Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू, Apple स्टोर्स के बाहर रातभर लगी ग्राहकों की कतारें

summer express , मुंबई। Apple के नए iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की भारत में बिक्री 18 सितंबर से आधिकारिक तौर पर शुरू हो गई है। बिक्री शुरू होते ही मुंबई के BKC और दिल्ली के साकेत स्थित Select Citywalk Mall के Apple स्टोर्स के बाहर ग्राहकों में खासा उत्साह देखने को मिला। नए आईफोन को खरीदने के लिए कई लोग रातभर स्टोर के बाहर कतार में खड़े रहे।

मुंबई में एक ग्राहक ने बताया कि वह पूरी रात स्टोर के बाहर लाइन में खड़ा रहा। ग्राहक के मुताबिक, उसके पास बारकोड नहीं होने के बावजूद वह कतार में अपनी बारी का इंतजार कर रहा था। वहीं नासिक से पहुंचे एक अन्य ग्राहक ने बताया कि वह रात करीब 10 बजे से लाइन में लगा था और उसे सुबह 8 बजे का पहला स्लॉट मिला। उसने बताया कि वह हर साल अपना फोन अपग्रेड करता है और इस बार iPhone 17 Pro Max की जगह iPhone 18 Pro Max खरीदने पहुंचा है।

दिल्ली के साकेत स्थित Select Citywalk Mall में भी बिक्री शुरू होने से पहले Apple स्टोर के बाहर ग्राहकों की भीड़ जुट गई। इस बार कंपनी ने भीड़ और कतार को व्यवस्थित रखने के लिए पहले से इंतजाम किए थे। प्री-बुकिंग के दौरान ग्राहकों को कोड और निर्धारित स्लॉट की जानकारी दी गई थी। स्टोर पर सुबह 7 बजे और 9 बजे के स्लॉट वाले ग्राहकों को तय व्यवस्था के तहत अंदर प्रवेश दिया गया।

Apple के वरिष्ठ अधिकारी भी स्टोर पर मौजूद रहे और ग्राहकों की कतार को व्यवस्थित करते नजर आए। लाइन में सबसे आगे मौजूद मिकेश पटेल ने बताया कि वह पहले से iPhone 17 इस्तेमाल कर रहे हैं और नई तकनीक के साथ फोन अपग्रेड करने के लिए iPhone 18 Pro खरीदने पहुंचे हैं।

कंपनी के अनुसार, iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max को 256GB, 512GB, 1TB और 2TB स्टोरेज विकल्पों में पेश किया गया है। भारत में iPhone 18 Pro की शुरुआती कीमत 1,64,900 रुपये, जबकि iPhone 18 Pro Max की शुरुआती कीमत 1,79,900 रुपये रखी गई है।

दोनों मॉडल ब्लैक, सिल्वर, ग्लेशियर और नए बरगंडी कलर में उपलब्ध हैं। भारत समेत दुनिया के 65 से अधिक देशों में इन फोन की प्री-बुकिंग 12 सितंबर से शुरू हुई थी। इसके बाद 18 सितंबर से दोनों मॉडल रिटेल स्टोर्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध हो गए हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

लुधियाना बीजेपी में जनरल सेक्रेटरी की सीट पर पेच : नीटू v/s गोशा

सुनील | लुधियानासमर न्यूज भाजपा के नए प्रधान बने 2 महीने बीतने को हैं लेकिन अब तक जिला टीम नहीं बन पाई। कारण है जनरल सेक्रेटरी की सीट की लड़ाई। क्योंकि जिला जनरल सेक्रेटरी की एक सीट पर भाजपा के दो दिग्गज नेता अपने चहेते को बिठाना चाहते हैं। यह चहेते दोनों ही सिख समुदाय...

बनने से पहले ही सवालों में आई 1.40 करोड़ की लादियां – बाड़ेवाल सड़क

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज हलका गिल के लादियां से बाड़ेवाल डोगरा-बचन सिंह मार्ग तक करीब 1.40 करोड़ रुपए की लागत से बन रही सड़क निर्माण पूरा होने से पहले ही सवालों में आ गई है। वर्षों से बदहाल सड़क के बनने से लोगों को राहत की उम्मीद थी, लेकिन निर्माण के दौरान ही स्थानीय...

विक्की मिड्डूखेड़ा हत्याकांड में गुगनी पर हत्या की साजिश और अन्य धाराओं में चलेगा ट्रायल

6 अक्तूबर को सरकारी गवाह होंगे पेश, तीन शूटरों को पहले ही हो चुकी है उम्रकैदसागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज़ यूथ अकाली दल नेता विक्रमजीत सिंह उर्फ वि्क्की मिड्डूखेड़ा हत्याकांड में पांच साल बाद भी कानूनी कार्रवाई का सिलसिला जारी है। मोहाली की अतिरिक्त जिला एवं सत्र अदालत ने अब खालिस्तान लिबरेशन फोर्स (केएलएफ) से...

कल से शुरू होगा विलेज स्पोर्ट्स फेस्टिवल25 हजार से अधिक खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

शगुन कश्यप | चंडीगढ़समर न्यूज पंजाब के ग्रामीण क्षेत्रों से 25,000 से अधिक युवा खिलाड़ी 19 सितंबर से शुरू होने वाले विलेज स्पोर्ट्स फेस्टिवल 2026 में हिस्सा लेंगे। राउंडग्लास फाउंडेशन की ओर से आयोजित इस तीसरे संस्करण में फुटबॉल और वॉलीबॉल के मुकाबले होंगे। फेस्टिवल का उद्देश्य ग्रामीण बच्चों को संगठित खेल प्रतियोगिताओं से जोड़ना...

रूस से तेल खरीद पर भारत पर 100% अमेरिकी टैरिफ का खतरा

एजेंसी | वाशिंगटन अमेरिकी संसद के निचले सदन हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स ने रूस से तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर 100 प्रतिशत तक अतिरिक्त टैरिफ लगाने का रास्ता साफ कर दिया है। ‘लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रूस एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026’ नामक विधेयक 262 के मुकाबले 159 मतों से पारित हुआ।यह पहले ही...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.