Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

रेवाड़ी में भ्रूण लिंग जांच का भंडाफोड़, दो दलाल गिरफ्तार

Summer express, रेवाड़ी। रेवाड़ी शहर में भ्रूण के लिंग की जांच कराने के कथित अवैध धंधे का मामला सामने आया है।  देर शाम स्वास्थ्य विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए दो दलालों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से 64,500 रुपये की नकदी बरामद हुई है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर पूरे नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है।

जानकारी के अनुसार, सोनीपत और पानीपत स्वास्थ्य विभाग की टीमों को सूचना मिली थी कि कुछ लोग रेवाड़ी के एक अल्ट्रासाउंड केंद्र पर भ्रूण के लिंग की जांच कराने के लिए महिलाओं को लाते हैं। सूचना के बाद दोनों जिलों की टीमों ने पीसी-पीएनडीटी के नोडल अधिकारी से संपर्क किया और संयुक्त कार्रवाई की योजना बनाई। मामले में जिला पुलिस को भी टीम में शामिल किया गया।

कार्रवाई के तहत सोनीपत की एक गर्भवती महिला को डिकाय के रूप में तैयार किया गया। महिला के माध्यम से दलालों से संपर्क किया गया। आरोप है कि दलाल 65 हजार रुपये लेकर भ्रूण के लिंग की जांच कराने के लिए तैयार हो गए। योजना के तहत महिला को सामान्य अस्पताल बुलाया गया, जहां उससे रकम ली गई। इसके बाद दोनों दलाल उसे धारूहेड़ा चुंगी के पास स्थित एक निजी अस्पताल में ले गए। वहां से अल्ट्रासाउंड के लिए स्लिप बनवाने के बाद महिला को मॉडल टाउन स्थित एक अल्ट्रासाउंड केंद्र ले जाया गया।

अल्ट्रासाउंड केंद्र पहुंचने के दौरान दलालों को शक हो गया कि स्वास्थ्य विभाग और पुलिस की टीम उनका पीछा कर रही है। इसके बाद दोनों महिला को केंद्र पर छोड़कर वहां से भागने लगे। स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ मौजूद पुलिसकर्मियों ने तुरंत उनका पीछा किया और दोनों को पकड़ लिया।

पुलिस ने गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान रामनिवास और राहुल के रूप में की है। उनके पास से 64,500 रुपये बरामद किए गए हैं। पुलिस अब दोनों से पूछताछ कर यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

पीसी-पीएनडीटी के नोडल अधिकारी विद्यासागर ने बताया कि पूरे मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। जांच के दौरान अल्ट्रासाउंड केंद्र और निजी अस्पताल की भूमिका भी खंगाली जाएगी। अधिकारियों का कहना है कि जांच में यदि किसी अन्य व्यक्ति या संस्था की संलिप्तता सामने आती है तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

बहादुरगढ़ में महिला से सोने का कड़ा झपटा, बाइक सवार दो युवक फरार

summer express, बहादुरगढ़। शहर में झपटमारी की घटनाओं पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। सोमवार सुबह बादली रोड स्थित धनपति अंबेडकर स्टेडियम के पास बाइक सवार दो युवकों ने ऑटो का इंतजार कर रही महिला के हाथ से सोने का कड़ा झपट लिया और फरार हो गए। जानकारी के अनुसार, महिला गुभाना जाने के...

रेवाड़ी में भ्रूण लिंग जांच का भंडाफोड़, दो दलाल गिरफ्तार

Summer express, रेवाड़ी। रेवाड़ी शहर में भ्रूण के लिंग की जांच कराने के कथित अवैध धंधे का मामला सामने आया है।  देर शाम स्वास्थ्य विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए दो दलालों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से 64,500 रुपये की नकदी बरामद हुई है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर...

गुरुग्राम के वाटिका प्रोफेशनल टावर में लगी आग, कार्यालय का सामान जला

summer express ,गुरुग्राम। सेक्टर-66 स्थित वाटिका प्रोफेशनल टावर की नौवीं मंजिल पर रात करीब 10 बजे एक निजी कार्यालय में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग को इसकी जानकारी दी गई। इसके बाद सेक्टर-29 फायर स्टेशन से दमकल की दो गाड़ियां तत्काल मौके के लिए रवाना...

अब कंप्यूटर तय करेगा आपकी गाड़ी पास है या फेल,जरा सी तकनीकी खामी पर रुक सकती है पासिंग

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:वाहन की पासिंग के लिए अब केवल कागजों और बाहरी जांच पर निर्भर रहने का दौर धीरे-धीरे खत्म हो रहा है। केंद्र सरकार की नई व्यवस्था के तहत वाहनों की तकनीकी जांच को अधिक पारदर्शी और सटीक बनाने के लिए ऑटोमेटेड टेस्टिंग सेंटर (ATS) की सुविधा शुरू की जा रही है। मंडी जिला...

हिमकेयर पर जांच को लेकर जयराम ठाकुर का सुक्खू सरकार पर हमला, बोले- सत्ता में आते ही होगी निष्पक्ष जांच

Summer express/मंडी- :पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने नाचन विधानसभा क्षेत्र में आयोजित पंचायती राज संस्थाओं के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों के सम्मान समारोह में शिरकत की।उन्होंने सभी निर्वाचित प्रतिनिधियों को बधाई देते हुए उनसे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ जनता की सेवा करने तथा क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता देने का आह्वान...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.