Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पांच साल से बदहाल बारडी का रास्ता,विधायक की पहल से शुरू हुआ सुधार कार्य

Summer express/संजीव महाजन /नूरपुर-: पंचायत सुलयाली के बारडी वार्ड में पिछले करीब पांच वर्षों से बदहाल पड़े गांव के रास्ते की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने नूरपुर विधायक रणवीर सिंह निक्का के समक्ष अपनी परेशानी रखी। वार्ड सदस्य पूजा देवी सहित ग्रामीणों ने बताया कि बरसात के दौरान रास्ते में कीचड़ और गड्ढों के कारण आवाजाही बेहद मुश्किल हो जाती है।ग्रामीणों के अनुसार रास्ते की हालत खराब होने के कारण आपात स्थिति में एंबुलेंस तक पहुंचने में परेशानी होती है। वहीं स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और अन्य ग्रामीणों को रोजाना आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने रास्ते को जल्द पक्का करवाने की मांग उठाई।

ग्रामीणों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए विधायक रणवीर सिंह निक्का ने रास्ते की स्थिति सुधारने के लिए जेसीबी मौके पर भेजी। इसके चलते रास्ते को दुरुस्त करने का कार्य शुरू किया गया है। साथ ही ग्रामीणों की सुविधा के लिए पुलिया का निर्माण विधायक निधि से करवाने की पहल भी की गई है।विधायक की इस पहल पर ग्रामीणों ने आभार जताया। ग्रामीणों ने कहा कि अस्थायी मरम्मत के साथ-साथ रास्ते का स्थायी समाधान करते हुए इसे पक्का करवाया जाना जरूरी है, ताकि बरसात के मौसम में उन्हें बार-बार परेशानी का सामना न करना पड़े।

बारडी वार्ड के ग्रामीणों ने जताया रोष

ग्रामीणों ने कहा कि लंबे समय से रास्ते की खराब स्थिति की वजह से उन्हें परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। बच्चों की स्कूल आवाजाही से लेकर बुजुर्गों और मरीजों को लाने-ले जाने तक में दिक्कत होती है। ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि विधायक की पहल के बाद अब रास्ते की समस्या का स्थायी समाधान होगा।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पांच साल से बदहाल बारडी का रास्ता,विधायक की पहल से शुरू हुआ सुधार कार्य

Summer express/संजीव महाजन /नूरपुर-: पंचायत सुलयाली के बारडी वार्ड में पिछले करीब पांच वर्षों से बदहाल पड़े गांव के रास्ते की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने नूरपुर विधायक रणवीर सिंह निक्का के समक्ष अपनी परेशानी रखी। वार्ड सदस्य पूजा देवी सहित ग्रामीणों ने बताया कि बरसात के दौरान रास्ते में कीचड़ और गड्ढों के कारण...

हिमालय संरक्षण संगोष्ठी में शामिल होने के बाद शिमला रवाना हुए राज्यपाल

Summer express/धर्मशाला,राहुल-:हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कविंदर गुप्ता अपने एक दिवसीय धर्मशाला दौरे के बाद रविवार सुबह शिमला के लिए रवाना हो गए। राज्यपाल शनिवार को धर्मशाला पहुंचे थे, जहां उन्होंने हिमालय परिवार और हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित ‘हिमालय संरक्षण से राष्ट्र निर्माण की ओर’ विषय पर एक दिवसीय अभिमुखीकरण एवं...
Summer Express - पीएम की राहत पर विक्रमादित्य ने जताया आभार, कहा – हिमाचल को 10 हजार करोड़ का नुकसान

ब्रिक्स से हिमाचल के इंफ्रास्ट्रक्चर तक बोले विक्रमादित्य,रूस,चीन समेत सदस्य देशों से रिश्ते हों मजबूत

Summer express/शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने ब्रिक्स सम्मेलन को भारत के लिए अहम अवसर बताया है। उन्होंने कहा कि वैश्विक स्तर पर बदलती आर्थिक और रणनीतिक परिस्थितियों के बीच भारत को ब्रिक्स में अपनी भूमिका और मजबूत करनी चाहिए। विक्रमादित्य सिंह ने रूस और चीन के साथ संबंधों से लेकर...

गन हाउसों में पुलिस ने हथियारों कारतूसों के रिकॉर्ड तक खंगाले

सहजप्रीत सिंह | लुधियानासमर न्यूज महानगर में लाइसेंसी हथियारों के दुरुपयोग पर रोक लगाने और कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए कमिश्नरेट पुलिस ने गन हाउस संचालकों पर शिकंजा कस दिया है। पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर शहर के विभिन्न इलाकों में स्थित गन हाउसों की विशेष जांच की गई।उच्चाधिकारियों और थाना प्रभारियों की अगुवाई...

दोपहर 1:11 बजे कोर्ट उड़ाने की धमकी, कचहरी में मचा हड़कंप

सहजप्रीत सिंह | लुधियानासमर न्यूज जिला कचहरी में शनिवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब डिस्ट्रिक्ट एवं सेशंस जज की आधिकारिक ईमेल आईडी पर कोर्ट परिसर को बम धमाके से उड़ाने की धमकी मिली। धमकी उस समय दी गई, जब कचहरी परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत की कार्यवाही चल रही थी और बड़ी संख्या...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.