Summer express/धर्मशाला,राहुल-:हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कविंदर गुप्ता अपने एक दिवसीय धर्मशाला दौरे के बाद रविवार सुबह शिमला के लिए रवाना हो गए। राज्यपाल शनिवार को धर्मशाला पहुंचे थे, जहां उन्होंने हिमालय परिवार और हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित ‘हिमालय संरक्षण से राष्ट्र निर्माण की ओर’ विषय पर एक दिवसीय अभिमुखीकरण एवं भावी रणनीति संगोष्ठी में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
संगोष्ठी के दौरान हिमालयी क्षेत्र के संरक्षण, पर्यावरण संतुलन और राष्ट्र निर्माण में हिमालय की भूमिका को लेकर विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में विशेषज्ञों और विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े प्रतिनिधियों ने हिमालय के सामने मौजूद पर्यावरणीय चुनौतियों तथा उनके समाधान को लेकर अपने विचार साझा किए।इस अवसर पर पुस्तक विमोचन समारोह भी आयोजित किया गया। राज्यपाल ने हिमालयी पर्यावरण और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि हिमालय केवल हिमाचल ही नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए महत्वपूर्ण प्राकृतिक धरोहर है और इसके संरक्षण की जिम्मेदारी सभी की है।कार्यक्रम संपन्न होने के बाद राज्यपाल कविंदर गुप्ता रविवार सुबह धर्मशाला से शिमला के लिए रवाना हो गए।