Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कुत्ता घुमाने को लेकर खूनी विवाद में नया मोड़, सीसीटीवी में तलवार लेकर हमला करते दिखे युवक; बचाव में चली गोली

अशवनी पाहवा | लुधियाना
समर न्यूज

सिविल सिटी हैबोवाल में कुत्ता घुमाने को लेकर हुए खूनी विवाद में नया मोड़ सामने आया है। मामले से जुड़ी नई सीसीटीवी फुटेज सामने आई है, जिसमें एक्टिवा पर पहुंचे युवकों में से एक युवक तलवार निकालकर कारोबारी और उसके बेटे पर हमला करता दिखाई दे रहा है।
परिवार का दावा है कि इसी हमले से बचने और पिता की जान बचाने के लिए कारोबारी के बेटे ने पहले हवाई फायर किया। इसके बावजूद हमलावर पीछे नहीं हटे और इसी दौरान एक गोली युवक के पैर में लग गई। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना रहा।

सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, कारोबारी सरबजीत सिंह और उनका बेटा गली में खड़े होकर किसी से बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान एक एक्टिवा पर चार लोग वहां पहुंचे। एक्टिवा से सबसे पीछे उतरते ही एक युवक, जिसे परिवार की ओर से लड़की का भाई बताया जा रहा है, अपने पायजामे से तलवार निकालता है और बाप-बेटे पर हमला कर देता है। परिवार के मुताबिक, हमले के दौरान कारोबारी का बेटा अपने पिता को बचाने की कोशिश करता है। हमलावरों को रोकने के लिए उसने अपनी पिस्टल से हवाई फायर किया। परिवार का दावा है कि हवाई फायरिंग के बाद भी युवक पीछे नहीं हटे और बाप-बेटे पर हमला जारी रखा। इसी दौरान हुई छीनाझपटी और संघर्ष के बीच गोली युवक के पैर में जा लगी।
{पत्नी ने बताई विवाद की पूरी कहानी: कारोबारी सरबजीत सिंह की पत्नी हरविंदर कौर ने बताया कि 2 सितंबर की रात उनके पति रोजाना की तरह कुत्ते को घुमाने के लिए निकले थे। इसी दौरान वहां मौजूद एक युवक और लड़की के साथ उनकी कहासुनी हो गई। आरोप है कि लड़की ने उनके पति के साथ बदसलूकी की और कुत्ता घुमाने वाली छड़ी से उनके पैरों पर वार किया। इसके बाद लड़की वहां से चली गई। हरविंदर कौर के अनुसार, कुछ समय बाद उनके पति और बेटा गली में किसी व्यक्ति से बातचीत कर रहे थे। तभी 3-4 लोग अचानक वहां पहुंचे और हथियारों से उन पर हमला कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि हमले में उनके पति और बेटे को गंभीर चोटें आई हैं और दोनों का इलाज डीएमसी अस्पताल में चल रहा है। परिवार ने पुलिस से सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करने और उन्हें इंसाफ दिलाने की मांग की है। परिवार का कहना है कि सामने आए वीडियो से घटना का दूसरा पहलू भी स्पष्ट होता है और पुलिस को कार्रवाई से पहले पूरे घटनाक्रम की जांच करनी चाहिए।
{क्या था मामला: बीते दिनों लुधियाना के सिविल सिटी हैबोवाल इलाके में कुत्ता घुमाने को लेकर हुए विवाद के बाद बाप-बेटे पर गोली चलाने का मामला सामने आया था। घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की थी। अब सामने आई नई सीसीटीवी फुटेज में विवाद का दूसरा पहलू सामने आया है। फुटेज में कुछ युवक बाप-बेटे पर हमला करते दिखाई दे रहे हैं। परिवार का दावा है कि हमले से बचाव के दौरान कारोबारी के बेटे की पिस्टल से पहले हवाई फायर हुआ और इसके बाद संघर्ष के बीच एक युवक के पैर में गोली लगी।

admin

Horizonbeg@gmail.com https://summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कुत्ता घुमाने को लेकर खूनी विवाद में नया मोड़, सीसीटीवी में तलवार लेकर हमला करते दिखे युवक; बचाव में चली गोली

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज सिविल सिटी हैबोवाल में कुत्ता घुमाने को लेकर हुए खूनी विवाद में नया मोड़ सामने आया है। मामले से जुड़ी नई सीसीटीवी फुटेज सामने आई है, जिसमें एक्टिवा पर पहुंचे युवकों में से एक युवक तलवार निकालकर कारोबारी और उसके बेटे पर हमला करता दिखाई दे रहा है।परिवार का दावा...

श्री हरि संकीर्तन मंदिर में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी

गुरशरण सिंह | मोहालीसमर न्यूज मोहाली के फेज-5 स्थित श्री हरि संकीर्तन मंदिर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर भव्य धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। श्रद्धा और उत्साह से भरे माहौल में भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।कार्यक्रम में पंजाब के पूर्व...

राज्यपाल ने शिक्षकों को बताया ‘मौन राष्ट्र-निर्माता’

शगुन कश्यप | चंडीगढ़समर न्यूज पंजाब के राज्यपाल एवं यूटी चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने चंडीगढ़ प्रशासन के स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित विशेष शिक्षक दिवस समारोह में शिक्षा और राष्ट्र-निर्माण में उत्कृष्ट योगदान देने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया।भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का स्मरण करते हुए प्रशासक ने कहा...

शिक्षकों की भूमिका तकनीक के युग में और बढ़ी: सीएम मुख्यमंत्री सैनी ने उत्कृष्ट शिक्षकों को किया सम्मानित

मोनिका रावत | पंचकूलासमर न्यूज शिक्षक दिवस के अवसर पर पंचकूला में आयोजित राज्य शिक्षक पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश के उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया और शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान की सराहना की।मुख्यमंत्री ने कहा कि...

चंडीगढ़-पंजाब के दो शिक्षकों को समेत 48 को मिला राष्ट्रीय पुरस्कार

एजेंसी। नई दिल्ली राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शिक्षक दिवस के अवसर पर शनिवार को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में 48 स्कूली शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2026 प्रदान किए। इनमें चंडीगढ़ के रवि जायसवाल और पंजाब के पटियाला के शिक्षक दिनेश कुमार भी शामिल हैं।पुरस्कार के लिए 27 राज्यों, सात केंद्र शासित प्रदेशों और केंद्र...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.