Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सेवा पखवाड़े के तहत शिमला से कंडाघाट तक सेवा कार्य, रक्तदान शिविर से लेकर 176 किलो लड्डू वितरण तक हुए कार्यक्रम

Summer express/शिमला,संजू-:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से शुरू किए गए सेवा पखवाड़े के तहत शिमला और कंडाघाट में विभिन्न सामाजिक एवं सेवा कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान रक्तदान शिविर, अस्पताल में मरीजों को फल वितरण, लड्डू बांटने तथा दीपमाला जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से कार्यकर्ताओं ने जन्मदिन को सेवा गतिविधियों के रूप में मनाया।शिमला के फागु स्थित सर्किट हाउस में ग्राम बनी, मखडौल और देहना पंचायतों के सहयोग से रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। भाजपा शिमला जिला अध्यक्ष केशव चौहान और भाजयुमो जिला अध्यक्ष सुमित ठाकुर ने स्वयं रक्तदान कर शिविर का शुभारंभ किया। इस अवसर पर लोगों से अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान कर सामाजिक सेवा में भागीदारी करने का आह्वान किया गया।

वहीं, शिमला माल रोड पर भाजपा शिमला के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर 176 किलो लड्डू वितरित किए। कार्यकर्ताओं ने स्थानीय लोगों और राहगीरों को लड्डू बांटकर जन्मदिवस की शुभकामनाएं दीं।शिमला विधानसभा क्षेत्र के रिज मैदान, बालूगंज स्थित माता कामना मंदिर तथा ग्रामीण क्षेत्रों में भी सेवा पखवाड़े के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। शाम को भाजपा प्रदेश कार्यालय ‘दीपकमल’ और ऐतिहासिक जाखू मंदिर में सामूहिक दीपमाला का आयोजन किया गया। इसके साथ ही ‘आशीर्वाद का दीया’ अभियान के तहत कार्यकर्ताओं और लोगों से अपने-अपने घरों में दीप जलाने का आह्वान किया गया।

उधर, कंडाघाट में भाजपा युवा मोर्चा मंडल की ओर से सिविल अस्पताल में सेवा संकल्प कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजयुमो कंडाघाट मंडल अध्यक्ष कार्तिक ठाकुर ने की, जबकि भाजपा कंडाघाट मंडल अध्यक्ष मदन ठाकुर और भाजपा रेहड़ी-फड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक तरसेम भारती विशेष रूप से मौजूद रहे। युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने अस्पताल पहुंचकर मरीजों का हालचाल जाना और उन्हें फल वितरित किए। साथ ही रक्तदान शिविर का आयोजन भी किया गया, जिसमें युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

इस अवसर पर भाजपा नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को सेवा गतिविधियों के माध्यम से मनाया जा रहा है। उन्होंने युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना की। कंडाघाट युवा मोर्चा अध्यक्ष कार्तिक ठाकुर ने बताया कि सेवा संकल्प अभियान के तहत कार्यकर्ता अपने-अपने घरों में ‘आशीर्वाद का दीया’ भी जलाएंगे।भाजपा की ओर से बताया गया कि सेवा पखवाड़े के तहत 17 अक्टूबर तक विभिन्न सामाजिक, सेवा और जनसरोकार से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सेवा पखवाड़े के तहत शिमला से कंडाघाट तक सेवा कार्य, रक्तदान शिविर से लेकर 176 किलो लड्डू वितरण तक हुए कार्यक्रम

Summer express/शिमला,संजू-:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से शुरू किए गए सेवा पखवाड़े के तहत शिमला और कंडाघाट में विभिन्न सामाजिक एवं सेवा कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान रक्तदान शिविर, अस्पताल में मरीजों को फल वितरण, लड्डू बांटने तथा दीपमाला जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से कार्यकर्ताओं...

ऊना में 18 सितंबर से बदलेगा स्कूलों का समय, अब सुबह 9 से शाम 3 बजे तक लगेंगे स्कूल

Summer express/ऊना, राकेश-: जिले में सरकारी और निजी स्कूलों के समय में एक बार फिर बदलाव किया गया है। अब 18 सितंबर से ऊना जिले के सभी सरकारी एवं निजी स्कूल सुबह 9 बजे से शाम 3 बजे तक संचालित होंगे। इस संबंध में जिला दंडाधिकारी एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष जतिन लाल...

“मेरी डिग्री का क्या?” — युवा कांग्रेस ने शुरू किया अभियान, छतर सिंह ने रोजगार को लेकर केंद्र से मांगा जवाब

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर अभियान की शुरुआत Summer express/शिमला,संजू-:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस ने युवाओं के रोजगार के मुद्दे को लेकर “हैप्पी बर्थडे मोदी जी, मेरी डिग्री का क्या?” अभियान शुरू किया है। राजीव भवन शिमला में वीरवार को अभियान की शुरुआत करते हुए युवा कांग्रेस ने...

कसाऊ प्रोजेक्ट पर सुक्खू का अनुराग ठाकुर पर हमला, बोले- अपने ज्ञान में करें वृद्धि, 20 साल में  जनता के लिए क्या किया?

Summer express/हमीरपुर, अरविंद- :मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हमीरपुर दौरे के दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर सांसद अनुराग सिंह ठाकुर समेत प्रदेश भाजपा नेताओं पर तीखा राजनीतिक हमला बोला। मुख्यमंत्री ने कुशाऊ प्रोजेक्ट, सानन हाइड्रो प्रोजेक्ट, स्वास्थ्य सेवाओं, डॉक्टरों की भर्ती और प्रदेश सरकार की आगामी योजनाओं को लेकर कई महत्वपूर्ण बातें कहीं।...

फतेहाबाद में फाइनेंसर से परेशान युवक ने उठाया खौफनाक कदम, अस्पताल में मौत

summer express,फतेहाबाद। मस्जिद वाले मोहल्ले में रहने वाले 26 वर्षीय गौरव ने कथित तौर पर फाइनेंसरों से परेशान होकर जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजन उसे उपचार के लिए अग्रोहा मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां गुरुवार को उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद बस स्टैंड पुलिस चौकी ने मामले की जांच शुरू कर दी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.