एसबीआई लाइफ में 24 पदों पर भर्ती, रोहड़ू में 17 सितंबर को कैंपस इंटरव्यू

Chandrika
2 Min Read

Summer express/शिमला-:  जिला रोजगार कार्यालय शिमला की ओर से एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड, छोटा शिमला में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए कैंपस इंटरव्यू आयोजित किया जा रहा है। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी 17 सितंबर, 2026 को सुबह 10:30 बजे उप रोजगार कार्यालय, रोहड़ू में साक्षात्कार में शामिल हो सकते हैं।जिला रोजगार अधिकारी शिमला प्रवीन नगराईक ने बताया कि कंपनी में डेवलपमेंट मैनेजर के दो नियमित पद तथा लाइफ मित्र (फाइनेंशियल एडवाइजर) के 22 पार्ट टाइम पदों पर भर्ती की जाएगी। डेवलपमेंट मैनेजर पद के लिए अभ्यर्थी का स्नातक होना अनिवार्य है। चयनित उम्मीदवार को 22 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन के साथ इंसेंटिव दिया जाएगा।

वहीं, लाइफ मित्र पद के लिए 10वीं, 12वीं या स्नातक उत्तीर्ण अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। इस पद पर मानदेय कमीशन एवं लक्ष्य आधारित होगा। दोनों पदों के लिए महिला और पुरुष अभ्यर्थी पात्र होंगे। आवेदकों की आयु 18 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए।जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि कैंपस इंटरव्यू में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों का रोजगार कार्यालय में ऑनलाइन पंजीकरण होना आवश्यक है। जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक पंजीकरण नहीं करवाया है, वे eemis.hp.gov.in पोर्टल पर घर बैठे ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं।अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के दौरान अपने शैक्षणिक एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों के साथ रिज्यूम भी साथ लाना होगा। भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए 8580560705, 9318013313 और 9418604804 पर संपर्क किया जा सकता है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *