Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अंबाला में गणेश उत्सव की धूम, ढोल-नगाड़ों के साथ घरों में विराजे गणपति


summer express ,अंकुर कपूर, अंबाला। गणेश चतुर्थी के साथ ही अंबाला में गणेश उत्सव का उल्लास शुरू हो गया। सोमवार को श्रद्धालु ढोल-नगाड़ों के साथ गणेश जी की प्रतिमाएं लेने मूर्तिकारों के पास पहुंचे। विधि-विधान से पूजा करने के बाद प्रतिमाओं को लड्डुओं का भोग लगाया गया और श्रद्धालु उन्हें अपने घरों में स्थापित करने के लिए ले गए। इस दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

श्रद्धालुओं के अनुसार गणेश जी नौ दिनों तक घरों में विराजमान रहेंगे। इस दौरान प्रतिदिन सुबह पूजा-अर्चना कर उन्हें दूध, हलवा-पूरी और विभिन्न प्रकार की मिठाइयों का भोग लगाया जाएगा। भक्तों का मानना है कि गणपति की पूजा-अर्चना से घर में सुख-समृद्धि आती है और मनोकामनाएं पूरी होती हैं। 25 सितंबर को गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाएगा।

अंबाला में गणेश उत्सव की परंपरा महाराष्ट्र से जुड़े लोगों और सेना के जवानों के माध्यम से आगे बढ़ी। बताया गया कि पहले यहां इस पर्व का आयोजन सीमित स्तर पर होता था, लेकिन सेना के लोगों द्वारा गणेश उत्सव मनाए जाने के बाद स्थानीय लोग भी इससे जुड़ते गए। अब हर वर्ष अंबाला में गणेश उत्सव को लेकर श्रद्धालुओं का उत्साह बढ़ रहा है।

गणेश प्रतिमाएं खरीदने के लिए अंबाला के अलावा पंजाब, हिमाचल प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों से भी लोग पहुंच रहे हैं। मूर्तिकारों के अनुसार इस बार प्रतिमाओं की मांग अच्छी है और हर वर्ष की तुलना में बिक्री में बढ़ोतरी हो रही है। मूर्तिकारों का कहना है कि वे जितनी प्रतिमाएं तैयार करते हैं, उसकी तुलना में मांग लगातार बढ़ रही है, जिससे उनका कारोबार भी बेहतर चल रहा है।

इस मौके पर प्राचीन कैलाश हाथीखाना मंदिर, अंबाला कैंट के महंत भी पहुंचे और उन्होंने गणेश चतुर्थी के महत्व की जानकारी दी। वहीं, गणेश प्रतिमा लेने पहुंची महिलाओं और अन्य श्रद्धालुओं ने भी पर्व को लेकर अपनी खुशी जाहिर की। ढोल-नगाड़ों के बीच श्रद्धालु गणेश जी की प्रतिमाओं को अपने घर लेकर गए और विधिवत स्थापना की।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

अंबाला में गणेश उत्सव की धूम, ढोल-नगाड़ों के साथ घरों में विराजे गणपति

summer express ,अंकुर कपूर, अंबाला। गणेश चतुर्थी के साथ ही अंबाला में गणेश उत्सव का उल्लास शुरू हो गया। सोमवार को श्रद्धालु ढोल-नगाड़ों के साथ गणेश जी की प्रतिमाएं लेने मूर्तिकारों के पास पहुंचे। विधि-विधान से पूजा करने के बाद प्रतिमाओं को लड्डुओं का भोग लगाया गया और श्रद्धालु उन्हें अपने घरों में स्थापित करने के...

पलवल में तेज रफ्तार बाइक ने महिला को मारी टक्कर, मौत

summer express,पलवल। राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर बस स्टैंड के पास तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से 36 वर्षीय महिला की मौत हो गई। हादसे में जान गंवाने वाली महिला की पहचान सल्लागढ़ निवासी हेमलता के रूप में हुई है। सूचना मिलने के बाद कैंप थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम...

धर्मशाला में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, EDM हॉस्टल से चिट्टा-अफीम-चरस बरामद

Summer express/धर्मशाला,राहुल-: हिमाचल प्रदेश में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कांगड़ा पुलिस ने 14 सितंबर को दो अलग-अलग मामलों में बड़ी कार्रवाई करते हुए आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान करीब 1 किलो 814 ग्राम चरस, 0.95 ग्राम चिट्टा, 3.70 ग्राम अफीम और 1.54 ग्राम...

मौत से पहले लिखी दो वसीयतें, हाई कोर्ट ने दोनों पर उठाए सवाल

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़। पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने संपत्ति विवाद से जुड़े करीब 26 साल पुराने मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए मृतक की ओर से मृत्यु से कुछ दिन पहले बनाई गई दोनों वसीयतों को संदिग्ध माना है। अदालत ने कहा कि जब वसीयतकर्ता गंभीर रूप से बीमार हो और...

लालजीत भुल्लर के पिता और पीए की जमानत पर हाई कोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़। डीएम गगनदीप रंधावा आत्महत्या मामले में पंजाब के पूर्व मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर के पिता सुखदेव सिंह भुल्लर और उनके निजी सहायक की जमानत याचिकाओं पर पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने सोमवार को फैसला सुरक्षित रख लिया। दोनों पक्षों की ओर से अदालत के समक्ष अपनी-अपनी दलीलें रखी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.