Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

ब्रिक्स से हिमाचल के इंफ्रास्ट्रक्चर तक बोले विक्रमादित्य,रूस,चीन समेत सदस्य देशों से रिश्ते हों मजबूत

Summer express/शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने ब्रिक्स सम्मेलन को भारत के लिए अहम अवसर बताया है। उन्होंने कहा कि वैश्विक स्तर पर बदलती आर्थिक और रणनीतिक परिस्थितियों के बीच भारत को ब्रिक्स में अपनी भूमिका और मजबूत करनी चाहिए। विक्रमादित्य सिंह ने रूस और चीन के साथ संबंधों से लेकर हिमालयी क्षेत्र में बढ़ती आपदाओं, मानसून से प्रदेश में हुए नुकसान और शिमला की ट्रैफिक समस्या पर भी अपनी राय रखी।

नई दिल्ली में आयोजित ब्रिक्स सम्मेलन को लेकर विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि यह भारत के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि ब्रिक्स किसी विचारधारा तक सीमित मंच नहीं है, बल्कि भारत के राष्ट्रीय हितों से जुड़ा महत्वपूर्ण संगठन है। भारत को ब्राजील, रूस, चीन और दक्षिण अफ्रीका समेत सभी सदस्य देशों के साथ अपने रिश्ते मजबूत करने चाहिए।उन्होंने कहा कि आने वाले समय में ब्रिक्स में भारत का नेतृत्व और प्रभाव बढ़ना चाहिए। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और आईटी के क्षेत्र में भारत को अपनी क्षमता बढ़ाने की जरूरत है। उनके मुताबिक ब्रिक्स के माध्यम से निवेश, रोजगार और तकनीकी सहयोग के नए अवसर पैदा हो सकते हैं।विक्रमादित्य सिंह ने रूस को भारत का पुराना और भरोसेमंद मित्र बताते हुए कहा कि राष्ट्रीय हितों को प्राथमिकता देते हुए सभी देशों के साथ संतुलित संबंध जरूरी हैं। उन्होंने वैश्विक आर्थिक व्यवस्था में बदलाव और वैकल्पिक वित्तीय तंत्र पर भी विचार करने की जरूरत बताई।

वहीं मानसून से हुए नुकसान पर उन्होंने बताया कि इस वर्ष प्रदेश में लोक निर्माण विभाग को करीब 1500 से 1600 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। हालांकि 2023 और 2024 की तुलना में इस बार नुकसान कम रहा है। सरकार क्षतिग्रस्त सड़कों और पुलों को जल्द बहाल करने में जुटी है।उन्होंने कहा कि करीब 800 किलोमीटर सड़कों के सुधार का प्रावधान किया गया है और अक्टूबर से मेटलिंग व सड़क सुधार के काम में तेजी लाई जाएगी।शिमला के कार्ट रोड चौड़ीकरण पर उन्होंने कहा कि जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया आगे बढ़ चुकी है और निर्धारित नीति व सर्किल रेट के आधार पर मुआवजा दिया जाएगा। ट्रैफिक दबाव कम करने के लिए दो टनल भी प्रस्तावित हैं, जिनमें पहले चरण को मंजूरी मिल चुकी है। सरकार को उम्मीद है कि इन परियोजनाओं से शिमला की यातायात व्यवस्था को बड़ी राहत मिलेगी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर अंबाला में नमो क्रिकेट लीग की तैयारियां तेज, 72 टीमें लेंगी हिस्सा

Summer express/अंबाला -:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में हरियाणा में नमो क्रिकेट लीग का आयोजन किया जा रहा है। अंबाला में इस क्रिकेट लीग को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। युवाओं को नशे से दूर रखने और उन्हें खेलों से जोड़ने के उद्देश्य से इस लीग का आयोजन किया जा रहा...

नेपाल की तबाही के बीच अंबाला के डॉक्टर बने सहारा, तीन दिन में 3 हजार लोगों का इलाज

Summer express/अंबाला-:नेपाल में आई भीषण बाढ़ और प्राकृतिक आपदा ने बड़े पैमाने पर तबाही मचाई है। इस मुश्किल घड़ी में अंबाला के डॉक्टरों ने इंसानियत की मिसाल पेश करते हुए नेपाल पहुंचकर प्रभावित लोगों का इलाज किया। फिलाडेल्फिया अस्पताल की पांच सदस्यीय मेडिकल टीम ने नेपाल के अलग-अलग बाढ़ प्रभावित इलाकों में तीन दिनों तक...

धान खरीद से पहले सरकार और राइस मिलर्स आमने-सामने, किसानों की बढ़ी चिंता

Summer express/यमुनानगर/ परवेज़ खान -:हरियाणा में धान की फसल पककर तैयार है और कई इलाकों में कटाई का काम भी शुरू हो चुका है। ऐसे में किसान मंडियों में फसल लेकर पहुंचने की तैयारी में जुट गए हैं। लेकिन धान खरीद शुरू होने से पहले ही एक बार फिर पेंच फंसता नजर आ रहा है।...

पांच साल से बदहाल बारडी का रास्ता,विधायक की पहल से शुरू हुआ सुधार कार्य

Summer express/संजीव महाजन /नूरपुर-: पंचायत सुलयाली के बारडी वार्ड में पिछले करीब पांच वर्षों से बदहाल पड़े गांव के रास्ते की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने नूरपुर विधायक रणवीर सिंह निक्का के समक्ष अपनी परेशानी रखी। वार्ड सदस्य पूजा देवी सहित ग्रामीणों ने बताया कि बरसात के दौरान रास्ते में कीचड़ और गड्ढों के कारण...

हिमालय संरक्षण संगोष्ठी में शामिल होने के बाद शिमला रवाना हुए राज्यपाल

Summer express/धर्मशाला,राहुल-:हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कविंदर गुप्ता अपने एक दिवसीय धर्मशाला दौरे के बाद रविवार सुबह शिमला के लिए रवाना हो गए। राज्यपाल शनिवार को धर्मशाला पहुंचे थे, जहां उन्होंने हिमालय परिवार और हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित ‘हिमालय संरक्षण से राष्ट्र निर्माण की ओर’ विषय पर एक दिवसीय अभिमुखीकरण एवं...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.