Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पेट्रोल-डीजल की कीमतों और निकाय चुनावों पर भाजपा पर बरसे जगत सिंह नेगी

Summer express/शिमला, संजू -:हिमाचल प्रदेश के राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर केंद्र सरकार और भाजपा पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि लगातार बढ़ रहे ईंधन के दामों ने आम लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। नेगी ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार अंतरराष्ट्रीय हालात और युद्ध का हवाला देकर जनता पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाल रही है, जबकि वैश्विक परिस्थितियां लंबे समय से बनी हुई हैं।

उन्होंने कहा कि भारत रूस समेत कई देशों से कच्चा तेल आयात कर रहा है, इसके बावजूद देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में राहत नहीं मिल रही। उनके अनुसार आम उपभोक्ताओं को राहत देने की बजाय लगातार टैक्स और सेस बढ़ाए जा रहे हैं, जिससे महंगाई पर भी असर पड़ रहा है।जगत सिंह नेगी ने कहा कि केंद्र सरकार सस्ते दामों पर कच्चा तेल खरीदकर उसे रिफाइन करने के बाद अन्य देशों को निर्यात कर रही है, लेकिन देश के नागरिकों को इसका लाभ नहीं मिल रहा। उन्होंने दावा किया कि नेपाल और बांग्लादेश जैसे पड़ोसी देशों को अपेक्षाकृत कम कीमतों पर तेल उपलब्ध कराया जा रहा है, जबकि भारतीय जनता महंगे ईंधन का बोझ उठा रही है।

नेगी ने कहा कि पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी का सीधा असर परिवहन, खाद्य सामग्री और रोजमर्रा की वस्तुओं पर पड़ता है। ऐसे में आम आदमी की जेब पर लगातार दबाव बढ़ रहा है। उन्होंने केंद्र सरकार से जनता को राहत देने के लिए टैक्स में कटौती करने की मांग की।नगर परिषद और नगर पंचायत चुनावों को लेकर भाजपा द्वारा किए जा रहे दावों पर भी जगत सिंह नेगी ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि चुनाव परिणामों की असली तस्वीर परिषदों और पंचायतों के गठन के बाद ही सामने आएगी।

नेगी ने आरोप लगाया कि भाजपा नेता चुनाव नतीजों को बढ़ा-चढ़ाकर पेश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अभी अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पदों का चयन होना बाकी है, जिसके बाद ही स्पष्ट होगा कि किस दल का कितना प्रभाव है।उन्होंने बताया कि कई स्थानों पर कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है, वहीं कुछ जगह भाजपा समर्थित प्रत्याशी सफल हुए हैं और कई सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवार विजयी रहे हैं। ऐसे में अंतिम राजनीतिक स्थिति गठन प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगी।राजस्व मंत्री ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल के बयानों पर भी निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा नेता अक्सर बढ़े-चढ़े दावे करते हैं, जबकि वास्तविक स्थिति इससे अलग होती है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.