Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

शिमला में पंचायत प्रधानों का शक्ति प्रदर्शन:400 प्रतिनिधि मुख्यमंत्री से मुलाकात करेंगे

Shimla, Sanju-:हिमाचल प्रदेश में पंचायतों के कार्यकाल और अधिकारों को लेकर सियासत और प्रशासन के बीच खींचतान तेज हो गई है। पंचायत चुनावों से पहले प्रशासक नियुक्त करने के हाईकोर्ट के फैसले के विरोध में आज प्रदेश भर से करीब 400 पंचायत प्रधान शिमला पहुंचे। ये प्रधान मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से मुलाकात करेंगे और अपनी मांगें सीधे उनके समक्ष रखेंगे।

शिमला में आयोजित इस कार्यक्रम में विभिन्न जिलों से आए पंचायत प्रधानों ने जोर देकर कहा कि वे चुने हुए जनप्रतिनिधि हैं और अपने क्षेत्र की समस्याओं को प्रशासक से कहीं बेहतर समझते हैं। उनका कहना है कि जब तक नए पंचायत चुनाव नहीं होते, तब तक पंचायतों की शक्तियां उनसे नहीं छीनी जानी चाहिए। प्रधानों ने विशेष रूप से आपदा प्रबंधन के कार्यों का हवाला दिया। प्रदेश में आपदा अधिनियम के तहत राहत और पुनर्निर्माण का काम जारी है, ऐसे समय में पंचायतों में प्रशासक नियुक्त करना व्यावहारिक नहीं है। उन्होंने मांग की कि 31 जनवरी के बाद भी पंचायत प्रधान अपने अधिकारों के साथ काम करते रहें।

प्रधान मीना वर्मा ने कहा, “प्रशासक केवल दफ्तर समय में उपलब्ध रहते हैं, जबकि पंचायत प्रधान 24 घंटे जनता के बीच रहते हैं। हम लोगों की समस्याओं को जमीन पर समझते हैं। जब पंचायतों का कार्यकाल खत्म हो रहा है, तो सरकार को चाहिए कि प्रधानों का कार्यकाल चुनाव होने तक बढ़ाया जाए।”प्रधानों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद ग्रामीण एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह से भी भेंट करने और उन्हें ज्ञापन सौंपने की योजना बनाई है। ग्राम विकास खंड बल्ह के अध्यक्ष चरण सिंह ठाकुर ने कहा कि हाल ही में कई विकास कार्यों के इस्टीमेट पास हुए हैं, जो आपदाओं के कारण रुके हुए थे। अगर हमारा कार्यकाल समाप्त हो गया तो गरीब और जरूरतमंद लोगों के काम फिर से रुक जाएंगे। उन्होंने जोर देकर कहा कि प्रशासक एक अधिकारी होते हैं, जो गांव के अंतिम व्यक्ति की पीड़ा को महसूस नहीं कर सकते।

गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश में पंचायतों का वर्तमान कार्यकाल 31 जनवरी को समाप्त हो रहा है।हाईकोर्ट के फैसले के अनुसार इसके बाद पंचायतों में प्रशासक नियुक्त किए जाएंगे।इसी फैसले के विरोध में पंचायत प्रधान महासंघ के अध्यक्ष बिजेंद्र चंदेल की अगुवाई में प्रदेश भर के पंचायत प्रतिनिधि आज शिमला पहुंचे और सरकार से लोकतांत्रिक व्यवस्था बनाए रखने और पंचायत प्रधानों को उनके अधिकार बनाए रखने की मांग की।बिजेंद्र चंदेल ने कहा कि पंचायतें लोकतंत्र की नींव हैं और चुनाव तक उनके अधिकारों को बरकरार रखना न केवल कानूनी बल्कि नैतिक जिम्मेदारी भी है। प्रधानों ने सरकार से अपील की कि लोकतांत्रिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखते हुए जनता के चुने हुए प्रतिनिधियों को उनके कार्यकाल के दौरान पूर्ण अधिकार दिए जाएं।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

नालागढ़ में 14 सितंबर को कैंपस इंटरव्यू, 10 पदों पर होगी भर्ती

Summer express/शिमला-: जिला रोजगार कार्यालय शिमला की ओर से युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के लिए 14 सितंबर, 2026 को कैंपस इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा। यह साक्षात्कार शिवा इंटरनेशनल, गांव एवं डाकघर मंझोली, तहसील नालागढ़, जिला सोलन में सुबह 11 बजे शुरू होगा।जिला रोजगार अधिकारी प्रवीन नगराईक ने बताया कि कैंपस इंटरव्यू के...

अंबाला में बैंक कर्मचारियों की हड़ताल, 28 से 30 सितंबर तक फिर कामकाज रहेगा ठप

summer express , अंकुर कपूर,अंबाला। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर शुक्रवार को देशभर के 12 राष्ट्रीयकृत बैंकों के अधिकारी और कर्मचारी एक दिवसीय हड़ताल पर रहे। अंबाला में भी बैंक कर्मचारियों ने इंडियन बैंक, निकोलसन रोड के सामने एकत्र होकर सरकार और बैंक प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न...

गोठड़ा में युवक की हत्या, पांच नामजद आरोपियों पर केस दर्ज  

summer express , भिवानी। गांव गोठड़ा में 41 वर्षीय युवक की हत्या का मामला सामने आया है। मृतक के पिता की शिकायत पर लोहारू थाना पुलिस ने पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या सहित भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण...

रोहतक में नर्सरी में चोरी, सोते कर्मचारियों के मोबाइल-नकदी ले गए चोर

summer express , रोहतक। दिल्ली रोड स्थित यासीन नर्सरी में देर रात चोरों ने कर्मचारियों की मौजूदगी में चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। बदमाश उस कमरे में दाखिल हुए, जहां नर्सरी के कर्मचारी सो रहे थे। चोरों ने कमरे से मोबाइल फोन, नकदी समेत अन्य कीमती सामान चोरी किया और बिना किसी को...

मातृ-शिशु अस्पताल पर नूरपुर की सियासत गरमाई, विधायक निक्का ने अजय महाजन पर साधा निशाना

Summer express/नूरपुर,संजीव-:नूरपुर में मातृ-शिशु अस्पताल को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। भाजपा विधायक रणवीर सिंह निक्का ने पूर्व विधायक अजय महाजन पर तीखा हमला बोला है। निक्का ने अस्पताल के काम का श्रेय लेने की होड़ का आरोप लगाते हुए सवाल उठाया कि जब प्रदेश में चार साल तक कांग्रेस की सरकार रही,...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.