Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पंजाब में 27 नवंबर को एयर रेड- ब्लैकआउट मॉक ड्रिल, रात 8 बजे बजेगा सायरन

summer express , जालंधर। पंजाब में सिविल डिफेंस की तैयारियों को परखने के लिए 27 नवंबर को सभी जिलों में एयर रेड और ब्लैकआउट मॉक एक्सरसाइज आयोजित की जाएगी। यह अभ्यास रात 8 बजे शुरू होगा। राज्य सरकार गृह मंत्रालय, भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के तहत यह मॉक ड्रिल करवा रही है।

मॉक एक्सरसाइज की शुरुआत एयर रेड वार्निंग सिग्नल के साथ होगी। इस दौरान दो मिनट तक हाई-लो पिच वाला सायरन बजाया जाएगा। इसके बाद संबंधित डिप्टी कमिश्नर-कम-कंट्रोलर, सिविल डिफेंस की निगरानी में चिन्हित क्षेत्रों में ब्लैकआउट कराया जाएगा।

ब्लैकआउट के दौरान निर्धारित इलाकों में लोगों से सभी गैर-जरूरी लाइटें बंद रखने की अपील की जाएगी। हालांकि, आवश्यक सेवाओं पर इसका असर नहीं पड़ेगा और जरूरी सेवाएं सामान्य रूप से जारी रहेंगी।

मॉक ड्रिल समाप्त होने के बाद दो मिनट तक तेज आवाज वाला सायरन बजाया जाएगा। इसे ‘ऑल क्लियर’ संकेत माना जाएगा और इसके साथ ही ब्लैकआउट अभ्यास समाप्त हो जाएगा।

अधिकारियों के अनुसार, इस अभ्यास का उद्देश्य आपात स्थिति में सिविल डिफेंस व्यवस्था की तैयारियों को जांचना, संबंधित विभागों के बीच समन्वय को परखना और किसी संभावित आपदा से निपटने की क्षमता को मजबूत करना है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

अमेरिका में हैदराबाद के युवक की संदिग्ध मौत, 17 दिन पहले हुई थी शादी

Summer express , नई दिल्ली। अमेरिका के मैसाचुसेट्स राज्य के लोवेल में हैदराबाद निवासी 28 वर्षीय मोहम्मद जाबेर हुसैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। हुसैन करीब 17 दिन पहले ही शादी के बंधन में बंधे थे। वह अमेरिका में सिविल इंजीनियर के तौर पर काम कर रहे थे। उनका शव लोवेल स्थित उनके...

पंजाब में 27 नवंबर को एयर रेड- ब्लैकआउट मॉक ड्रिल, रात 8 बजे बजेगा सायरन

summer express , जालंधर। पंजाब में सिविल डिफेंस की तैयारियों को परखने के लिए 27 नवंबर को सभी जिलों में एयर रेड और ब्लैकआउट मॉक एक्सरसाइज आयोजित की जाएगी। यह अभ्यास रात 8 बजे शुरू होगा। राज्य सरकार गृह मंत्रालय, भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के तहत यह मॉक ड्रिल करवा रही है। मॉक एक्सरसाइज की...

सलोगड़ा के पास हाईवे पर पलटा ट्रक, बाइक सवार घायल,कुछ देर प्रभावित रहा यातायात

Summer express/सोलन-: कालका-शिमला राष्ट्रीय राजमार्ग-5 पर सलोगड़ा के समीप वीरवार को एक सड़क हादसा हो गया। सोलन से शिमला की ओर जा रहा एक ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। इसी दौरान ट्रक की चपेट में एक बाइक आ गई। दुर्घटना में बाइक सवार घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों...

चुराह के भरनी गांव में देर रात भीषण आग, मकान जलकर राख; परिवार बेघर

Summer express/चंबा,मंजूर पठान-:चंबा जिला के चुराह विधानसभा क्षेत्र की चरड़ा पंचायत के भरनी गांव में देर रात आग लगने से एक मकान पूरी तरह जलकर राख हो गया। आग की इस घटना में घर के अंदर रखा पूरा सामान भी जलकर नष्ट हो गया। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार पीड़ित परिवार को करीब पांच लाख रुपये...

हिमाचल में मौसम ने बदली करवट, ऊंची चोटियों पर सीजन की पहली बर्फबारी, शिमला समेत कई इलाकों में बारिश

Summer express/शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट बदली है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी है। शिमला सहित मैदानी और मध्य-पहाड़ी क्षेत्रों में सुबह से रुक-रुककर बारिश दर्ज की गई। वहीं, जनजातीय जिला लाहुल-स्पीति के ऊंचाई वाले इलाकों और दर्रों में सीजन की...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.