Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

रूस से तेल खरीद पर भारत पर 100% अमेरिकी टैरिफ का खतरा

एजेंसी | वाशिंगटन

अमेरिकी संसद के निचले सदन हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स ने रूस से तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर 100 प्रतिशत तक अतिरिक्त टैरिफ लगाने का रास्ता साफ कर दिया है। ‘लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रूस एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026’ नामक विधेयक 262 के मुकाबले 159 मतों से पारित हुआ।
यह पहले ही सीनेट से मंजूर हो चुका है और अब राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के हस्ताक्षर के लिए भेजा गया है। विधेयक कानून बनने पर ट्रंप को रूस से ऊर्जा खरीद जारी रखने वाले देशों के अमेरिकी आयात पर 100 प्रतिशत तक टैरिफ लगाने का अधिकार मिलेगा। हालांकि, टैरिफ लगाना स्वत: लागू होने वाला प्रावधान नहीं है, बल्कि राष्ट्रपति के निर्णय पर निर्भर करेगा। भारत इस प्रावधान की जद में आ सकता है, क्योंकि वह रूस से बड़ी मात्रा में कच्चा तेल खरीदता है। अमेरिकी कार्रवाई का उद्देश्य रूस पर आर्थिक दबाव बढ़ाना और उसकी ऊर्जा आय से जुड़े कारोबार को प्रभावित करना है। विधेयक में रूसी बैंकों, ऊर्जा क्षेत्र और प्रतिबंधों से बचने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले तेल टैंकरों के नेटवर्क पर भी कार्रवाई का प्रावधान है।
{भारत का रुख: भारत के विदेश मंत्रालय ने कहा है कि देश अपनी ऊर्जा जरूरतों के लिए विभिन्न स्रोतों से खरीद करता है और फैसले बाजार की परिस्थितियों तथा राष्ट्रीय हित को ध्यान में रखकर लिए जाते हैं। मंत्रालय के अनुसार, भारत अपने आर्थिक और व्यापारिक हितों की रक्षा के लिए जरूरी कदम उठाएगा। भारत ने अमेरिकी अधिकारियों के साथ संभावित कदमों के द्विपक्षीय और बाजार पर पड़ने वाले प्रभावों पर बातचीत भी की है।

admin

Horizonbeg@gmail.com https://summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

रूस से तेल खरीद पर भारत पर 100% अमेरिकी टैरिफ का खतरा

एजेंसी | वाशिंगटन अमेरिकी संसद के निचले सदन हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स ने रूस से तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर 100 प्रतिशत तक अतिरिक्त टैरिफ लगाने का रास्ता साफ कर दिया है। ‘लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रूस एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026’ नामक विधेयक 262 के मुकाबले 159 मतों से पारित हुआ।यह पहले ही...

पंजाब में पराली जलाने की घटनाएं शुरू, रिमोट सेंसिंग सेंटर से निगरानी

समर न्यूज | तरनतारन पंजाब में धान की कटाई का मौसम शुरू होने से पहले ही पराली जलाने की घटनाएं सामने आ गई हैं। राज्य में इस साल पराली जलाने की आधिकारिक निगरानी 15 सितंबर से शुरू हुई है। पहले ही दिन तरनतारन जिले में खेतों में आग लगाए जाने की दो घटनाएं दर्ज की...

पीएम मोदी बोले-भारत में बनी चिप की दुनिया में पहुंच बढ़ी

एजेंसी। नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली के यशोभूमि में सेमीकॉन इंडिया 2026 के पांचवें संस्करण का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि भारत में बने सेमीकंडक्टर अब देश के साथ दुनिया के बाजारों तक पहुंचने लगे हैं। उन्होंने सेमीकंडक्टर क्षेत्र को देश की तकनीकी और औद्योगिक क्षमता के लिए महत्वपूर्ण बताते...

छह घंटे रोकी ट्रेनें, 24 को बैठक

समर न्यूज। अमृतसर/फिरोजपुरकिसान-मजदूर मोर्चा (पंजाब) के आह्वान पर वीरवार को पंजाब में पांच स्थानों पर दोपहर 12 बजे शुरू किया गया रेल रोको आंदोलन करीब छह घंटे बाद शाम छह बजे समाप्त हो गया। इस दौरान किसानों और खेत मजदूरों ने अपनी मांगों को लेकर रेलवे ट्रैक पर धरना दिया। अमृतसर के देवीदासपुरा, पठानकोट के...

सेवा पखवाड़े के तहत शिमला से कंडाघाट तक सेवा कार्य, रक्तदान शिविर से लेकर 176 किलो लड्डू वितरण तक हुए कार्यक्रम

Summer express/शिमला,संजू-:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से शुरू किए गए सेवा पखवाड़े के तहत शिमला और कंडाघाट में विभिन्न सामाजिक एवं सेवा कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान रक्तदान शिविर, अस्पताल में मरीजों को फल वितरण, लड्डू बांटने तथा दीपमाला जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से कार्यकर्ताओं...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.