Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

चंबा में दो गुटों के बीच भिड़ंत से तनाव, दो घायल,पुलिस चौकी के बाहर देर रात तक प्रदर्शन

Chamba, Manjur Pathan

जिला मुख्यालय में दो गुटों के बीच हुई झड़प के बाद हालात तनावपूर्ण हो गए हैं। यह घटना चामुंडा मार्ग पर हुई, जहां किसी पुरानी रंजिश के चलते दो पक्ष आमने-सामने आ गए। झड़प के दौरान तेजधार हथियारों से हमला किया गया, जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए तुरंत राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय चंबा में भर्ती कराया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन इससे गुस्साए लोगों ने चंबा पुलिस चौकी का घेराव कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आरोप लगाया कि प्रशासन ने पहले की शिकायतों पर कोई कार्रवाई नहीं की, जिसके कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई।लगभग रात 10 बजे तक लोगों ने चौकी के बाहर धरना-प्रदर्शन जारी रखा, जिससे क्षेत्र में यातायात व्यवस्था भी बाधित रही। मौके पर पहुंचे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हितेश लखनपाल ने भीड़ को शांत करने का प्रयास किया और आश्वासन दिया कि दोषियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारियां की जाएंगी तथा किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है और ऐसी घटनाओं को दोबारा नहीं होने दिया जाएगा। पुलिस ने घटना से जुड़े सीसीटीवी फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान जुटाने शुरू कर दिए हैं।इस बीच स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि पुलिस ने शीघ्र कार्रवाई नहीं की, तो वे फिर से सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करेंगे। चंबा प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों से दूर रहने की अपील की है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पलवल में हर घर तिरंगा और विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर लगी प्रदर्शनी, मंत्री गौरव गौतम ने किया शुभारंभ

Summer express, पलवल (सुंदर कुंडू)। हर घर तिरंगा अभियान, वंदे मातरम और विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के उपलक्ष्य में पलवल जिला सचिवालय परिसर में विशेष प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। हरियाणा के खेल एवं युवा मामले तथा कानून राज्य मंत्री गौरव गौतम ने प्रदर्शनी का रिबन काटकर उद्घाटन किया। इसके बाद उन्होंने प्रदर्शनी का अवलोकन...

मंडी में सजा लोकल उत्पादों का बाजार, पांगी की ठांगी से कुल्लू के हथकरघा उत्पादों तक दिखी हिमाचली हुनर की झलक

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:छोटी काशी मंडी इन दिनों हिमाचल के ग्रामीण हुनर और स्थानीय उत्पादों की खुशबू से महक रही है। ऐतिहासिक सेरी मंच पर नाबार्ड के सौजन्य से पांच दिवसीय प्रदर्शनी एवं बिक्री मेले का आयोजन किया जा रहा है। मेले में प्रदेश के अलग-अलग जिलों के बुनकरों, स्वयं सहायता समूहों और ग्रामीण संस्थाओं द्वारा...

पालमपुर में दौड़ी पहली इलेक्ट्रिक बस, 10 बसों से शुरू हुआ HRTC का नया सफर

Summer express/राहुल चावला, पालमपुर-:पालमपुर में अब यात्रियों को इलेक्ट्रिक बसों की सुविधा मिलनी शुरू हो गई है। हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) ने पालमपुर में पहली बार इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू किया है। उपमुख्यमंत्री एवं परिवहन मंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने पालमपुर के लिए पहुंची पहली इलेक्ट्रिक बस को माता चामुंडा मंदिर के लिए रवाना...

हिमाचल में विकास की रफ्तार तेज, सड़कों से लेकर सुरंगों तक कई बड़े प्रोजेक्ट्स को मिली मंजूरी: विक्रमादित्य सिंह

Summer express/शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में सड़क, सुरंग, शहरी विकास और बुनियादी सुविधाओं से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स पर काम तेजी से आगे बढ़ रहा है। लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने सोमवार को शिमला में पत्रकारों से बातचीत के दौरान प्रदेश में चल रही विकास योजनाओं और केंद्र सरकार से स्वीकृत विभिन्न परियोजनाओं की...

राजनीतिक बयानबाजी से दूर रहकर विकास पर ध्यान दें मेयर : देवेंद्र जग्गी

Summer express/राहुल चावला/धर्मशाला। कांग्रेस नेता एवं पूर्व मेयर देवेंद्र जग्गी ने नगर निगम धर्मशाला के मेयर पर निशाना साधते हुए उन्हें राजनीतिक गतिविधियों के बजाय शहर के विकास और जनता की समस्याओं पर ध्यान केंद्रित करने की सलाह दी है। पत्रकारों से बातचीत में जग्गी ने कहा कि मेयर का पद जनता की सेवा और...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.