Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

आपदा के बाद डलहौजी-खजियार में पर्यटन सीजन शुरू, विभाग ने कारोबारियों को दिए सख्त निर्देश 

 Chamba, Manjur Pathan

आपदा के बाद अब डलहौजी और खजियार में पर्यटन सीजन की नई शुरुआत हो चुकी है।पर्यटन विभाग ने सीजन के आगाज़ से पहले होटल कारोबारियों, टैक्सी यूनियनों और अन्य पर्यटन व्यवसाय से जुड़े स्टेकहोल्डर्स के साथ बैठक कर पर्यटकों के स्वागत की तैयारियों की समीक्षा की।विभाग ने सभी कारोबारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि वे पर्यटकों से तय मानक दरों से अधिक शुल्क न वसूलें और उनके साथ मैत्रीपूर्ण व्यवहार बनाए रखें।

पर्यटन विभाग की ओर से कहा गया है कि आपदा के बाद अब क्षेत्र पूरी तरह से पर्यटन के लिए तैयार है। होटल, सड़कें और प्रमुख स्थल पर्यटकों के लिए सुरक्षित हैं। विभाग ने कारोबारियों से अपील की है कि वे पर्यटन सीजन को एक सकारात्मक अवसर के रूप में लें और अपनी सेवाओं से क्षेत्र की छवि को और मजबूत बनाएं।

तय दरों से अधिक वसूली पर होगी कार्रवाई

विभाग ने चेतावनी दी है कि यदि कोई कारोबारी या होटल संचालक तय दामों से अधिक शुल्क वसूलता पाया गया, तो उसके खिलाफ पर्यटन नियमों के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं, पर्यटकों से भी आग्रह किया गया है कि वे किसी प्रकार की परेशानी या अधिक वसूली की स्थिति में तुरंत पर्यटन विभाग से संपर्क करें ताकि त्वरित कार्रवाई की जा सके।

जिला पर्यटन विकास अधिकारी राजीव मिश्रा ने बताया कि आपदा के बाद पर्यटन सीजन शुरू हो गया है और डलहौजी-खजियार पूरी तरह से पर्यटकों के स्वागत के लिए तैयार है। सभी होटल कारोबारियों और टैक्सी संचालकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे तय दरों का पालन करें और किसी भी तरह की मनमानी से बचें। यदि कोई तय मानक से अधिक वसूली करता है, तो विभाग द्वारा सख्त कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि पर्यटन विभाग का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि पर्यटकों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो और वे सुरक्षित, सुगम और सुखद अनुभव लेकर लौटें। विभाग लगातार निगरानी करेगा ताकि पर्यटन सीजन सुचारू रूप से चल सके और क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को गति मिले।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पलवल में हर घर तिरंगा और विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर लगी प्रदर्शनी, मंत्री गौरव गौतम ने किया शुभारंभ

Summer express, पलवल (सुंदर कुंडू)। हर घर तिरंगा अभियान, वंदे मातरम और विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के उपलक्ष्य में पलवल जिला सचिवालय परिसर में विशेष प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। हरियाणा के खेल एवं युवा मामले तथा कानून राज्य मंत्री गौरव गौतम ने प्रदर्शनी का रिबन काटकर उद्घाटन किया। इसके बाद उन्होंने प्रदर्शनी का अवलोकन...

मंडी में सजा लोकल उत्पादों का बाजार, पांगी की ठांगी से कुल्लू के हथकरघा उत्पादों तक दिखी हिमाचली हुनर की झलक

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:छोटी काशी मंडी इन दिनों हिमाचल के ग्रामीण हुनर और स्थानीय उत्पादों की खुशबू से महक रही है। ऐतिहासिक सेरी मंच पर नाबार्ड के सौजन्य से पांच दिवसीय प्रदर्शनी एवं बिक्री मेले का आयोजन किया जा रहा है। मेले में प्रदेश के अलग-अलग जिलों के बुनकरों, स्वयं सहायता समूहों और ग्रामीण संस्थाओं द्वारा...

पालमपुर में दौड़ी पहली इलेक्ट्रिक बस, 10 बसों से शुरू हुआ HRTC का नया सफर

Summer express/राहुल चावला, पालमपुर-:पालमपुर में अब यात्रियों को इलेक्ट्रिक बसों की सुविधा मिलनी शुरू हो गई है। हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) ने पालमपुर में पहली बार इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू किया है। उपमुख्यमंत्री एवं परिवहन मंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने पालमपुर के लिए पहुंची पहली इलेक्ट्रिक बस को माता चामुंडा मंदिर के लिए रवाना...

हिमाचल में विकास की रफ्तार तेज, सड़कों से लेकर सुरंगों तक कई बड़े प्रोजेक्ट्स को मिली मंजूरी: विक्रमादित्य सिंह

Summer express/शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में सड़क, सुरंग, शहरी विकास और बुनियादी सुविधाओं से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स पर काम तेजी से आगे बढ़ रहा है। लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने सोमवार को शिमला में पत्रकारों से बातचीत के दौरान प्रदेश में चल रही विकास योजनाओं और केंद्र सरकार से स्वीकृत विभिन्न परियोजनाओं की...

राजनीतिक बयानबाजी से दूर रहकर विकास पर ध्यान दें मेयर : देवेंद्र जग्गी

Summer express/राहुल चावला/धर्मशाला। कांग्रेस नेता एवं पूर्व मेयर देवेंद्र जग्गी ने नगर निगम धर्मशाला के मेयर पर निशाना साधते हुए उन्हें राजनीतिक गतिविधियों के बजाय शहर के विकास और जनता की समस्याओं पर ध्यान केंद्रित करने की सलाह दी है। पत्रकारों से बातचीत में जग्गी ने कहा कि मेयर का पद जनता की सेवा और...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.