Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

आईआईटी मंडी की ड्रोन टेक्नोलॉजी ने बढ़ाई संस्थान की पहचान, ऑपरेशन सिंदूर में सेना के साथ दिया योगदान

Mandi, Dharamveer

साल 2009 में स्थापित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मंडी ने मात्र 16 वर्षों में शोध और नवाचार के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बना ली है। संस्थान की ड्रोन टेक्नोलॉजी लैब अब रक्षा क्षेत्र में भी अपना योगदान दे रही है। हाल ही में मई 2025 में जब भारतीय सेना ने पाकिस्तान के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर चलाया, तब आईआईटी मंडी द्वारा विकसित ड्रोन इस मिशन में सहयोग के लिए भेजे गए। इस उपलब्धि की जानकारी आईआईटी मंडी के निदेशक प्रोफेसर लक्ष्मीधर बेहरा ने वीरवार को आयोजित 13वें दीक्षांत समारोह के दौरान दी।

602 विद्यार्थियों को बांटी उपाधियां, जिनमें 69 पीएच.डी. के शोधार्थी

समारोह में कुल 602 विद्यार्थियों को उपाधियाँ प्रदान की गईं, जिनमें 292 स्नातक241 स्नातकोत्तर  और 69 पीएच.डी. के शोधार्थी शामिल रहे। इस अवसर पर अकादमिक उत्कृष्टता, नवाचार, शोध और नेतृत्व में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पदक और पुरस्कार भी प्रदान किए गए।

13वें दीक्षांत समारोह में निदेशक लक्ष्मीधर बेहरा ने दी जानकारी

निदेशक प्रो. बेहरा ने कहा कि आईआईटी मंडी के शोधकर्ता देश के तकनीकी विकास में अहम योगदान दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि संस्थान द्वारा विकसित अर्ली वार्निंग सिस्टम न केवल भूस्खलन की जानकारी दे रहा है, बल्कि अब भूकंप की पूर्व चेतावनी देने में भी सक्षम हो गया है। इस सिस्टम के सफल संचालन से हिमाचल प्रदेश सहित पहाड़ी इलाकों में आपदा प्रबंधन को सशक्त बनाने में बड़ी मदद मिल रही है।उन्होंने कहा कि ड्रोन टेक्नोलॉजी लैब में तैयार किए जा रहे उन्नत ड्रोन न केवल निगरानी और रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए उपयोगी हैं, बल्कि अब सेना की रणनीतिक जरूरतों को भी पूरा कर रहे हैं। प्रो. बेहरा ने इस उपलब्धि को संस्थान के शोधार्थियों और संकाय की कड़ी मेहनत का परिणाम बताया।

समारोह के दौरान निदेशक ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि यह दिन उनके लिए गौरव का क्षण है। “आप आज जो डिग्रियाँ प्राप्त कर रहे हैं, वे सिर्फ एक प्रमाणपत्र नहीं, बल्कि आपकी मेहनत और समर्पण का प्रतीक हैं,”।कार्यक्रम में प्रो. शेखर सी. मांडे, पूर्व महानिदेशक, वैज्ञानिक तथा औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वहीं डॉ. जगन्नाथ नायक, निदेशक, सेंटर फॉर हाई एनर्जी सिस्टम्स एंड साइंसेज़ (चेस), डीआरडीओ, और प्रो. बुदराजू श्रीनिवास मूर्ति, निदेशक, आईआईटी हैदराबाद विशिष्ट अतिथि रहे। समारोह की अध्यक्षता लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) कंवल जीत सिंह ढिल्लों, अध्यक्ष, बोर्ड ऑफ गवर्नर्स, आईआईटी मंडी ने की।यह दीक्षांत समारोह इस मायने में भी ऐतिहासिक रहा कि इस वर्ष संस्थान से बी.टेक-एम.टेक द्वैध डिग्रीबी.टेक विथ सेकंड मेजर और बी.टेक विथ स्पेशलाइजेशन कार्यक्रमों के पहले बैच के विद्यार्थी स्नातक हुए।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

स्वतंत्रता दिवस से पहले पंजाब में बढ़ाई जाएगी सुरक्षा, डीजीपी ने दिए कड़े निर्देश

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज स्वतंत्रता दिवस-2026 के मद्देनजर पंजाब पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत कर दिया है। सोमवार को पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने अमृतसर, जालंधर और लुधियाना कमिश्नरेट समेत संबंधित पुलिस रेंज में कानून-व्यवस्था की समीक्षा की।उन्होंने अधिकारियों को संवेदनशील इलाकों, प्रमुख सार्वजनिक स्थलों, भीड़भाड़ वाले स्थानों और महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों...

किचलू नगर में धंसी सड़क की मरम्मत में तेजी, रात-दिन चल रहा काम

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज किचलू नगर बी ब्लॉक में धंसी सड़क को दुरुस्त करने के काम में अब तेजी लाई जा रही है। नगर निगम कमिश्नर ओजस्वी अलंकार की ओर से 24 घंटे काम करने के निर्देश दिए जाने के बाद अलग-अलग अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके बाद मौके पर लगातार काम...

सिस्टम पर सवाल: पार्सल विभाग में प्राइवेट एजेंटों का काम जारी कार्रवाई की आड़ में बाबुओं को बचाने का खेल

सुनील | लुधियानासमर न्यूज पार्सल विभाग में भोले भाले लोगों को बाइक पार्सल करवाने के नाम पर प्राइवेट एजेंटों द्वारा लूटने का सिलसिला बंद नहीं हो रहा। चाहे इस मामले में रेल के रेल अधिकारियों ने सख्ती तो की है लेकिन नाम की। अधिकारियों ने मौखिक आदेश जारी कर बाबू को एजेंट से दूर रहने...

एमसी बलजीत कौर ने कहा- फेस-5 की तर्ज पर नए इलाकों में भी विकास को देंगे रफ्तार, सीवरेज और पानी की समस्या प्राथमिकता

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूजनगर निगम की एमसी बलजीत कौर ने कहा कि फेस-5 में करवाए गए विकास कार्यों की तर्ज पर अब वार्ड में शामिल नए क्षेत्रों में भी बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने बताया कि इस बार उनके वार्ड में 3बी2, सेक्टर-71 के कुछ हिस्से और इंडस्ट्रियल...

दिल्ली को बाल भिक्षावृत्ति मुक्त बनाने की तैयारी सीएम रेखा गुप्ता ने कहा- विशेष अिभयान चलाएंगे

एजेंसी। नई दिल्ली दिल्ली सरकार राजधानी को बाल भिक्षावृत्ति से मुक्त करने के लिए व्यापक अभियान शुरू करने जा रही है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा है कि सभी 13 जिलों में चलाए जाने वाले इस अभियान का उद्देश्य सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर भीख मांगने वाले बच्चों की पहचान कर उन्हें सुरक्षित वातावरण उपलब्ध...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.