्थित रहने और कथित रूप से अवैध हड़ताल में शामिल होने के मामले में हरियाणा अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा निदेशालय ने सख्त कार्रवाई की है। विभाग ने पानीपत दमकल केंद्र में पालिका रोल पर कार्यरत अग्निशामक एवं दमकल चालक रणबीर की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त कर...

किसानों और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल की बैठक खत्म, 9 मांगों पर चर्चा

Summer express , गुरुग्राम (अनुज पंचाल)। गुरुग्राम में संयुक्त किसान मोर्चा (गैर राजनीतिक) और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के बीच किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर हुई अहम बैठक समाप्त हो गई। बैठक में किसान प्रतिनिधिमंडल ने अपनी 9 प्रमुख मांगों पर विस्तार से चर्चा करते हुए केंद्रीय मंत्री को मांग पत्र सौंपा। किसानों ने...

हरियाणा में फिर सक्रिय हुआ मानसून, 5 सितंबर तक बारिश के आसार

Summer express, चंडीगढ़। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से हरियाणा में कमजोर पड़ चुका मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। प्रदेश में लगातार दूसरे दिन उत्तरी और मध्य जिलों में रुक-रुक कर बारिश हुई, जिससे मौसम का मिजाज बदल गया। कई इलाकों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई और लोगों को उमस भरी...

नेपाल की तबाही के बीच मंडी के ज्ञान सिंह ने जीती जिंदगी की जंग, दो दिन-एक रात मौत के साये में रहने के बाद घर लौटे

Summer express/मंडी, धर्मवीर-: नेपाल में आई भीषण त्रासदी ने जहां सैकड़ों परिवारों को कभी न भरने वाले जख्म दिए हैं, वहीं इस आपदा के बीच कुछ ऐसी कहानियां भी सामने आ रही हैं, जो जिंदगी के प्रति उम्मीद और हौसले की मिसाल बन गई हैं। मंडी जिले के सुंदरनगर उपमंडल के मलोह गांव के रहने...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.