Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पहले अपने कार्यकाल की भर्ती व्यवस्था देखें : राजेश नागर

summer express , अंकुर कपूर, चंडीगढ़। हरियाणा सरकार में राज्यमंत्री राजेश नागर ने भर्ती प्रक्रिया समेत विभिन्न मुद्दों पर कांग्रेस के आरोपों पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में सरकारी भर्तियां योग्यता, नियमों और पारदर्शी प्रक्रिया के आधार पर की जा रही हैं। सरकार का उद्देश्य युवाओं को बिना पर्ची और बिना खर्ची के रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है।

राजेश नागर ने कांग्रेस के कार्यकाल पर निशाना साधते हुए कहा कि उस समय भर्ती प्रक्रिया को लेकर लगातार सवाल उठते रहे। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस शासन के दौरान ठेकेदारी व्यवस्था के माध्यम से अपने लोगों को लाभ पहुंचाने की कोशिश की जाती थी, जबकि मौजूदा सरकार योग्यता को भर्ती का आधार बना रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को मौजूदा भर्ती व्यवस्था पर सवाल उठाने से पहले अपने कार्यकाल की व्यवस्था पर भी विचार करना चाहिए।

मुख्यमंत्री आवास से जुड़े विवाद पर भी राज्यमंत्री ने कांग्रेस के आरोपों को खारिज किया। उन्होंने कहा कि सरकार प्रत्येक मामले में नियमों के अनुसार कार्रवाई कर रही है। सरकार की नीति और नीयत स्पष्ट है तथा किसी भी मुद्दे को राजनीतिक रंग देने के बजाय तथ्यों के आधार पर चर्चा होनी चाहिए।

सफाई कर्मचारियों के आंदोलन को लेकर राजेश नागर ने कहा कि यह विषय राजनीति करने का नहीं, बल्कि कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान करने का है। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार सफाई कर्मचारियों के साथ खड़ी है और उनकी जायज मांगों पर लगातार सकारात्मक कदम उठाए जा रहे हैं।

राज्यमंत्री ने बताया कि सरकार और सफाई कर्मचारियों के बीच बातचीत के बाद कई मांगों पर निर्णय लिए गए हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी विधानसभा में स्पष्ट कर चुके हैं कि सफाई कर्मचारियों की 12 मांगें स्वीकार की जा चुकी हैं। वहीं, न्यायालय से जुड़े मामलों में सरकार अदालत के निर्देशों के अनुसार कार्रवाई करेगी।

सरकार की अपील के बाद प्रदेशभर में 387 सफाई कर्मचारी दोबारा ड्यूटी पर लौट आए हैं। सरकार ने काम पर वापस आने वाले कर्मचारियों का स्वागत किया है और अन्य कर्मचारियों से भी जनहित को ध्यान में रखते हुए काम पर लौटने की अपील की है।

राजेश नागर ने कहा कि सफाई कर्मचारी शहरों की स्वच्छता व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। सरकार उनके सम्मान, सुरक्षा और आर्थिक हितों को लेकर गंभीर है। उन्होंने बताया कि पालिका रोल पर कार्यरत सफाई कर्मचारियों के लिए 2,000 रुपये प्रतिमाह रिस्क अलाउंस लागू किया गया है। यह लाभ ड्यूटी पर उपस्थित रहने वाले पात्र कर्मचारियों को मिलेगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

लाल मक्की की खेती से नई पहचान बना रहे करोट के किसान श्यामलाल ठाकुर, बीज की मांग बढ़ने से जगी उम्मीद

Summer express/बिलासपुर, सुभाष -:जिला बिलासपुर के करोट गांव के किसान श्यामलाल ठाकुर पारंपरिक खेती के साथ नई फसलों को अपनाकर किसानों के लिए एक नई मिसाल पेश कर रहे हैं। पिछले तीन-चार वर्षों से लाल मक्की की खेती कर रहे श्यामलाल को इस फसल से अच्छे परिणाम मिल रहे हैं। अच्छी पैदावार के साथ-साथ अब...

हिमाचल पुलिस कांस्टेबल भर्ती: 20 नवंबर से धर्मशाला में फिजिकल टेस्ट,23 हजार से अधिक अभ्यर्थी लेंगे भाग 

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:हिमाचल प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 के तहत जिला कांगड़ा में शारीरिक दक्षता एवं शारीरिक मानक परीक्षण (पीईटी और पीएसटी) 20 नवंबर से शुरू होंगे। धर्मशाला स्थित पुलिस लाइन ग्राउंड में 1 दिसंबर तक चलने वाली इस भर्ती प्रक्रिया में कुल 23,145 अभ्यर्थी हिस्सा लेंगे। इनमें 17,477 पुरुष और 5,668 महिला अभ्यर्थी...

पटियाला में टोल कर्मचारी को तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, बोनट पर घसीटकर चालक फरार

Summer express, पटियाला। पंजाब के पटियाला जिले में धरेड़ी जट्टां टोल प्लाजा पर शनिवार सुबह एक तेज रफ्तार कार की टक्कर से ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोप है कि चालक ने टोल बैरियर तोड़ते हुए कर्मचारी को टक्कर मारी, जिससे वह उछलकर कार के बोनट पर जा गिरा। इसके...

आंध्र प्रदेश में सड़क निर्माण स्थल पर भीषण आग, पांच लोगों की मौत; कई वाहन जलकर राख

Summer express,आंध्र प्रदेश। आंध्र प्रदेश के अल्लूरी सीताराम राजू जिले में शनिवार सुबह सड़क निर्माण स्थल पर आग लगने से कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसा डंपर ट्रक में डीजल भरने के दौरान हुआ। आग ने देखते ही देखते पास खड़े अन्य वाहनों को भी अपनी चपेट...

कोल डैम में बढ़ेगा पर्यटन का रोमांच,स्थानीय युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के नए द्वार

ऐहन से तत्तापानी तक 35 किलोमीटर क्षेत्र में शुरू होंगी जल क्रीड़ा गतिविधियां स्पीड बोट, जेट स्की, बनाना बोट और मिनी क्रूज से पर्यटकों को मिलेगा रोमांचक अनुभव शिमला-: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने शनिवार को शिमला से वर्चुअल माध्यम से जिला मंडी के ऐहन में कोल डैम जलाशय में साहसिक जल क्रीड़ा गतिविधियों...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.