Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पटवारखाना खाली, लोग लगा रहे चक्कर; कुर्सियां कर रहीं इंतजार

राजवीर बख्शी | लुधियाना
समर न्यूज

हैबोवाल स्थित पश्चिमी रजिस्ट्रार कार्यालय में जमीन-मकान से जुड़े काम करवाने पहुंचने वाले लोगों की परेशानी कम होने के बजाय बढ़ती जा रही है। कार्यालय के ऊपर बने पटवारखाने में पिछले कुछ दिनों से कर्मचारियों की उपलब्धता को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
मौके पर कई कुर्सियां खाली दिखाई दीं, जबकि अपने जरूरी काम के लिए पहुंचे लोग पटवारियों का इंतजार करते नजर आए। लोगों का कहना है कि पहले कर्मचारियों की हड़ताल के कारण काम प्रभावित रहा और अब पटवारीखाने में कर्मचारी उपलब्ध नहीं होने के चलते उन्हें बार-बार कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। फरद और अन्य राजस्व दस्तावेज बनवाने के लिए पहुंचने वाले लोगों को यह तक स्पष्ट नहीं हो पा रहा कि उनका काम किस कर्मचारी से करवाया जाए। मौके पर मिली हरमीत कौर ने बताया कि वह एक महीने से अधिक समय से अपने मकान की फरद लेने के लिए परेशान हो रही हैं। उन्होंने बताया कि उनके जवान बेटे की सड़क हादसे में मौत हो चुकी है और अब मकान से जुड़े जरूरी दस्तावेज की आवश्यकता है।
संबंधित कर्मचारी नहीं मिल पा रहा। उनका कहना था कि वह कई बार कार्यालय आ चुकी हैं, लेकिन हर बार परेशानी लेकर लौटना पड़ रहा है। रामचंद्र मिश्रा ने बताया कि वह भी अपने घर से संबंधित काम के लिए कई बार पटवारखाने के चक्कर लगा चुके हैं, लेकिन संबंधित अधिकारी या कर्मचारी उपलब्ध नहीं मिल रहा। उन्होंने सवाल उठाया कि अगर सरकारी कार्यालय में ही अधिकारी-कर्मचारी मौजूद नहीं होंगे तो आम जनता अपने जरूरी काम कैसे करवाएगी? पटवारखाने में पिछले कुछ दिनों से कर्मचारियों की उपलब्धता को लेकर लोगों में नाराजगी है। मौके पर कई कुर्सियां खाली दिखाई देने के साथ अपने काम के लिए पहुंचे लोग इंतजार करते नजर आए। हालांकि कर्मचारियों की अनुपस्थिति के वास्तविक कारण और उनकी ड्यूटी संबंधी स्थिति की पुष्टि संबंधित विभाग ही कर सकता है।

^मामले को लेकर एडीसी शिखा भगत से बातचीत की
गई। उन्होंने कहा कि पश्चिमी रजिस्ट्रार कार्यालय स्थित पटवारखाने में कर्मचारियों की अनुपस्थिति का मामला पहले उनके ध्यान में नहीं था। उन्होंने कहा कि मामले की जानकारी करवाकर स्थिति की जांच की जाएगी और आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

admin

Horizonbeg@gmail.com https://summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

ठियोग NDPS केस में नशा तस्कर की ₹1.64 करोड़ की संपत्ति पर पुलिस का शिकंजा

Summer express/शिमला, संजू-: नशे के खिलाफ शिमला पुलिस ने अब तस्करों की अवैध कमाई पर सीधा प्रहार शुरू कर दिया है। ठियोग के एक NDPS मामले में पुलिस ने आरोपी और उसके सहयोगियों से जुड़ी करीब ₹1.64 करोड़ की चल-अचल और वित्तीय संपत्तियां सीज की हैं। पुलिस की यह कार्रवाई नशा तस्करी के नेटवर्क की...
Summer Express - होटल में दुष्कर्म : बंधक बनाकर शोषण और ब्लैकमेलिंग का मामला, आरोपी गिरफ्तार

ठाणे में सार्वजनिक शौचालय के अंदर मजदूर की हत्या, नाले में छिपाया शव

summer express , ठाणे। महाराष्ट्र के ठाणे स्थित कपूरबावड़ी इलाके में नगर निकाय द्वारा संचालित सार्वजनिक शौचालय के भीतर 40 वर्षीय मजदूर की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद आरोपियों ने शव को पास के नाले में फेंककर उसे छिपाने का प्रयास किया। पुलिस ने मामले में दो लोगों के...

लुधियाना में पोलैंड पहुंचते ही पति पर पत्नी को छोड़ने और धोखाधड़ी का केस दर्ज

summer express , लुधियाना। विदेश में स्थायी निवास (पीआर) हासिल कर चुकी युवती से शादी कर उसके जरिए पोलैंड पहुंचने और वहां पहुंचने के बाद पत्नी को कथित तौर पर अकेला छोड़ देने का मामला सामने आया है। पीड़िता के परिवार का आरोप है कि आरोपी पति ने विदेश पहुंचने के बाद उससे दूरी बना...

हरियाणा में आर्म्स लाइसेंस के नियम बदले, मंजूरी के बाद ही मिलेगा ट्रेनिंग स्लॉट

summer express , चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने आर्म्स लाइसेंस जारी करने की प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और व्यवस्थित बनाने के लिए अहम बदलाव किया है। गृह विभाग ने स्पष्ट किया है कि अब वेपन ट्रेनिंग सर्टिफिकेट (फॉर्म एस-1) के लिए ट्रेनिंग स्लॉट उन्हीं आवेदकों को मिलेगा, जिनके आर्म्स लाइसेंस आवेदन को पहले ‘इन-प्रिंसिपल अप्रूवल’ यानी...

करनाल में पुलिस-बदमाश मुठभेड़, फायरिंग के बाद आरोपी के पैर में लगी गोली

summer express ,करनाल। असंध थाना क्षेत्र में  रात पुलिस और एक बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। जबाला गांव के पास नहर की पटरी पर हुई इस मुठभेड़ के दौरान बदमाश ने पुलिस टीम पर तीन राउंड फायर किए। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लग गई। घायल बदमाश को...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.